HTML tutorial

हरिद्वार में हाईवे के बीचों-बीच बने गहरे गड्ढे, फ्लाईओवर किया गया बंद जानिये सभी समाचार

Pahado Ki Goonj

हरिद्वार में हाईवे के बीचों-बीच बने गहरे गड्ढे, फ्लाईओवर किया गया बंद
हरिद्वार। भारी बारिश से हरिद्वार के पतंजलि योगपीठ के पास हाईवे पर भारी गड्ढा हो गया, जिस कारण फ्लाईओवर को बंद कर दिया गया है।
हरिद्वार दिल्ली हाईवे पर पतंजलि योगपीठ के सामने बने फ्लाईओवर पर अचानक गुरुवार शाम भारी गड्ढा बन गया। गड्ढा बनने की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई, सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने बैरिकेडिंग कर ट्रैफिक को सर्विस लेन से डाइवर्ट करके निकालना शुरू कर किया। साथ ही घटना की सूचना हाईवे अथॉरिटी के अधिकारियों को दी गयी। जिस पर हाईवे अथॉरिटी के अधिकारियों और कर्मचारियों ने तत्काल मौके पर पहुंचकर गड्ढे की मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया है। हाईवे पर अचानक हुए गड्ढे से हालांकि कोई दुर्घटना नहीं हुई. लेकिन समय रहते पता नहीं चलता तो बड़ी घटना हो सकती थी। क्योंकि हरिद्वार दिल्ली का ट्रैफिक इसी हाईवे से होकर गुजरता है। बहादराबाद थाने के शांतरशाह चौकी इंचार्ज खेमेन्द्र गंगवार ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंची और आवागमन कर रहे वाहनों को सर्विस लेन पर डायवर्ट किया। एनएचएआई की टीम मौके पर मरम्मत का कार्य कर रही है। दोनों तरफ गड्ढे होने के कारण फ्लाईओवर बंद कर दिया गया है। साथ ही एनएचएआई के अधिकारियों को बनाया गया था. एनएचएआई के अधिकारियों द्वारा बारिश के कारण हुए नुकसान का  और मरम्कर्प्रग)तिशील है।
आगे पढ़ें

दो पक्षों के विवाद में गोली चली, युवक घायल

देहरादून। राजपुर क्षेत्र के एक रेस्टोरेंट के बाहर दो पक्षों में हुए विवाद के चलते गोलीकांड की घटना को अंजाम दिया गया। यहंा गोली लगने से एक युवक घायल हुआ है। जबकि हमलावर फरार होने में कामयाब रहा जिसकी पुलिस द्वारा तलाश की जा रही है।
जानकारी के अनुसार बीती देर रात कंट्रोल रूम के माध्यम से थाना राजपुर पुलिस को सूचना मिली कि मसूरी डाइवर्जन से आगे राजपुर की ओर एक रेस्टोरेंट के बाहर किसी व्यक्ति द्वारा गोली चलायी गयी है। सूचना मिलने पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। मौके पर गोली लगने से एक युवक घायल हो गया था, जिसे एम्बुलेंस के माध्यम से मैक्स अस्पताल भिजवाया गया। घायल युवक की पहचान संभव गुरुंग पुत्र शिवराज गुरुंग निवासी अनार वाला देहरादून के रूप में हुई, मौके पर फील्ड यूनिट की टीम को बुलाकर घटना स्थल की वीडियोग्राफी की गई। घटना के संबंध में जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि घायल युवक अपने साथियों के साथ खाना खाने रेस्ट्रोरेंट में गया था, जहाँ रेस्ट्रोरेंट में किसी बात को लेकर 2 युवकों व 1 युवती से उनका विवाद हो गया था। उक्त विवाद के चलते दोनो पक्षो की देर रात रेस्ट्रोरेंट के बाहर भी आपस मे बहस हो गयी तथा घायल युवक के 10 से 12 साथियों के मौके पर इक्कट्ठा होने पर दूसरे पक्ष के एक युवक द्वारा डराने के नियत से हवा में फायर किया गया, जिसमे एक गोली संभव गुरुंग को लग गई। मामले में घायल युवक संभव गुरुंग के परिजनों द्वारा थाना राजपुर पर दी गयी तहरीर के आधार पर थाना राजपुर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार घटना में गोली चलाने वाले आरोपी की पहचान कर ली गई है, जिसकी गिरफ्तारी हेतु टीमों को संभावित स्थानों को रवाना किया गया है।

