HTML tutorial

वन मंत्री सुबोध उनियाल और डीएम टिहरी ने आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया स्थलीय निरीक्षण जानिए सभी समाचार एक साथ

Pahado Ki Goonj

टिहरी/दिनांक 19 सितम्बर, 2025

“डीएम टिहरी ने आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया स्थलीय निरीक्षण।”

“डीएम ने रानीचोरी पंपिंग पेयजल योजना, चंबा पंपिंग पेयजल योजना, ग्राम जिजली, सिल्ला सौड़ तोक में लिया आपदा क्षति का जायजा।”

जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल ने आज शुक्रवार को विकास खंड चंबा के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने नागणी-जिजली में रानीचोरी पंपिंग पेयजल योजना, चंबा पंपिंग पेयजल योजना के पाइपों को क्षति की जानकारी ली। ईई जल संस्थान प्रशांत भारद्वाज ने बताया कि लगभग 500 मीटर के 25 पाइपों को क्षति पहुंची है, जिस पर काम शुरू कर दिया गया है तथा दो से तीन दिन में पेयजल आपूर्ति सुचारू कर दी जाएगी।

अतिवृष्टि एवं भूस्खलन से बागी-मठियाणा रोड के नीचे ग्राम जिजली में सोनू देवी, कुशलानंद के आवासीय भवनों एवं प्राथमिक विद्यालय तथा सिल्ला सौड़ तोक में भोला सिंह सहित तीन परिवारों के आंगन को क्षति पहुंची है कुछ भवन खतरे की जद में। हैं। जिलाधिकारी ने ग्रामीणों की समस्या को सुनते पटवारी को सभी भवनों की सूची बनाकर नियमानुसार मुआवजा तत्काल देने के निर्देश दिए। इसके साथ ही जियो लॉजिकल सर्वे करवाने तथा आपदा प्रभावित परिवारों को उनकी इच्छानुसार किराए के भवनों अथवा सरकारी आपदा राहत शिवरों में सभी व्यवस्थाएं करने को कहा।

इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष चंबा शोभनी धनोला, ईई जल निगम के एन सेमवाल सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे।

आगे पढ़ें

टिहरी/दिनांक 19 सितम्बर, 2025

“कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल एवं डीएम टिहरी ने ऋषिकेश-चंबा मोटर मार्ग पर आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा।”

आज शुक्रवार को वन, तकनीकी शिक्षा, भाषा एवं निर्वाचन एवं संसदीय कार्य मंत्री सुबोध उनियाल एवं जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल ने ऋषिकेश-चंबा मोटर मार्ग पर आमसेरा, विडोन, सेलूपानी, खाड़ी तथा खाड़ी-गजा रोड़ पर आपदा प्रभावित क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण कर आपदा क्षति का जायजा लिया।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि अतिवृष्टि एवं भूस्खलन से जगह जगह मोटर मार्गों, आवासीय भवनों, पुलों, पैदल पुलियाओं, पैदल रास्तों, फसलों, खेतों, विभागीय एवं सार्वजनिक परिसंपत्तियों को काफी नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि आपदा को लेकर शासन प्रशासन तत्परता से राहत कार्यों में जुटा है तथा मा. मुख्यमंत्री जी द्वारा लगातार आपदा को लेकर समीक्षा की जा रही है।

आपदा प्रभावित परिवारों को नियमानुसार तत्काल राहत राशि वितरित करने तथा शिफ्ट किए जाने वाले परिवारों को उनकी इच्छानुसार किराए के भवनों अथवा सरकारी राहत शिविरों में ठहराने के निर्देश दिए गए हैं।

निरीक्षण के दौरान कैबिनेट मंत्री ने बीआरओ के अधिकारी को क्षेत्र का भ्रमण कर खाड़ी से नागणी तक आपदा की दृष्टि से संवेदनशील स्थानों का चिन्हीकरण कर प्राक्कलन तैयार कर उच्च स्तर पर भेजने के निर्देश दिए। आपदा प्रभावित क्षेत्रों में क्षतिग्रस्त रास्तों, सुरक्षा दीवारों, छोटी छोटी पुलियाओं का समयान्तर्गत प्राक्कलन तैयार आवश्यक कार्यवाही करने को कहा गया।इसके साथ ही आमसेरा गांव के विस्थापन की मांग को लेकर भू वैज्ञानिक सर्वे करवाने को कहा गया।

