आगे पढ़ें।
./टिहरी/दिनांक 12 जुलाई, 2025
‘‘नशामुक्ति हेतु गठित जिला स्तरीय समिति की बैठक सम्पन्न।‘‘
जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नितिका खण्डेलवाल के निर्देशन में अपर जिलाधिकारी अवधेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को देर सांय एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत नशामुक्ति हेतु गठित जिला स्तरीय समिति की बैठक आहूत की गई।
एडीएम ए.के. सिंह ने सभी संबंधित विभागीय अधिकारियों से जनपद में अवैध रूप से हो रही अफीम, खस-खस एवं पोस्त आदि की खेती को नियमानुसार रोकने/समाप्त करने एवं नशामुक्ति को लेकर किये जा रहे प्रयासों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि नशामुक्ति को लेकर युवाओं को विशेषकर जागरूक करना जरूरी है। उन्होंने जिला मानसिक स्वास्थ्य प्राधिकरण गठन की जानकारी लेते हुए बैठक आयोजित करवाने, नशा मुक्ति केन्द्र संचालन हेतु चिन्ह्ति स्थल का भौतिक निरीक्षण करने, अवैध मादक पदार्थों से संबंधित अपराधों के खतरे को रोकने हेतु मानस नारकोटिक्स हेल्पलाइन नम्बर 1933 का प्रचार-प्रसार करने तथा नशामुक्ति को लेकर संयुक्त रूप से छापेमारी कर चालान की कार्यवाही बढ़ाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।
पुलिस विभाग से संगीता शर्मा ने बताया कि नशामुक्त पखवाड़ा अभियान के दौरान विभिन्न थानों द्वारा 36 नशामुक्ति जनजागरुकता कार्यक्रम, 27 गोष्ठी, 305 पोस्टर/पंपलेट/स्टीकर, 42 फ्लैक्स/बोर्ड/बैनर/होर्डिंग तथा एक एक रैली, मैराथन दौड़, नुक्कड़ नाटक, कैंप और शपथ आयोजित कर जन जागरूक किया गया। इसके साथ ही माह जुलाई में चंबा, नरेंद्रनगर और मुनिकीरेती थाना स्तरीय एंटी नार्कोटिक्स टास्क फोर्स द्वारा 06 अभियुक्तों से 703 ग्राम अवैध चरस और 21.50 ग्राम अवैध स्मैक बरामद कर गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि माह जून में विभिन्न थाना क्षेत्रांतर्गत शिक्षण संस्थानों के आस पास तंबाकू उत्पाद, शराब आदि मादक पदार्थों के बिक्री विरुद्ध अभियान के तहत 126 चालान कर 12 हजार 700 शमन शुल्क वसूला गया।
एसडीओ वन विभाग रश्मि ध्यानी ने बताया कि फाॅरेस्ट एरिया में मादक पदार्थों की खेती का कोई प्रकरण प्रकाश में नही आया है। मनोवैज्ञानिक सीएमओ कार्यालय डाॅ. रीना सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय तम्बाकू नियन्त्रण कार्यक्रम के अन्तर्गत तम्बाकू सेवन करने वालों की लगातार काउंसिलिंग की जा रही है तथा जन-जागरूकता कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। जिला समाज कल्याण अधिकारी श्रेष्ठा भाकुनी ने बताया कि नशामुक्त पखवाड़ा अभियान के दौरान नशामुक्ति जन जागरूकता को लेकर मैराथन दौड़, बैडमिंटन, योगा, वृक्षारोपण, शपथ आदि कार्यक्रम आयोजित किए गए। रॉड्स सामाजिक संस्था से जे.पी. बडोनी ने बताया कि जनपद में अभी तक लगभग 250 विवाह में नशा प्रतिबंधित रहा, जिन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही जन जागरूकता हेतु युवाओं से नशामुक्ति संकल्प पत्र भरवा रहे हैं।
