किच्छा। पिछले दो दिनों से लापता युवक का गौला नदी किनारे शव बरामद हुआ है। हत्या कर उसका शव फेंका गया था। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा। माना जा रहा है कि युवक की हत्या कहीं और की गई थी और शव गौला नदी में फेंक दिया गया। युवक की मौत के बाद से स्वजनों में कोहराम मचा हुआ है।शम्भू उम्र 35 पुत्र सुशील दफादार निवासी रेलवे कॉलोनी वार्ड नंबर 6 बंडीया किच्छा जंगल से लकड़ी एकत्र कर अपने परिवार की गुजर बसर करता था। मंगलवार को वह घर से दोपहर में निकाल गया था। शाम को जब घर लौट कर नहीं आया तो स्वजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की। परंतु उसका कुछ पता नही चला। स्वजन जंगल में ही उसकी खोजबीन कर रहे थे।गुरुवार सुबह जब उसका भाई रवि खोजबीन करते हुए जंगल मे घूम रहा था तो शव गोला नदी के किनारे मिल गया। शरीर पर धारदार हथियार के निशान के साथ ही चेहरे पर चोट के निशान दिखाई दिए। सूचना पर सीओ ओमप्रकाश शर्मा फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस जंगल में छानबीन में जुट गई है। युवक की मौत के बाद से स्वजनों में कोहराम मचा हुआ है।कुछ ही देर घटना स्थल पर डाग स्क्वाड भी पहुंच गया। मौके से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। स्वजनों से मृतक के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। सीओ ओमप्रकाश शर्मा ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला हत्या का लग रहा है। फिलहाल पीएम रिपोर्ट के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। पुलिस अपने स्तर पर मामले की जांच कर रही है।
अल्मोड़ा में राम-रावण की जगह हुई कमेटी लीला,इतिहास में पहली बार नही जला रावण
Thu Oct 6 , 2022
अल्मोड़ा। सांस्कृतिक नगरी अल्मोड़ा के 150 साल से अधिक के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है कि यहां रावण का पुतला नहीं जल पाया। दरअसल, बीती शाम यहां दो पुतला समितियों के बीच से शुरू हुआ विवाद देर रात तक नहीं सुलझ पाया। इस वजह से रावण का पुतला […]
You May Like
-
जीतू बगड्वाल-भरणा-एक अमर प्रेम कथा
Pahado Ki Goonj November 28, 2018


