HTML tutorial

मुख्यमंत्री धामी ने पिथौरागढ़ में आयोजित रोड शो में प्रतिभाग किया जानिए समाचार

Pahado Ki Goonj

 प्रात:स्मरणीय सीताराम जी ने देश में राज करने के लिए सत्य सनातन धर्म का  पालन  किया।

सरकार मीडिया को  संवैधानिक अधिकार देने के लिए कार्यवाही करने की इच्छा शक्ति से 9 दिसम्बर 2021 को अमेरिका के राष्ट्रपति जो. बाउडन के 110 राष्ट्राध्यक्षों के वर्चुअल सम्मेलन में कही गई सच बात को देश मे लागू  कर लोकतंत्र को मज़बूत बनाये-जीतमणि पैन्यूली संपादक एवं संयोजक  प्रेस को संवैधानिक अधिकार दिया जाय  अभियान

देहरादून,  मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास में उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा चयनित समाज कल्याण विभाग के अन्तर्गत 26 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किये। जिसमें 15 सहायक लेखाकर एवं 11 कनिष्ठ सहायक शामिल हैं।

मुख्यमंत्री ने नियुक्ति पत्र प्राप्त करने वाले सभी अभ्यर्थियों को

शुभकामनाएं दी। उन्होंने आशा व्यक्त की कि सभी चयनित कार्मिक लगन व कड़ी मेहनत के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करेंगे और राज्य के विकास व जनसेवा के लिए हमेशा तत्पर रहेंगे। उन्होंने कहा कि समाज कल्याण विभाग के तहत केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा अनेक जन कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं। इन योजनाओं का प्रत्येक पात्र व्यक्ति को समय पर लाभ मिले, समाज कल्याण विभाग की इसमें महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होंने कहा कि यदि हम अपने कार्यक्षेत्र की शुरूआत के दौरान ही दिनचर्या बनाते हैं और नियमित दिनचर्या के साथ कार्य करते हैं, तो सभी कार्य सुगमता से पूर्ण होते हैं। कार्यक्षेत्र में ईमानदारी और अनुशासन के साथ कार्य करने और लोगों की मदद करने की भावना सबके मन में होनी चाहिए। जब हम सही भावना से कोई कार्य करते हैं, तो इससे मन में संतुष्टि का भाव होता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार से जोड़ने के लिए निरंतर प्रयास किये जा रहे हैं। विभिन्न विभागों के माध्यम से अनेक भर्ती प्रक्रियाएं गतिमान हैं। भर्ती परीक्षाएं पूर्ण पारदर्शिता के साथ कराने के लिए राज्य में सख्त नकल विरोधी कानून लागू किया गया है। इस कानून के लागू होने के बाद से सभी भर्ती परीक्षाएं पूर्ण पारदर्शिता से हुई है।

इस अवसर पर सचिव समाज कल्याण  बृजेश कुमार संत, निदेशक समाज कल्याण  आशीष भटगाई उपस्थित थे।

आगे पढ़ें 

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को पिथौरागढ़ में सुरेंद्र सिंह बल्दिया स्पोर्ट्स स्टेडियम से देव सिंह मैदान तक आयोजित रोड शो में प्रतिभाग किया। इस दौरान क्लॉक टावर टकाना, गुप्ता तिराहा, केमू रोडवेज स्टेशन से देव सिंह मैदान तक आयोजित रोड शो में सम्मिलित होकर हजारों की संख्या में स्थानीय जनता, जनप्रतिनिधियों, रंग कर्मियों, अधिवक्ताओं, पूर्व सैनिकों, विभिन्न क्षेत्र के लोगों ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। लोक वाद्य यंत्रों, पारंपरिक लोक नृत्य छोलिया, कलश यात्रा के बीच मुख्यमंत्री ने भी स्थानीय जनता पर पुष्प वर्षा कर सभी का आभार व्यक्त किया।

आगे पढ़ें 

मुख्यमंत्री ने पिथौरागढ़ में किया रू0 217.28 करोड़ की 65 विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास। जनपद के विकास के लिये की कई घोषणायें*

*जनपद के दारमा ब्यास घाटी की महिलाओं के साथ की चरखे व ऊन की कताई, पारंपरिक विधि से की कालीन बुनाई*

*बिण सिडकुल आस्थान में 253 उद्यमियों को व्यवसायिक भूखंड किये आवंटित*

*प्रदेश के अन्य जिलों की भांति ही अपनी जन्मभूमि में माताओं बहनों के प्यार और दुलार से अविभूत दिखे मुख्यमंत्री*

