HTML tutorial

राष्ट्रीय राजमार्ग-34 पर परिवहन विभाग का चेकिंग अभियान

Pahado Ki Goonj

 

“राष्ट्रीय राजमार्ग-34 पर परिवहन विभाग का चेकिंग अभियान”

“ओवरस्पीड व अन्य अनियमितताओं पर 63 चालान जारी”

जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नितिका खण्डेलवाल के दिशा-निर्देशों के क्रम में 3 सितंबर, बुधवार परिवहन विभाग टिहरी द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग-34 (चम्बा-ऋषिकेश मार्ग) पर चेकिंग अभियान संचालित किया गया।

इस अभियान के दौरान बिना कर, बिना प्रदूषण प्रमाणपत्र, बिना परमिट, बिना फिटनेस, यात्री वाहनों में ओवरलोडिंग तथा माल वाहनों में ओवरलोडिंग आदि अनियमितताओं पर प्रभावी कार्यवाही की गई। अभियान के अंतर्गत कुल 63 चालान किए गए, जिनमें से 30 चालान ओवरस्पीड के अभियोग में सम्मिलित हैं।

परिवहन विभाग द्वारा यह अभियान जनहित एवं सड़क सुरक्षा की दृष्टि से आगे भी लगातार संचालित किया जाएगा। इस दौरान एआरटीओ सत्येन्द्र राज, अनंतराम रावत परिवहन सहायक निरीक्षक, अर्जुन सिंह, रोहन, मोनिका एवं विपिन प्रवर्तन सिपाही मौजूद रहे।

– आगे पढ़ें

“भिलंगना और जाखणीधार विकासखण्ड में सहकारिता पदों हेतु लिखित परीक्षा संपन्न”

“ब्लॉक स्तरीय टीम की निगरानी में निष्पक्ष परीक्षा आयोजन”

बुधवार, दिनांक 03 सितंबर 2025 को जनपद टिहरी गढ़वाल के विकासखण्ड भिलंगना एवं विकासखण्ड जाखणीधार मे प्रगति स्वायत्त सहकारिता में ग्रुप मोबिलाईजर, बिजनस प्रमोटर और डाटा एंट्री ऑपरेटर / लेखाकार के रिक्त पदों हेतु लिखित परीक्षा का आयोजन किया गया।

विकासखण्ड भिलंगना के न्याय पंचायत देवठ अंतर्गत प्रगति स्वायत्त सहकारिता में में ग्रुप मोबिलाईजर के पद हेतु 10, बिजनस प्रमोटर के पद हेतु 8, एवं डाटा एंट्री ऑपरेटर/लेखाकार के पद हेतु 7 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया। लिखित परीक्षा का आयोजन खंड विकास अधिकारी विपिन सिंह, ग्रामोत्थान परियोजना से असिस्टेंट मेनेजर संजीव वाही, दिग्विजय रमोला एवं ब्लाक स्तरीय टीम की निगरानी में संपन्न हुआ।

विकासखण्ड जाखणीधार के न्याय पंचायत जलवाल गाव अंतर्गत नारीशक्ति स्वायत्त सहकारिता एवं न्याय पंचायत कुमाधार अंतर्गत देवभूमि स्वायत्त सहकारिता में ग्रुप मोबिलाईजर के पद हेतु 36 बिजनस प्रमोटर के पद हेतु 20 एवं डाटा एंट्री ऑपरेटर / लेखाकार के पद हेतु 25 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया। लिखित परीक्षा का आयोजन प्रभारी खंड विकास अधिकारी रोशन लाल, असिस्टेंट मेनेजर ज्ञानेंद्र चौहान, मनमोहन चौहान एवं ब्लाक स्तरीय टीम की निगरानी में संपन्न हुआ।

ग्रामोत्थान (REAP) परियोजना से जनपद में न केवल रोजगार के अवसर प्रदान हो रहे हैं, अपितु ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं को सहयोग भी दिया जा रहा है।

Next Post

Good news श्री बदरीनाथ धाम में धूमधाम से मनाया गया माता मूर्ति उत्सव

श्री बदरीनाथ धाम में धूमधाम से मनाया गया माता मूर्ति उत्सव • *प्रात: दस बजे भगवान नारायण के प्रतिनिधि श्री उद्धव जी माता मूर्ति मंदिर पहुंचे।* * श्री बदरीनाथ धाम: 4 सितंबर। श्री बदरीनाथ धाम में वामन द्वादशी के अवसर पर आज बृहस्पतिवार 4 सितंबर को माता मूर्ति उत्सव धूमधाम […]

You May Like