देहरादून। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के कार्यकर्ताओं द्वारा आज डीएवी महाविघालय के बाहर रोजगार दो नहीं तो गद्दी छोड़ो, त्रिवेंद्र सरकार का विरोध करते हुए रोजगार के लिए की मांग की गई।
इस अवसर पर विकास नेगी ने कहा है कि 2014 में केंद्र सरकार द्वारा आश्वासन दिया गया था कि हर वर्ष दो करोड़ युवाओं को रोजगार दिया जाएगा। लेकिन अपने वादे के बिल्कुल उल्टा उन्होंने लाखोंकृकरोड़ों लोगों का रोजगार छीन लिया। 2017 में विधानसभा चुनाव में भाजपा द्वारा रोजगार की बात की गई और डबल इंजन की सरकार के लिए वोट मांगे उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने वर्ष 2020 को रोजगार वर्ष घोषित किया था लेकिन अब उन्होंने एक बयान में कहा है कि इस वर्ष कोई भी नई नियुक्तियां नहीं होगी इसी के चलते भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन द्वारा बेरोजगार सप्ताह मनाने का फैसला लिया है। इस अवसर पर हिमांशु नेगी, पूर्व छात्र संघ उपाध्यक्ष, सुधांशु अग्रवाल, प्रकाश नेगी, उज्जवल सेमवाल, आनंद सैनी, जतिन पांडे, अंकित पाल, जय चंद, शुभम आदि छात्र उपस्थित रहे।
इंदिरा हृदयेश कोरोना पॉजिटिव
Sat Sep 19 , 2020
देहरादून। नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश कोरोना संक्रमित पाई गई हैं। बीती रात उनकी कोरोना की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. हालांकि उनको बुखार और सांस लेने में तकलीफ होने की वजह से शुक्रवार की दोपहर को सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लेकिन अस्पताल की खराब व्यवस्थाओं की […]

You May Like
-
उत्तकाशी बडकोट के मुख्य समाचार
Pahado Ki Goonj September 6, 2018