आगे पढ़ें

सीमांत गांव गुंजी में महिलाओं ने जवानों को बांधी राखी
पिथौरागढ़। सीमांत गाँवों में बहनों ने सेना के जवानों की कलाई पर राखी बांधी।मो

महिलाओं ने उन्हें रक्षक से भाई बनाया। व्यास घाटी की दुर्गम पहाड़ी गुंजी में सख्त परिस्थितियों के बीच, भारतीय सेना ने महिलाओं और बच्चों के साथ रक्षाबंधन समारोह आयोजित किया। इस अवसर पर रंग समुदाय की बहनों ने परंपरागत तरीके से तिलक लगाकर सैनिकों का राखी बांधी। साथ ही उनकी सलामती की कामना की। बदले में जवानों ने भी बहनों को मिठाइयां, उपहार और स्नेह भरे शब्दों से सम्मानित किया। रक्षाबंधन का यह आयोजन इस बात का प्रतीक बन गया कि भारतीय सेना केवल देश की सीमाओं की नहीं बल्कि लोगों दिलों की भी रक्षा कर रही हैं।

आगे पढ़ें
अपनों की तलाश में भटक रहे हैं लोग

धराली। धराली आपदा कुछ लोगों को ऐसी गहरा जख्म दे गई है कि वह जीवन भर नहीं भर सकेंगे। अपनों की तलाश में आए सैकड़ो लोग भले ही धराली तक नहीं पहुंच सके हैं लेकिन दिल में अपनों के जीवित होने की उम्मीदे और आंखों में आंसू भर वह उनके बारे में कोई सूचना मिलने का इंतजार कर रहे हैं।
मीडिया कर्मियों द्वारा जब इन लोगों से कुछ भी पूछा जाता है तो उनकी आंखों से आंसू छलक पड़ते हैं। यहां आए लोगों में कुछ ऐसे भी हैं जिनके दो से लेकर 6 परिजन तक यहंा काम करते थे लेकिन अब किसी का कोई पता नहीं चल पा रहा है। सेना के आठ जवानों से लेकर अगर इन तमाम लोगों के परिजनों से बात की जाए तो इनकी संख्या 100 से 150 तक के बीच है। एक बूढ़े माताकृपिता का कहना है कि उनके 6 बेटों सहित उनके परिचित 26 लोग यहां काम करते थे लेकिन अभी तक किसी से भी संपर्क नहीं हो सका है। लापता लोगों में अधिकांश नेपाली व तिब्बती तथा बिहार, यूपी आदि राज्यों के हैं जो यहां होटलों में काम करते थे।आपदा को आए आज 5 दिन का समय हो चुका है जैसेकृजैसे समय बीत रहा है लापता लोगों के मरने की संभावनाएं बढ़ती जा रही है जो मलबे में दबे हैं अब उनके जीवित होने की संभावनाएं लगभग खत्म हो चुकी है। लोगों का कहना है कि उन्हें कुछ तो पता चले कि हमारे परिजनों का आखिर हुआ क्या? वह किस हाल में है। जीवित भी है या नहीं यहां कोई अपने बच्चों को तलाश रहा है तो कोई अपने भाई और कोई अपने पति या रिश्तेदार को। लेकिन उन्हें उनके सवालों का जवाब कोई देने वाला नहीं है।

“मतदेय स्थलीय एजेंट की नियुक्ति के संबंध में बैठक”

“मतदेय स्थलीय एजेंट की नियुक्ति को लेकर राजनीतिक दलों के साथ बैठक सम्पन्न”