बैठक में एसडीएम संदीप कुमार, क्षय रोग अधिकारी जे.एस. भण्डारी सहित आदि अन्य संबंधित अधिकारी भौतिक एवं वर्चुअल माध्यम से उपस्थित रहे।
आगे पढ़ें
टिहरी/दिनांक 12 जुलाई, 2025
“हरेला पर्व आयोजन को लेकर जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल ने ली बैठक।”
“हरेला पर्व के अन्तर्गत 16 जुलाई से 14 अगस्त, 2025 तक किया जाएगा वृहद पौधारोपण।”
“16 जुलाई को 50 हजार पौधे रोपित करने का लक्ष्य।”
शनिवार को जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल की अध्यक्षता में जिला कलेक्ट्रेट के वीसी कक्ष में हरेला पर्व आयोजन के अन्तर्गत वृहद पौधारोपण अभियान कार्यक्रम के संबंध में बैठक आहूत की गई।
जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों से कहा कि जनपद में हरेला पर्व 16 जुलाई से 14 अगस्त, 2025 तक जनसहभागिता से मनाया जाएगा। हरेला पर्व के अंतर्गत ‘हरेला का त्योहार मनाओ, धरती माँ का ऋण चुकाओ, एक पेड़ माँ के नाम” थीम पर वृहद पौधारोपण किया जाना है। 16 जुलाई को 50 हजार पौधे रोपित करने का लक्ष्य रखा गया है, जिसके तहत 5 टूरिस्ट प्लेस भी चिन्हित करने का कहा गया। उन्होंने कहा कि पौधारोपण के सभी विभाग समय से गड्ढे तैयार करवा लें, पौधे तरीके से लगाए जाएं तथा उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी संबंधित स्वयं लें। पौधारोपण कार्यक्रम का फोटो/वीडियो डेटा एकत्रित करें, फोटो विद जियो टैग हो, ताकि डेटा को डिजिटल फार्म में रखा जा सके। उन्होंने सभी विभागों के लिए पौधारोपण का लक्ष्य तय करते हुए सोमवार तक स्थान चिन्हित कर सूची उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
16 जुलाई को पौधारोपण हेतु प्रत्येक नगर निकाय को 01-01 हजार, उद्यान विभाग को 15 हजार, लघु सिंचाई को 500, लोनिवि को 02 हजार, वन विभाग 05 हजार, पीएमजीएसवाई को 05 हजार, प्रत्येक मतदेय स्थल एवं तहसीलों में 10-10, प्रत्येक ब्लॉक को 10-10 हजार, पर्यटन विभाग 200, कृषि विभाग 01 हजार, जिला पंचायत 05 हजार पौधे रोपित करने का लक्ष्य दिया गया। इसके साथ ही स्थानीय स्तर पर एसोसिएशन, व्यापार मंडल, टीएचडीसी, मंदिर समिति आदि के द्वारा भी पौधारोपण में जन सहभागिता निभाने हेतु समन्वय करने को कहा गया।
बैठक में डीएफओ टिहरी वन प्रभाग पुनीत तोमर, सीडीओ वरुणा अग्रवाल, एडीएम ए.के. सिंह, पीडी डीआरडीए पी.एस. चौहान, डीडीओ मो असलम, डीपीआरओ एम.एम. खान, ईई लघु सिंचाई बृजेश गुप्ता, ईई पीएमजीएसवाई जी.आर. नौटियाल, ईई लोनिवि योगेश कुमार, ईई सिंचाई अनूप ड्यूंडी, एडीईओ निर्वाचन विजय तिवारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी भौतिक एवं वर्चुअल माध्यम से उपस्थित रहे।
आगे पढ़ें
/टिहरी/दिनांक 12 जुलाई, 2025
‘‘जनपद टिहरी गढ़वाल में विभिन्न पदों पर कुल 603 नाम निर्देशन पत्र वापस लिए गए।‘‘
त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन 2025 के तहत जनपद में 10 एवं 11 जुलाई, 2025 को नाम निर्देशन पत्र वापसी की प्रक्रिया पूर्ण की गई।
