HTML tutorial
HTML tutorial

चीन में कोरोना वायरस के मरीजों को रोबोट पहुंचा रहा दवा और खाना

Pahado Ki Goonj

दिल्ली। कोरोनो वायरस से पीड़ित मरीजों को जरूरी सेवाएं देने के लिए चीन के अस्पतालों में रोबोट को तैनात किया गया है। सोशल मीडिया में चीन का यह अद्भुत प्रयोग को देखकर लोग हैरान हैं। सोशल मीडिया में सुर्खियां बटोर रहे इस वीडियो को चीन की सरकारी मीडिया पीपुल्स डेली ने जारी किया है। उल्लेखनीय है कि इस घातक बीमारी से चीन में अब तक 811 लोगों की मौत हो चुकी है। ट्विटर पर शेयर करने वाले शख्स ने लिखा है कि यह बहुत ही शानदार बात है कि चीन के अस्पताल में कोरोना वायरस मरीजों को फूड और मेडीसीन दवाइयां पहुंचाने के लिए रोबोट का इस्तेमाल किया जा रहा है। वहीं दूसरे यूजर इसे लेकर लिखा, मैं बहुत ही प्रभावहित हूं जिस प्रकार से मरीजों के लिए व्यवस्थाएं की जा रही हैं। वहीं एक और यूजर ने कहा, कि कोराना वायरस मरजों के लिए फटाफट अस्पताल की बिल्डिंग बनाने से लेकर स्टाफ को ट्रेनिंग, कहां, कब और क्या होगा व्यवस्था खड़ी करना और मैप्स तैयार करना एक अच्छी खबर है। कूल जॉब। वहीं अन्य यूजर्स थम्ब्स अप की इमोजी के साथ अच्छा प्रयास बता रहे हैं। कुछ कह रहे हैं कि रोबोट की मदद से कोरोना वायरस को फैलने से रोका जा सकता है।

Next Post

दिल्ली चुनाव नतीजेः क्षेत्रीय चुनाव में राष्ट्रीय मुद्दों पर चुनाव लड़ना बना भाजपा की मुसीबत

दिल्ली। यह पहले से ही लग रहा था कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी की स्थति मजबूत रहेगी। प्रारंभिक रुझान में भी यही दिख रहा है। इस चुनाव में कांग्रेस को सबसे ज्यादा घाटा होता दिख रहा है। इसके पीछे का कारण चाहे जो भी हों, लेकिन शाहीन […]

You May Like