आज शुक्रवार को जिलाधिकारी कार्यालय स्थित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कक्ष में आगामी चुनावों के दृष्टिगत मतदेय स्थलीय एजेंटों की नियुक्ति के संबंध में मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई, जिसमें जनपद के विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

बैठक में सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी विजय तिवारी ने जानकारी दी कि अभी तक केवल एक राजनीतिक दल द्वारा अपने एजेंटों की सूची उपलब्ध कराई गई है। उन्होंने शेष राजनीतिक दलों से अनुरोध किया कि वे शीघ्रता से अपने-अपने एजेंटों की सूची उपलब्ध कराएं, ताकि मतदाता सूची के क्रॉस चेकिंग कार्य को समयबद्ध ढंग से पूरा किया जा सके।

मुख्य विकास अधिकारी ने सभी राजनीतिक दलों को निर्देशित किया कि वे अपनी पार्टी स्तर पर विचार-विमर्श कर, प्रत्येक मतदेय स्थल हेतु एजेंट नियुक्त करें और उनकी सूची निर्वाचन कार्यालय को यथाशीघ्र प्रदान करें।

बैठक के दौरान विभिन्न दलों के प्रतिनिधियों ने अपने क्षेत्रों से संबंधित समस्याओं से भी अधिकारियों को अवगत कराया, जिन पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने का आश्वासन दिया गया।

बैठक में सीएमओ डॉ श्याम विजय, एडीएम अवधेश कुमार, एसडीएम संदीप कुमार, बहुजन समाज पार्टी से सुशील पांडे, भोला लाल और वीरेंद्र, कांग्रेस पार्टी से गब्बर सिंह रावत, जिलाध्यक्ष राकेश राणा, बीजेपी से जयेंद्र पंवार, राम लाल नौटियाल, एजेंट राजेंद्र प्रसाद आदि मौजूद रहे।

आगे पढ़ें

“स्वतंत्रता दिवस के आयोजन को लेकर बैठक संपन्न”

“15 अगस्त, 2025 स्वतंत्रता दिवस समारोह जनपद में गत वर्षों की भांति धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया जायेगा”

आज शुक्रवार जनपद टिहरी के कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल की अध्यक्षता में 15 अगस्त 2025 स्वतंत्रता दिवस समारोह मनाये जाने सम्बन्धी बैठक आहुत की गयी, जिसमें बिन्दुवार चर्चा की गयी तथा जिलाधिकारी द्वारा सभी विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

जिलाधिकारी टिहरी द्वारा निर्देशित किया गया कि सर्वप्रथम 15 अगस्त 2025 को सभी एसडीएम की उपस्थिति में उनकी टीम के द्वारा सुबह 7 से 8 बजे के मध्य सफाई अभियान चलाया जाएगा, जिसकी ‘पहले और बाद में’ सम्बन्धी फोटोग्राफ्स ग्रुप में शेयर करनी होगी। इस हेतु सभी एसडीएम पहले से स्थान का चयन कर लें ।

15 अगस्त को जनपद के सभी सरकारी एवं गैर सरकारी इमारतों में सम्बन्धित विभागाध्यक्ष / कार्यालयाध्यक्ष द्वारा प्रातः 09 बजे ध्वजारोहण किया जाएगा। समय प्रातः 09.30 बजे जिलाधिकारी कार्यालय में तथा तत्पश्चात् मुख्य कार्यक्रम स्थल प्रताप इंटर कॉलेज (पी.आई.सी.) नई टिहरी में मुख्य अतिथि द्वारा झंडारोहण एवं अन्य कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। इससे पूर्व प्रातः 07 बजे स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा प्रभात फेरी निकाली जायेगी।

