नई दिल्ली, घर-दफ्तर में कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए किफायती और सुरक्षित माइक्रोवेव सेनेटाइजर मशीन ‘अतुल्य’ जल्द बाजार में आने वाली है। इसे रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने तैयार किया है। यह सामान पर चिपके किसी वायरस या हवा में मौजूद कोरोना को पल भर में निष्क्रिय कर देगा।अभी ऑफिस या घर को संक्रमणमुक्त करने के लिए रासायनिक छिड़काव करने की तकनीक इस्तेमाल होती है। उपकरण, केमिकल या सेनेटाइजर की लागत देखें तो यह काफी महंगी पड़ती है। वहीं ‘अतुल्य’ किफायती है। डीआईएटी (डिफेंस इंस्टीट्यूट ऑफ एडवांस टेक्नोलॉजी) पुणे ने इसे तैयार किया है।
तकनीक हस्तांतरित : डीआईएटी के इलेक्ट्रानिक एवं कंप्यूटर इंजीनियरिंग विभाग के हेड प्रोफेसर केपी रे ने ‘हिन्दुस्तान’ को बताया, इसके निर्माण की तकनीक हस्तांतरित हो चुकी है। उम्मीद है कि 15 दिन में यह बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। इसमें सिर्फ बिजली का खर्च होगी। जिस सामान को संक्रमण रहित करना हो, उसे इसके सामने लाना होगा।
कहीं भी ले जाना आसान: घर-ऑफिस को सेनेटाइज करने के लिए यह बेहतरीन और किफायती उपकरण साबित होगा। हल्का होने के कारण इसे कहीं भी ले जा सकते हैं। इसे बड़े आकार में भी बनाया जा सकता है।
कैबिनेट मंत्री फिलहाल नहीं होंगे क्वारंटीन
Mon Jun 1 , 2020
देहरादून। उत्तराखंड के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद अन्य कैबिनेट मंत्रियों को फिलहाल क्वारंटीन नहीं किया जाएगा। हालांकि जिला प्रशासन की ओर से मांगी गई लिस्ट पर गोपन विभाग ने पांच मंत्रियों समेत 15 से 20 लोगों के नाम दे दिए हैं। जिला प्रशासन ही […]

You May Like
-
नष्क्रिय पदाधिकारियों को किया गया पदमुक्तः चोपड़ा
Pahado Ki Goonj September 14, 2020