जिलाधिकारी ने कहा कि खतरे की जद वाले परिवारों को शिफ्ट किया जा रहा है। क्षतिग्रस्त रास्तों, सुरक्षा दीवारों, छोटी छोटी पुलियाओं के प्राक्कलन मनरेगा एवं आपदा मद में तैयार करने हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया गया है।

इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख नरेंद्रनगर दीक्षा राणा, नगर पालिका अध्यक्ष चंबा शोभनी धनोला, निवर्तमान ब्लॉक प्रमुख राजेंद्र भंडारी, एसडीएम नरेंद्रनगर आशीष घिल्डियाल, एई बीआरओ सुरेंद्र सिंह रावत, ईई जल संस्थान प्रशांत भारद्वाज, डीएसओ मनोज डोभाल, वन क्षेत्राधिकारी विवेक जोशी, तहसीलदार ए.पी. उनियाल, बीडीओ श्रुति वत्स, सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे।

आगे पढ़ें

“सीडीओ वरुणा अग्रवाल ने किया स्वास्थ्य शिविर का निरीक्षण”

“आयुर्वेदिक चिकित्सा में 120 मरीजों को मिला लाभ”

“होम्योपैथिक उपचार से 110 मरीज हुए लाभान्वित”

“1108 मरीजों की हुई स्वास्थ्य जांच, महिलाओं की सीए सर्विक्स एवं ब्रैस्ट स्क्रीनिंग”

” जनमानस ने लिया चिकित्सा सेवाओं का लाभ”

आज दिनांक 19.09.2025 को वरुणा अग्रवाल मुख्य विकास अधिकारी टिहरी गढ़वाल द्वारा “स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के तहत जिला अस्पताल बौराडी नई टिहरी में आयोजित चिकित्सा शिविर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सीएमएस डॉ अमित राय ने बताया कि लगभग 1108 मरीजों का चिकित्सीय परीक्षण किया गया, जिसमें 250 जनरल मेडिसन पेसेंट, 100 हड्डी से सम्बन्धित मरीज, 200 नॉन कॉमिनिकेवल बीमारी तथा अन्य बीमारियों से सम्बन्धित मरीज एवं कुछ महिलाओं की सीए सर्विक्स तथा सीए ब्रैस्ट स्कीनिग की गयी। शिविर में दो लोगो के दिव्याग सर्टीफिकेट भी बनाए गए।

आयुष विग में वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ० सत्यवीर सिह रावत एवं डॉ० सिद्धि मिश्रा द्वारा अवगत कराया गया कि आयुर्वेदिक चिकित्सा के अन्तर्गत 120 मरीजों का परीक्षण किया गया, जिसमें किशोरियों से सम्बंधित बीमारियों के बारे तथा उससे ठीक होंने हेतु आहार विहार, स्वच्छता के बारे जागरूक करने के साथ-साथ औषधि वितरण किया गया। कैम्प में आये वृद्धजनों को वृद्धावस्था संबंधित रोगों से सम्बंधित जानकारी, निःशुल्क औषधि वितरण व पंचकर्म चिकित्सा की गई।

होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी डॉ० बेला महर शाह एव वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी डॉ० डिम्पल रावत के अवगत कराया गया कि होम्योपैथिक के अन्तर्गत 110 मरीजो का परीक्षण किया गया, जिसमे जोड़ो के दर्द, विभिन्न प्रकार की एलर्जी, स्वास सबधित रोग, त्वचा रोग फंगल संक्रमण, मधुमेह, रक्तचाप, रपॉन्डिलाइटिस, बच्चों की कमजोर प्रतिरोधक क्षमता के कारण बार बार रोगग्रसित होने, महिलाओं की व्याधियों, बालों का झड़ना, एसिडिटी, उदर विकार, पाचन संबंधी रोगोपचार एवं औषधि वितरण किया गया। साथ ही होम्योपैथी के सकारात्मक परिणाम एवं नए-पुराने दोनों तरह की बीमारियों में इसके प्रभावी असर, सरल व दुष्प्रभाव रहित उपचार के बारे मे रोगियो को जानकारी दी गयी।

