HTML tutorial
HTML tutorial

सुमाड़ी में हुआ एनआईटी का शिलान्यास, राज्यपाल, सीएम और केन्द्रीय मंत्री रहे मौजूद

Pahado Ki Goonj

श्रीनगर। लंबे इंतजार के बाद श्रीनगर के समीप एनआईटी उत्तराखंड को स्थायी परिसर मिलने जा रहा है। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) उत्तराखंड का आज सुमाड़ी में भूमि पूजन और शिलान्यास किया गया। इसके बाद अब स्थायी परिसर की निर्माण प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। इस दौरान उत्तराखंड की राज्यपाल बेबीरानी मौर्य कार्यक्रम की मुख्य अतिथि रहीं। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत और मानव संसाधन विकास मंत्री डा. रमेश पोखरियाल निशंक अतिविशिष्ट अतिथि के तौर पर मौजूद रहे। कार्यक्रम में उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत भी मौजूद रहे।वहीं, इस कार्यक्रम में पहले गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत ने कहा कि श्रीनगर के साथ-साथ पौड़ी क्षेत्र के लिए यह खुशी का अवसर है। इसके निर्माण के बाद छात्रों को एक अच्छा परिसर के साथ-साथ पढ़ाई का अच्छा माहौल मिलेगा। इस अवसर पर सांसद तीरथ सिंह ने कहा कि संसद में पहुंचने पर उनका पहला मुद्दा ही छप्ज् के स्थायी परिसर के निर्माण का था और उन्हें खुशी है कि आज उनके पहले मुद्दे पर मुहर लग गई है। उन्होंने कहा कि वह लगातार गढ़वाल की विकास योजनाओं के सवाल संसद में उठाते रहेंगे। यहां शिलान्यास व भूमि पूजन के पश्चात सभी श्रीनगर रवाना हो गए। इसके बाद सभी जीआईएंडटीआई मैदान श्रीनगर पहुंचें।

Next Post

पिंकी हत्याकांड के जल्द खुलासे की मांग को लेकर सड़कों पर उतरे लोग

काशीपुर। पिंकी रावत की हत्या के मामले में खुलासे की मांग को लेकर पर्वतीय समाज के लोगों ने शनिवार को काशीपुर में प्रदर्शन और नारेबाजी की। लोगों ने पिंकी को इंसाफ देने की बात कही। हाथ में पोस्टर लिए हुजूम पोस्टमार्टम हाउस पहुंचा और विधायक को खूब खरी खोटी सुनाई। […]

You May Like