रुड़की। लंढौरा क्षेत्र में बाइक पर सवार दंपति को ट्रक ने टक्कर मार दी। इस हादसे में महिला की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि, उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही घायल को रुड़की सिविल अस्पताल में भर्ती कराने ले जाया गया किन्तु उसकी नाजुक हालत को देखते हुए डाक्टरों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार रुड़की की गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के रामपुर गांव निवासी बुजुर्ग दंपति बाइक पर सवार होकर लंढौरा स्थित एक रिश्तेदारी में किसी की मौत पर शोक जताने गए थे। जब वो वापस लौट रहे थे तो लंढौरा में एक ट्रक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। जिसमें बाइक पर सवार 60 वर्षीय इशरत की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, उसका पति अख्तर गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं, सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। घायल को उपचार के लिए सिविल अस्पताल लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया है। वहीं, कलियर विधायक फुरकान अहमद ने सिविल अस्पताल पहुंचकर पीड़ित परिवार को सांत्वना दी है।
प्रेमी की आत्महत्या के आहत प्रेमिका ने भी कर ली खुदकुशी
Fri Jun 10 , 2022
रामनगर। शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक हादसा सामने आया। प्रेमी की आत्महत्या से आहत प्रेमिका ने फांसी का फंदा लगाकर जान दे दी। युवती रामनगर के स्पा सेंटर में काम करती थी, जो नागालैंड की रहने वाली थी। बताया जा रहा है कि युवती के प्रेमी ने गुरुवार को ही आत्महत्या […]

You May Like
-
पाले में फिसली कार, अटकी रही यात्रियों की सांसें
Pahado Ki Goonj December 29, 2019