जिलाधिकारी द्वारा सभी विभागों को अपने-अपने कार्यालयों में सफाई अभियान चलाने, स्वतंत्रता संग्राम सैनानियों को उनके घर जाकर सम्मानित करने, समस्त स्मारकों/प्रतिमाओं, पार्कों एवं महत्वपूर्ण सार्वजनिक स्थलों पर साफ-सफाई, रंग-रोगन एवं सौन्दर्यीकरण करवाने, विद्यालयों में विचार गोष्ठी, निबन्ध, कविता आदि प्रतियोगिताएं आयोजित करने, 14 अगस्त को विभिन्न आयु वर्ग में बालक एवं बालिकाओं की क्रासकन्ट्री रेस तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये गये।

इसके साथ ही दिनांक 14 एवं 15 अगस्त को गाइड लाइन के अनुसार सभी सरकारी भवनों/इमारतों एवं स्वतन्त्रता संग्राम के ऐतिहासिक स्मारकों को प्रकाशमान करने हेतु समस्त अधिकारियों को तथा जनपद मुख्यालय के प्रमुख चौराहों पर लाउडस्पीकर के माध्यम से देश प्रेम एवं देश भक्ति के गीतों का प्रसारण करने हेतु जिला सूचना अधिकारी को निर्देश दिये गये हैं।

जिलाधिकारी द्वारा ‘हर घर तिरंगा‘‘ कार्यक्रम के तहत फ्लेग ऑॅफ कोड का कड़ाई से अनुपालन करने के निर्देश दिये गये हैं। इसके साथ ही स्वतंत्रता दिवस समारोह में आयोजित कार्यक्रमों का सोशल मीडिया पर विभिन्न गतिविधियों/संदेशों के माध्यम से आत्मनिर्भर भारत के विषय को जनसमुदाय के बीच प्रचारित और प्रसारित करने को कहा गया है।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी वरुणा अग्रवाल, अपर जिलाधिकारी अवधेश कुमार सिंह, डीडीओ मो असलम, पीडी डीआरडीए पी एस चौहान, एसडीएम सन्दीप कुमार सहित जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

आगे पढ़ें

“बूथ लेवल ऑफिसर की नियुक्ति के संबंध में बैठक”

“बूथ लेवल ऑफिसर की नियुक्ति एवं बूथ व्यवस्था के संबंध में बैठक सम्पन्न”

जनपद टिहरी गढ़वाल में आगामी निर्वाचन तैयारियों के क्रम में जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी नितिका खण्डेलवाल की अध्यक्षता में बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) की नियुक्ति एवं बूथ प्रबंधन से संबंधित बैठक आहूत की गई।

बैठक में जिलाधिकारी ने सभी उप–जिलाधिकारियों को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने क्षेत्र के सभी चिन्हित मतदान बूथों का भौतिक निरीक्षण करें। निरीक्षण के दौरान भवन की अंदरूनी एवं बाहरी स्थिति की तस्वीरें ली जाएं तथा जिन भवनों में मरम्मत की आवश्यकता है, उनके प्रस्ताव उपलब्ध कराए जाएं। साथ ही एएमएफ (Assured Minimum Facilities) की स्थिति की भी जानकारी एकत्रित करने के निर्देश दिए गए।

विशेष रूप से नरेन्द्रनगर क्षेत्र के तीन बूथ, जहां मतदाता संख्या 1100 से अधिक है, उनकी जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश भी जिलाधिकारी द्वारा दिए गए।

बैठक में सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी विजय तिवारी ने सभी BLO तथा अतिरिक्त सहायक की नियुक्ति की अद्यतन जानकारी दी। उन्होंने अवगत कराया कि प्रत्येक मतदेय स्थल पर अधिकतम 1200 मतदाताओं की संख्या निर्धारित है। जहां मतदाता संख्या अधिक है, वहां अतिरिक्त बूथ बनाए जाने की आवश्यकता होगी, जिसके लिए समय रहते सूचना उपलब्ध कराई जाए।

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने जिला समाज कल्याण अधिकारी को निर्देशित किया कि सभी दिव्यांग मतदाताओं की बूथवार सूची तैयार की जाए और उनके लिए आवश्यक सुविधाएं मतदान केंद्रों पर सुनिश्चित की जाएं।