जिला निर्वाचन कन्ट्रोल रूम से प्राप्त सूचना के अनुसार जनपद के विभिन्न विकास खण्ड क्षेत्रान्तर्गत विभिन्न पदों पर कुल 603 नाम निर्देशन पत्र वापस लिए गए, जिसमें सदस्य ग्राम पंचायत के 38, प्रधान ग्राम पंचायत के 359, सदस्य क्षेत्र पंचायत के 177 तथा सदस्य जिला पंचायत के 29 नाम निर्देशन पत्र शामिल हैं।
सदस्य ग्राम पंचायत के विकास खण्ड भिलंगना में 03, विकास खण्ड चम्बा 10, विकास खण्ड जाखणीधार 02, विकास खण्ड जौनपुर 07, विकास खण्ड कीर्तिनगर 03, विकास खण्ड नरेन्द्रनगर 02, विकास खण्ड प्रतापनगर 08 तथा विकास खण्ड थौलधार 03 नाम निर्देशन पत्र वापस लिए गए।
प्रधान ग्राम पंचायत के विकास खण्ड भिलंगना में 42, विकास खण्ड चम्बा 36, विकास खण्ड देवप्रयाग 16, विकास खण्ड जाखणीधार 35, विकास खण्ड जौनपुर 80, विकास खण्ड कीर्तिनगर 28, विकास खण्ड नरेन्द्रनगर 30, विकास खण्ड प्रतापनगर 53 तथा विकास खण्ड थौलधार 39 नाम निर्देशन पत्र वापस लिए गए।
सदस्य क्षेत्र पंचायत के विकास खण्ड भिलंगना में 20, विकास खण्ड चम्बा 16, विकास खण्ड देवप्रयाग 09, विकास खण्ड जाखणीधार 20, विकास खण्ड जौनपुर 26, विकास खण्ड कीर्तिनगर 15, विकास खण्ड नरेन्द्रनगर 15, विकास खण्ड प्रतापनगर 29 तथा विकास खण्ड थौलधार 27 नाम निर्देशन पत्र वापस लिए गए।
वहीं सदस्य जिला पंचायत के विकास खण्ड भिलंगना में 06, विकास खण्ड चम्बा, देवप्रयाग व जाखणीधार 02-02, विकास खण्ड जौनपुर 04, विकास खण्ड नरेन्द्रनगर 01, विकास खण्ड प्रतापनगर 07 तथा विकास खण्ड थौलधार 05 नाम निर्देशन पत्र वापस लिए गए।
आगे पढ़ें
टिहरी/दिनांक 12 जुलाई, 2025
‘‘जनपद टिहरी गढ़वाल में विभिन्न पदों के कुल 1117 सीटों पर 3125 प्रत्याशी चुनाव मैदान में।”
त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन 2025 के तहत जनपद टिहरी गढ़वाल में नाम निर्देशन पत्रों की वापसी तक की प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई है। जनपद में विभिन्न पदों के कुल 01 हजार 117 सीटों पर 03 हजार 125 प्रत्याशी चुनाव लड़ेंगे।
जिला निर्वाचन कन्ट्रोल रूम से प्राप्त सूचना के अनुसार जनपद के विभिन्न विकास खण्ड क्षेत्रान्तर्गत सदस्य ग्राम पंचायत की 55 सीटों पर 122 प्रत्याशी, प्रधान ग्राम पंचायत की 700 सीटों पर 1844 प्रत्याशी, सदस्य क्षेत्र पंचायत की 320 सीटों पर 984 प्रत्याशी तथा सदस्य जिला पंचायत की 42 सीटों पर 175 प्रत्याशी चुनाव लड़ेंगे।
आगे पढ़ें
: तहसील घनसाली क्षेत्रान्तर्गत पिलखी नैल के पास पेड़ गिरने से स्कूल से घर आ रहे 02 बच्चो की मृत्यु।
1- आरभ बिष्ट पुत्र दरमियान सिंह, उम्र 16 वर्ष, ग्राम नेल, पिलखी, कक्षा 10, GIC घुमेटीधार।
2- मानसी पुत्री ईश्वर सिंह, उम्र 14 वर्ष, ग्राम नेल पिलखी, कक्षा 9, GIC घुमेटिधार।
आगे पढ़ें
