HTML tutorial
HTML tutorial

तीसरे शाही स्नान में पूर्व सीएम त्रिवेन्द्र सहित कई नेताओं ने गंगा में लगाई डूबकी

Pahado Ki Goonj

हरिद्वार। बुधवार को महाकुंभ के तीसरे शाही स्नान साथ ही बैसाखी भी है। इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक समेत कई नेताओं ने गंगा में डुबकी लगाई। इस मौके पर उन्होंने मां गंगा की पूजा-अर्चना भी की। महाकुंभ का तीसरा शाही स्नान सभी 13 अखाड़े करेंगे। इसमें सात संन्यासी अखाड़े और तीन बैरागी अखाड़े हरकी पौड़ी ब्रह्मकुंड पर आस्था की डुबकी लगाएंगे। ऐसे में मेला प्रशासन ने अखाड़ों के स्नान करने का समय तय किया है। मां गंगा के पावन तट पर हरिद्वार महाकुंभ में आस्था की डुबकी लगाने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु धर्मनगरी हरिद्वार में मौजूद हैं। वहीं, हरिद्वार में शाही स्नान को लेकर अद्भुत छटा बिखरी हुई है। मेष संक्रांति के मौके पर हरिद्वार महाकुंभ में तीसरा शाही स्नान हो रहा है।

Next Post

शाही स्नान में संतों ने लगाई गंगा में आस्था की डुबकी

हरिद्वार। बुधवार को मेष संक्रांति के मौके पर तीसरे शाही स्नान में सुबह 9 बजे से 13 अखाड़े क्रमवार हरकी पैड़ी पर गंगा स्नान किया। इसके लिए स्नान क्रम से लेकर रूट व्यवस्था पूरी तरह से तैयार किया गया था। इससे पहले सुबह 7 बजे तक आम श्रद्धालु हरकी पैड़ी […]

You May Like