बैठक में सीडीओ वरुणा अग्रवाल, सीएमओ डॉ श्याम विजय, अपर जिलाधिकारी अवधेश कुमार, एसडीएम संदीप कुमार, निर्वाचन कार्यालय से संबंधित लोग और सभी उप जिलाधिकारी एवं बीडीओ वर्चुअल माध्यम से मौजूद रहे।

आगे पढ़ें

“प्राकृतिक सामग्री से बनी राखियों ने पाई खास पहचान”

“एनआरएलएम से सशक्त हो रहीं जौनपुर की महिलाएं”

जनपद टिहरी गढ़वाल के विकासखंड जौनपुर के नैनबाग क्षेत्र की महिलाएं राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) के माध्यम से आत्मनिर्भरता की ओर तेज़ी से अग्रसर हो रही हैं।

टिकरी गांव की ‘मां भवानी ग्राम संगठन’ और ‘राधा रानी स्वयं सहायता समूह’ की महिलाएं इस वर्ष भी पिरुल, रेशम, मोर पंख, मोती व साधे धागों जैसी प्राकृतिक व स्थानीय सामग्री से विविध प्रकार की राखियाँ तैयार कर रही हैं, जो बाजार में विशेष लोकप्रियता प्राप्त कर रही हैं।

मां भवानी ग्राम संगठन की अध्यक्ष सोनम खन्ना ने बताया कि समूह की महिलाएं हर वर्ष एनआरएलएम से रिवॉल्विंग फंड पर मात्र 1% ब्याज दर पर ऋण लेकर राखी निर्माण कार्य प्रारंभ करती हैं। सामान्यतः 10–15 महिलाएं मिलकर 5 से 10 हजार राखियाँ तैयार करती हैं, परंतु इस वर्ष पंचायत चुनाव में व्यस्तता के चलते केवल 5000 राखियाँ ही तैयार हो सकीं।

सोनम ने बताया कि पिरुल से बनी राखियों की लागत लगभग ₹5 आती है, जिसे स्थानीय बाजार में ₹40–50 में बेचा जाता है। वहीं, मोर पंख और मोती से बनी राखियों की लागत ₹10–15 आती है और उन्हें ₹50–60 में बाजार में बेचा जा रहा है।

राधा रानी समूह की नीलम धीमान ने बताया कि एनआरएलएम की मदद से न केवल समूह की महिलाओं की आर्थिक स्थिति सशक्त हो रही है, बल्कि वे अन्य महिलाओं को भी प्रशिक्षण देकर आत्मनिर्भर बना रही हैं।

उत्तरकाशी और विकासनगर से बढ़ती मांग –
सोनम खन्ना ने बताया कि हर वर्ष उत्तरकाशी से राखियों की अधिक मांग आती है, किंतु इस वर्ष पूर्ण डिलीवरी संभव नहीं हो सकी। विकासनगर से भी राखियों के ऑर्डर प्राप्त हुए हैं, जिससे महिलाओं के उत्साह में वृद्धि हुई है।

प्रशिक्षण शिविर की हो रही मांग–
नीलम धीमान ने बताया कि समूह की राखियों की लोकप्रियता को देखते हुए विभिन्न क्षेत्रों से प्रशिक्षण शिविर आयोजित करने की मांग की जा रही है। विशेष रूप से उत्तरकाशी की सीमा से लगे क्षेत्रों की कई महिलाएं उनसे संपर्क कर रही हैं।

लक्ष्य – लखपति दीदी बनना–
समूह की महिलाएं केवल राखी निर्माण ही नहीं, बल्कि मौसमी अचार, सजावटी सामग्री और अन्य पहाड़ी उत्पादों का निर्माण भी कर रही हैं। नीलम धीमान ने कहा कि एनआरएलएम की योजनाएं महिलाओं के लिए वरदान साबित हो रही हैं और समूह की महिलाएं जल्दी ही “लखपति दीदी” बनने का सपना साकार करेंगी।