शिविर में अनुभवी डॉक्टरों के साथ साथ हॉस्पिटल स्टाफ उपस्थित रहा, जिनसे बड़ी संख्या में लोगों द्वारा स्वास्थ्य जांच कराकर स्वास्थ्य लाभ लिया गया।

आगे पढ़ें

“आपदा प्रभावित क्षेत्र में हेलीकॉप्टर सेवा से 52 राशन किट पहुंचाई गईं”

“प्रभावित परिवारों को मौके पर ही वितरित हुए आर्थिक सहायता चेक”

“जनपद टिहरी के धनोल्टी में सकलाना पट्टी के रगडगांव इंटर कॉलेज में हेली सेवा द्वारा पहुंचाया गया राशन”

शासन द्वारा आज शुक्रवार को जिला प्रशासन की मांग पर धनोल्टी तहसील अंतर्गत रगड़ गाँव के आपदा प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री पहुंचाई गई।

अवगत है कि जनपद में आपदा प्रभावित क्षेत्रों में जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नितिका खण्डेलवाल एवं जनप्रतिनिधियों के आपदा को लेकर लगातार दौरे जारी हैं। इन क्षेत्रों में आपदा क्षति का जायजा लेने के साथ ही प्रभावितों को राहत पहुंचाने का कार्य त्वरित गति से किये जाने में प्रयास जारी है।

इसी क्रम में धनोल्टी तहसील अंतर्गत रगड़गाँव के आपदा प्रभावित परिवारों को आज हेलीकॉप्टर सेवा के माध्यम से 52 राशन किट पहुँचाई गईं। साथ ही प्रभावित परिवारों को मौके पर ही आर्थिक सहायता के चेक भी वितरित किए गए, ताकि उन्हें त्वरित राहत मिल सके।

इस मौके पर धनोल्टी विधायक प्रीतम सिंह पंवार और अपर जिलाधिकारी अवधेश कुमार द्वारा तहसील धनोल्टी के रगड़गांव पहुँच कर आपदा प्रभावितों से संवाद कर समस्याओं की जानकारी ली और हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया।

इस मौके पर तहसीलदार धनोल्टी बिरम सिंह पंवार सहित स्वास्थ्य, पेयजल, लघु सिंचाई विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

आगे पढ़ें

रगड़गांव में स्वास्थ्य टीम द्वारा भी स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया करवाई गई। जरूरतमंदों को सोलर टोर्च/चार्जर भी दिए गये।

जिलाधिकारी महोदया, टिहरी गढ़वाल के निर्देश पर धनोल्टी तहसील अन्तर्गत सकलाना पट्टी के कटऑफ हो गए ग्राम रगड़गांव, सेरा, घुड़साल एवं कुण्ड आदि के लिए हेलीकॉप्टर के माध्यम से आज दिनांक 20 सितम्बर 2025 को भी राहत/खाद्य सामग्री पहुचाई जाएगी।

यह हेली-ड्रॉप ऑपरेशन तहसील प्रशासन धनोल्टी के नेतृत्व में किया जा रहा है, जो कि ग्राउंड जीरो पर मौजूद हैं।

आगे पढ़ें

https://www.facebook.com/share/r/19i5mUEwF8/

ka ,Shankaracharya Swami Shri Avimukteshwarananda Saraswati Maharaj 1008

Next Post

चमोली पहूंचे सीएम धामी,किया आपदा प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण,लोगों से की मुलाकात जानिए सभी समाचार

हमारी लड़ाई किसी एक जाति, वर्ग, धर्म या समुदाय तक सीमित नहीं है — यह व्यापक, न्याय और समानता की लड़ाई है। लेकिन अगर हमें बार-बार हाशिये पर डाला जाएगा, अपमानित किया जाएगा, या हमारी पहचान को निशाना बनाया जाएगा, तो हमें मजबूरी में संकीर्ण होकर अपनी रक्षा करनी पड़ेगी। […]

You May Like