हरिद्वार। हरिद्वार में लॉकडाउन 4.0 की शुरुआत होते ही व्यापारियों को राहत मिली है। बीते सोमवार को रेड जोन से ग्रीन जोन में आने के बाद हरिद्वार के बाजार भी खुल गये हैं। हरिद्वार में करीब दो महीनों के बाद बाजारों में सोशल डिस्टेंसिंग का भी सख्ती से पालन किया जा रहा है।
वहीं, लॉकडाउन में छूट के बावजूद शॉपिंग मॉल, सिनेमा हॉल, स्कूल और कॉलेजों को बंद रखा गया है। वहीं, बीते दो महीनों से वीरान नजर आ रही विश्व प्रसिद्ध हर की पैड़ी में भी रौनक नजर आने लगी है। स्थानीय व्यापारियों ने हरिद्वार में ग्रीन जोन घोषित किए जाने और बाजारों को खोलने की अनुमति देने पर सरकार का आभार जताया है। व्यापारियों का कहना है कि प्रशासन से दुकान खोलने की अनुमति के बाद व्यापार में सुधार आने की उम्मीद नजर आ रही है। वहीं, व्यापारियों का कहना है कि हरिद्वार के व्यापार का मुख्य आधार धार्मिक गतिविधियां है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द जिलों की सीमाओं पर ढील दी जाये, जिससे कि श्रद्धालु हरिद्वार आ सकें।
त्रिवेन्द्र सरकार कोरोना रोकने में नाकामः प्रीतम
Wed May 20 , 2020
देहरादून। राज्य में कोरोना के लगातार बढ़ते मामलों कोे लेकर आज कांगे्रेस ने प्रदेश सरकार पर हमला बोलते हुए कहा है कि सरकार राज्य में कोरोना संक्रमण रोकने में पूरी तरह विफल साबित हुई है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने आज यहंा कांग्रेस भवन में आयोजित पत्रकार वार्ता में […]

You May Like
-
15 दिसंबर तक फाइनल हो जाएगी भाजपा की नई कार्यकारिणी
Pahado Ki Goonj November 29, 2019
-
उत्तराखंड गढ़वाल रियासत की दूसरी राजधानी के नाम से प्रचलित राजा के दीवान के निवास स्थान लिखवार गावँ के प्रसिद्ध स्व संग्राम सेनानी श्री लक्ष्मी प्रसाद पैन्यूली की स्मृति में श्रीमद्भागवत ज्ञान यज्ञ आयोजन के तृतीय दिवस ज्ञान यज्ञ में पूर्व विधायक बिक्रम सिंह नेगी व्यास श्री दुर्गेश महराज से आशीर्वाद लेते हुए
Pahado Ki Goonj June 9, 2018