आगे पढ़ें

“निर्वाचन आचार संहिता उल्लंघन अथवा अन्य शिकायत हेतु संपर्क नंबर जारी”

जनपद टिहरी गढ़वाल में जिला निर्वाचन अधिकारी नितिका खण्डेलवाल के आदेशानुसार सूचित किया जाता है कि जिला पंचायत अध्यक्ष अथवा प्रमुख क्षेत्र पंचायत के निर्वाचन से संबंधित आचार संहिता उल्लंघन, सदस्यों के अपहरण या अन्य किसी विषय में कोई भी व्यक्ति शिकायत दर्ज करा सकता है।

शिकायत हेतु निम्नलिखित नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है:
कंट्रोल रूम – 7454029879
बृजेश गुप्ता – 9412029879, 7668619016
उपेन्द्र प्रताप सिंह – 9411322250
श्रेष्ठा भाकुनी – 7409506456

जिला प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि निर्वाचन प्रक्रिया को स्वच्छ एवं निष्पक्ष बनाए रखने में सहयोग करें और किसी भी प्रकार की अनियमितता की जानकारी तुरंत उपलब्ध कराएँ। प्राप्त शिकायतों पर त्वरित एवं आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।

आगे पढ़ें

*भारत निर्वाचन आयोग ने की मतदान कार्मिकों के पारिश्रमिक में वृद्धि*

– डिप्टी डीईओ, केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF) के कार्मिक, सेक्टर अधिकारियों के मानदेय में वृद्धि
– मतदान/मतगणना ड्यूटी के लिए भोजन/नाश्ते की दरों में वृद्धि

दिल्ली/ देहरादून : भारत निर्वाचन आयोग ने मतदान कार्मिकों के पारिश्रमिक में वृद्धि की है। चुनाव ड्यूटी में तैनात किए जाने वाले केन्द्र सरकार, राज्य सरकारों, सार्वजनिक उपक्रमों, स्थानीय निकायों आदि से नियुक्त किए गए अधिकारी एवं कर्मचारियों को नई संशोधित दर के अनुसार पारिश्रमिक मिल सकेगा।

भारत निर्वाचन आयोग ने यह सुनिश्चित करने के लिए कि चुनाव ड्यूटी में लगे कार्मिकों को उचित पारिश्रमिक मिले, इसके लिए यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। इस से पहले आयोग ने वर्ष 2014 से 2016 के बिच इस प्रकार का प्रमुख संशोधन किया था।

पारिश्रमिक (Remuneration)
चुनाव ड्यूटी में तैनात पीठासीन अधिकारी एवं काउंटिंग सुपरवाइज़र को पहले की ₹350 प्रतिदिन के बजाय अब ₹500 प्रतिदिन या ₹2000 एकमुश्त दिए जाएंगे। पोलिंग ऑफिसर का पारिश्रमिक ₹250 प्रतिदिन से बढ़ाकर ₹400 प्रतिदिन या ₹1600 एकमुश्त कर दिया गया है। काउंटिंग असिस्टेंट को ₹250 प्रतिदिन के स्थान पर ₹450 प्रतिदिन या ₹1350 एकमुश्त दिया जाएगा। विभिन्न कार्यों के लिए लगे चतुर्थ श्रेणी (Class-IV) कर्मियों का भुगतान ₹200 प्रतिदिन से बढ़ाकर ₹350 प्रतिदिन या ₹1400 एकमुश्त किया गया है, जबकि कॉल सेंटर/कंट्रोल रूम में लगे चतुर्थ श्रेणी कर्मियों को ₹200 प्रतिदिन के स्थान पर ₹1000 एकमुश्त दिया जाएगा। वीडियो सर्विलांस टीम, वीडियो व्यूइंग टीम, अकाउंटिंग टीम, कंट्रोल रूम और कॉल सेंटर स्टाफ, मीडिया सर्टिफिकेशन एवं मॉनिटरिंग कमेटी, फ्लाइंग स्क्वॉड, स्टैटिक सर्विलांस टीम, व्यय मॉनिटरिंग सेल आदि के लिए, श्रेणी-I/II के कार्मिकों का मानदेय ₹1200 एकमुश्त से बढ़ाकर ₹3000 एकमुश्त तथा श्रेणी-III कार्मिकों का ₹1000 एकमुश्त से बढ़ाकर ₹2000 एकमुश्त कर दिया गया है। माइक्रो ऑब्जर्वर का मानदेय ₹1000 एकमुश्त से बढ़ाकर ₹2000 एकमुश्त किया गया है।

