HTML tutorial
HTML tutorial

भूटान में पहली बार उत्तराखंड राज्य की आयुष दर्पण फाउंडेशन एवं नेपाल की विश्व आयुर्वेद परिषद ने पर्यटन को बढ़ाने के विषय मे सेमिनार का आयोजन किया

Pahado Ki Goonj

देहरादून,भूटान की राजधानी थिम्पू में पहली बार उत्तराखंड राज्य की आयुष दर्पण फाउंडेशन एवं नेपाल की विश्व आयुर्वेद परिषद ने दक्षिण एशिया के देशों के बीच पर्यटन को बढ़ाने के विषय मे एक सेमिनार का आयोजन किया।इस सेमिनार को अमरिकी संस्था आईबीएमएस फ्लोरिडा ने एंडोर्स किया।उत्तराखण्ड के चिकित्सक डॉ नवीन जोशी ने बताया कि नेपाल में सफल आयोजन के बाद भूटान में यह अपने तरह का पहला आयोजन रहा है जहाँ भूटान के ट्रेडिशनल प्रैक्टिशनर्स को आयुर्वेद की बारीकियों से अवगत कराया गया।इस अवसर पर भूटान में भारत की राजदूत श्रीमती रुचिका कांबोज को सम्मानित किया गया।उक्त सेमिनार में मुम्बई के प्रख्यात प्लास्टिक सर्जन और आईबीएमएस के प्रेसिडेंट डॉ विजय शर्मा,कैप्टेन विनोद शर्मा,डॉ उदय कुलकर्णी, नेपाल से डॉ सुमन खनाल,डॉ उगेन वांगचुक,डॉ नीमा डेमा,डॉ देंदुप जेंगपो आदि ने व्यख्यान दिया।इस अवसर पर दक्षिण  एशिया में पर्यटन विषय पर प्रस्तुतिकरण देने के कारण उत्तराखंड के डॉ नवीन जोशी,डॉ पी के गुप्ता, डॉ जे एन नौटियाल, डॉ अजय चमोला,डॉ आरती त्रिपाठी,डॉ दिनेश जोशी को सम्मानित किया गया।समारोह में भूटान के इंस्टीट्यूट आफ ट्रेडिशनल मेडिसिन के सैकड़ों चिकित्सकों ने आयुर्वेद की बारीकियों को सीखा।भूटान के चिकित्सक फुंसुक वांगड़ी ने इस प्रकार के आयोजनों को दो देशों के बीच पर्यटन सहित सांस्कृतिक मूल्यों के आदान प्रदान की दिशा में मील का पत्थर बताया।उक्त कार्यक्रम के सफल होने पर भारत सरकार के आयुष सचिव वैद्य राजेश कोटेचा ने खुुशी व्यक्त की है।

Next Post

राजानितिक पार्टी एक विकसित देश को भी डुबो देती है ये ग्रीस से सीखें -राजेश्वर पैन्यूली

देहरादून,किसी भी देश मे ऋण संकट तब होता है जब कोई देश अपने अंतराष्ट्रिय और राष्ट्रीय कर्जो का भुगतान करने में असमर्थ होता है। लेकिन यह रातोंरात नहीं होता है क्योंकि चेतावनी के बहुत सारे संकेत होते हैं जैसे कि बढ़ती बेरोजारी , उद्योगधन्दे कम होना , राष्ट्रिय बैंक ( […]

You May Like