HTML tutorial
HTML tutorial

झड़ीपानी क्षेत्र में गुलदार की धमक, दहशत में ग्रामीण

Pahado Ki Goonj

देहरादून। पहाड़ों की रानी मसूरी में एक बार फिर गुलदार की धमक देखने को मिल रही हैं। शहर के झड़ीपानी क्षेत्र में देर शाम को दो गुलदार देखे गए, जिससे क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है। बता दें, पिछले दिनों झड़ीपानी क्षेत्र में स्कूल के पास गुलदार ने एक हिरण के बच्चे का शिकार किया था, जिसके बाद वन विभाग ने क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी थी। एक बार फिर झड़ीपानी गेस्ट हाउस के पास दो गुलदार देखे जाने के बाद लोगों ने वन विभाग से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने की मांग की है। वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि गुलदार की सूचना मिलते ही क्षेत्र में गश्त बढ़ाई जा रही है। वन विभाग की ओर से स्थानीय लोगों को सतर्क रहने की निर्देश दिए गए हैं।

Next Post

मां बेटी को चाकू से गोदने वाला दबोचा

देहरादून। नेहरू कालोनी थाना क्षेत्र के बद्रीपुर में देर रात मां बेटी पर चाकू से हमला करने वाले सिरफिरे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। हमलावर व्यक्ति महिला का परिचित बताया जा रहा है जिससे पुलिस घटना के कारणों की पूछताछ में जुटी हुई है। देर रात नेहरूकालोनी थाना […]

You May Like