HTML tutorial
HTML tutorial

रामलीला आयोजन की तैयारियों पर हुई बैठक में चर्चा

Pahado Ki Goonj
रामलीला आयोजन की तैयारियों पर हुई बैठक में चर्चा
हरिद्वार, आजखबर। श्रीरामलीला कमेटी (रजि.) की एक आवश्यक बैठक आज श्रीरामलीला भवन में श्रीरामलीला सम्पत्ति कमेटी ट्रस्ट के अध्यक्ष गंगाशरण मददगार की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में श्रीरामलीला कमेटी का 94वां वार्षिक उत्सव मनाने की रुपरेखा तैयार करने पर विचार हुआ तथा समाज में प्रारम्भ हो चुके नैतिक पतन को रोकने के लिए मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम के जीवन आदर्शों के प्रेरणादायी प्रसंगों की रिहर्सल प्रारम्भ करने का निर्णय लिया गया। बैठक को अध्यक्षीय पद से सम्बोधित करते हुए श्रीरामलीला सम्पत्ति कमेटी के अध्यक्ष गंगाशरण मददगार ने कहा कि भगवान राम के आदर्श व्यक्ति को जीवन जीने की कला का बोध कराते है और समाज का प्रत्येक व्यक्ति आदर्श मानवता के मार्ग पर चले इन्हीं प्रसंगों का दर्शन श्रीरामलीला कमेटी के रंगमंच से कराया जायेगा। उन्होंने रंगमंच पर दर्शाये जाने वाली श्रीरामायण एवं रामचरित मानस के साथ ही सनातन धर्मशास्त्रों के अन्य प्रेरणादायी प्रसंगों को भी रिहर्सल में सम्मिलित करने के विचार रखे। श्रीरामलीला कमेटी के अध्यक्ष वीरेन्द्र चड्ढा ने सभी पात्रों से रिहर्सल में निर्धारित समय पर उपस्थित रहने की हिदायत दी। कार्यकारी महामंत्री महाराज कृष्ण सेठ ने अपने दिग्दर्शन के अनुभवों को साझा करते हुए सभी पात्रों को आत्मबल से परिपूर्ण रहने की बात कही। प्रेस प्रवक्ता विनय सिंघल ने बताया कि 22 सितम्बर को ध्वजा रोहण तथा शोभायात्रा के साथ श्रीरामलीला का मंचन प्रारम्भ किया जायेगा, 29 सितम्बर को श्रीराम विवाह की भव्य शोभायात्रा तथा 8 अक्टूबर को रोड़ीबेलवाला मैदान पर दशहरे का आयोजन होगा शेष सभी कार्यक्रम रंगमंच पर ही सम्पन्न होंगे। बैठक में उपस्थित रहने वालों में प्रमुख थे गंगाशरण मददगार, वीरेन्द्र चड्ढा, सुनील भसीन, महाराजकृष्ण सेठ, रविकान्त अग्रवाल, रविन्द्र अग्रवाल, डाॅ. संदीप कपूर, भगवत शर्मा ‘मुन्ना’, विनय सिंघल, अनिल सुखीजा, वैद्य रघुवीर सिंह वेदी, राकेश गोयल, कन्हैया खेवड़िया, श्रीकृष्ण खन्ना, रमन शर्मा, राहुल वशिष्ठ, पवन शर्मा, नरेन्द्र चड्ढा, मुरलीधर अग्रवाल, महेश गौड़, मदन मोहन बंसल, राकेश बजरंगी, सुनील वधावन, मयंकमूर्ति भट्ट, देवेन्द्र चड्ढा, विपिन वेदी, विकास सेठ, आदित्य नागर तथा दीपक भारती। बैठक की अध्यक्षता गंगाशरण मददगार ने तथा संचालन कार्यकारी महामंत्री महाराजकृष्ण सेठ ने किया।
Next Post

सेमवाल को सम्मानित किये जाने पर जिले की जनता ने जताई खुशी 

रुद्रप्रयाग -उत्तराखण्ड बाल अधिकार संरक्षण आयोग के सदस्य वाचस्पति सेमवाल को इंडिया इंटरनेशनल फ्रेंडशिप सोसायटी नई दिल्ली की ओर से बाल अधिकार संरक्षण और सामाजिक क्षेत्र में बेहतर कार्य करने पर भारत ज्योति अवार्ड से सम्मानित किया गया है। विगत 29 अगस्त को नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम के दौरान  […]

You May Like