आज दिनांक 12.07.2025 को स्थान बागवान शराब के ठेके के पास 400 मी० पहले कीर्तिनगर की तरफ वा०सं०-UK14CA-0219 टाटा 407 जिसे चालक रामकिशोर पुत्र नन्दकिशोर निवासी ग्राम बिद्याणी पो० चाई दमराडा पट्टी उदयपुर थाना यमकेश्वर पौड़ी गढ़वाल (चालक) जो कि ऋषिकेश से श्रीनगर की ओर जा रहा था के द्वारा रोंग साईड़ आकर विपरीत दिशा से आ रहे वाहन सं०-PB23AA-9869 स्पलेण्डर जिसमें 02 व्यक्ति क्रमशः (1) मनप्रीत सिंह पुत्र लखवीर सिंह निवासी ग्राम चरवकला थाना राजपुरा जिला पटियाला, उम्र 28 वर्ष व (2) गुरदीप सिंह पुत्र विन्दर सिंह निवासी ग्राम पोला थाना व जिला पटियाला, उम्र 22 वर्ष सवार थे जो कि हेमकुंड साहिब से वापस ऋषिकेश की ओर जा रहे थे को टक्कर मार दी, जिससे दोनो उपरोक्त व्यक्ति टाटा 407 ट्रक की चपेट में आ गये व ट्रक के नीचे फंस गये, जिनकी मौके पर ही मृत्यू हो गयी है, दोनो मृतको को एम्बुलेंस के माध्यम से बेस अस्पताल श्रीकोट श्रीनगर शवदाह केन्द्र भिजवाया गया, मृतकों के परिचित मौके पर मौजूद हैं, दोनों वाहनों को कब्जे पुलिस लेकर सुरक्षा की दृष्टि से थाना हाजा ले जाया जा रहा है, आवश्यक कार्यवाही की जा रही है.
आगे पढ़ें
/टिहरी/दिनांक 11 जुलाई, 2025
‘‘विश्व जनसंख्या दिवस पर आयोजित किया गया विधिक जन जागरूकता शिविर।‘‘
विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण टिहरी गढ़वाल के तत्वाधान में शुक्रवार को भागीरथी विद्या सरोवर पब्लिक स्कूल, चैखल्याचक, नई टिहरी में विधिक जन जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सभी अतिथियों व विद्यालय प्रबन्धन द्वारा वृक्षारोपण अभियान के अंतर्गत उक्त स्थल पर वृक्षारोपण भी किया गया।
सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण आलोक राम त्रिपाठी ने बताया कि मा. उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर विधिक जन जागरूकता शिविर आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने विश्व जनसंख्या दिवस के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी गई। साथ ही राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्रालय द्वारा नोटिफिकेशन राहवीर योजना के बारे में व अन्य कई महत्वपूर्ण कानूनों की जानकारी प्रदान की गई।
रिटेनर अधिवक्ता राजपाल सिंह मिंया द्वारा शिविर में उपस्थित उक्त स्कूल के छात्र/छात्राओं व उपस्थित समस्त जन को कई महत्वपूर्ण कानूनी विषयों व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की कार्यप्रणाली के बारे जानकारी प्रदान की गई।
थाना पुलिस नई टिहरी के सब इन्स्पेक्टर धनराज सिंह बिष्ट के द्वारा साइबर क्राइम, महिलाओं से सम्बन्धित कानूनों व मोटर अधिनियम के बारे में जानकारी प्रदान की गयी। इस अवसर पर स्कूल के प्रधानाचार्य विमलेश नौटियाल द्वारा सभी अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए विचार व्यक्त किये गए। उन्होंने कहा ऐसे आयोजन लगातार होने चाहिए जिससे समाज मे फैली विषमताएं समाप्त हो सके।
इस अवसर पर स्कूल के समस्त छात्र/छात्राएं, पराविधिक स्वयंसेवी अरूण कुमार, रीता, मयंक भट्ट, संगीता नकोटी, संगीता रावत, राकेश उनियाल, असलम बेग, आशा धनोला तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कर्मचारी उपस्थित रहे।