भोजन/नाश्ता (Food/Refreshment)
आयोग ने मतदान एवं मतगणना ड्यूटी में लगे कार्मिक, पुलिस कर्मी, मोबाइल पार्टियों के कर्मी, होमगार्ड, वनरक्षक, ग्राम रक्षक दल, एनसीसी कैडेट, पूर्व सैनिक, स्वयंसेवक आदि के भोजन/जलपान के लिए दिए जाने वाले मानदेहमें भी वृद्धि की है। मतदान एवं मतगणना ड्यूटी में लगे कार्मिकों को पहले ₹150 प्रतिदिन के बजाय अब ₹500 प्रतिदिन या उसके हिस्से के रूप में पैक्ड लंच और हल्का नाश्ता उपलब्ध कराया जाएगा।

मानदेय (Honorarium)
आयोग के नए निर्णय के अनुसार डिप्टी डीईओ को संबंधित कर्मचारी के एक माह के मूल वेतन से कम नहीं दिया जाएगा। सीएपीएफ के राजपत्रित अधिकारियों (कमांडेंट, अडहॉक कमांडेंट, डिप्टी कमांडेंट, असिस्टेंट कमांडेंट, मेडिकल ऑफिसर एवं समकक्ष रैंक) को पहले 15 दिन या उससे कम अवधि के लिए ₹2500 और 15 दिन से अधिक होने पर ₹1250 प्रति सप्ताह दिया जाता था, जिसे बढ़ाकर क्रमशः ₹4000 और ₹2000 प्रति सप्ताह कर दिया गया है।

सीएपीएफ के अधीनस्थ अधिकारियों (इंस्पेक्टर, सब-इंस्पेक्टर, असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर एवं समकक्ष) को पहले 15 दिन या उससे कम अवधि के लिए ₹2000 और 15 दिन से अधिक होने पर ₹1000 प्रति सप्ताह दिया जाता था, जिसे बढ़ाकर क्रमशः ₹3000 और ₹1500 प्रति सप्ताह कर दिया गया है। अन्य रैंकों (हेड कांस्टेबल, कांस्टेबल एवं समकक्ष) के लिए यह राशि 15 दिन या उससे कम पर ₹1500 से बढ़ाकर ₹2500 तथा 15 दिन से अधिक होने पर ₹750 प्रति सप्ताह से बढ़ाकर ₹1250 प्रति सप्ताह कर दी गई है। इसी प्रकार असिस्टेंट एक्सपेंडिचर ऑब्जर्वर, सेक्टर ऑफिसर/सेक्टर पुलिस ऑफिसर को पहले पूर्णकालिक चुनाव ड्यूटी या आनुपातिक आधार पर ₹7500 मिलता था, जिसे अब बढ़ाकर ₹10,000 कर दिया गया है।

 

Next Post

भाजपा ने जारी की जिप अध्यक्ष और प्रमुख प्रत्याशियों की दूसरी सूची पढ़ें सभी समाचार

आपको सपरिवार पहाड़ों की गूंज राष्ट्रीय सपताहिक समाचार पत्र http://ukpkg.com , http://pkgnews24.com न्यूज पोर्टल वेव चैनल परिवारों की ओर से रक्षाबंधन की बहुत बहुत हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं 🙏 भाजपा ने जारी की जिप अध्यक्ष और प्रमुख प्रत्याशियों की दूसरी सूची देहरादून। भाजपा ने प्रदेश की पंचायतों मे 4 जिला […]

You May Like