*अब विकास की दौड़ में हमारे सीमांत जनपद रहेंगे सबसे आगे*

*मातृ शक्ति के सहयोग से ही समाज, राज्य एवं राष्ट्र का संपूर्ण विकास संभव मुख्यमंत्री*

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को देव सिंह मैदान, पिथौरागढ़ में अयोजित ‘दीदी-बैंणा’ नारी शक्ति महोत्सव कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कुल ₹ 217.28 करोड़ की कुल 65 विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। जिसमें ₹ 82.82 करोड़ की कुल 37 योजनाओं का लोकार्पण एवं ₹ 134.45 करोड़ की 28 योजनाओं का शिलान्यास शामिल है।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने जनपद पिथौरागढ़ के विकास को समर्पित विभिन्न घोषणाएं कि जिसमें आंवला घाट फेज-2 पेयजल योजना का निर्माण कार्य किए जाने, फगाली गाड़ से पनार पुल तक वैकल्पिक सड़क मार्ग का निर्माण कार्य किए जाने, मोस्टामानू मंदिर का सौंदर्यकरण किए जाने, नैनी-सैनी से जाजरदेवल तक हॉटमिक्स सड़क व नाली निर्माण कार्य किए जाने की घोषणा शामिल हैं।

मुख्यमंत्री ने विभिन्न विभागों एवं स्वयं सहायता समूहों द्वारा लगाए गए स्टालों का अवलोकन के साथ भगवान श्री राम दरबार एवं कन्या पूजन भी किया। मुख्यमंत्री ने धारचूला की दारमा, व्यास घाटियों के वाइब्रेंट विलेज से आई महिलाओं के साथ बागेस्वरी चरखे एवं तकली से ऊन कताई की। साथ ही उन्होंने रांच में पारंपरिक विधि से कालिन भी बनाया। मुख्यमंत्री ने फिरका और बिंडा (मटका) के माध्यम से मट्ठा भी बनाया। साथ ही सिलबट्टे में हरा नून ( नमक) पीसा।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने बिण सिडकुल आस्थान में 253 उद्यमियों को व्यवसायिक भूखंड आवंटन स्वीकृति पत्र प्रदान किए। उन्होंने पर्यटन विभाग/ जिला प्रशासन की कॉफी टेबल बुक का विमोचन करने के साथ ही मिलेट द्वारा निर्मित भीटोली का शुभारंभ भी किया। मुख्यमंत्री ने 6 मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट, 6 अंतरराष्ट्रीय बालिका खिलाड़ियों को सम्मानित किया।

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने कार्यक्रम में बड़ी संख्या में उपस्थित माताओं एवं बहनों का आभार व्यक्त करते हुये कहा कि अपनी जन्मभूमि पिथौरागढ़ में आना उनके लिए हमेशा भावुक क्षण होता हैं। उन्होंने कहा आज जिन 206 करोड़ से अधिक की योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास हुआ है, वो सभी जनपद के विकास में मील का पत्थर साबित होंगी। इस क्षेत्र के विकास के साथ ही आने वाली पीढ़ियों को भी लाभ होगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश के अन्य जिलों की भांति ही अपनी जन्मभूमि में माताओं बहनों का जो प्यार और दुलार उन्हें मिला है उससे वे अविभूत हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जनपद पिथौरागढ़ के विकास हेतु राज्य सरकार हर संभव कार्य कर रही है। पिथौरागढ़ में जल्द ही मेडिकल कॉलेज बनेगा। जिसके लिए सारी औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं। मेडिकल कॉलेज हेतु लगभग 1 हजार से ज्यादा पदों की स्वीकृति पर मंत्रिमंडल द्वारा सहमति प्रदान कर दी है। उन्होंने कहा पिथौरागढ़ में पार्किंग पंपिंग योजनाएं प्रशासनिक भवन सड़कों के निर्माण कार्य में भी तेजी आई है। मानसखंड मंदिर माला मिशन के अंतर्गत पिथौरागढ़ के मंदिरों को भी जोड़ा गया है। उन्होंने कहा नैनी सैनी हवाई अड्डे में 19 सीटर विमान की ट्रायल लैंडिंग सफल हुई है। डीजीसीए की अनुमति आने पर यह विमान नियमित पिथौरागढ़ से चलेगा। उन्होंने कहा विकास की दौड़ में हमारे सीमांत जनपद सबसे आगे रहेंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य की मातृ शक्ति अपनी प्रतिभा एवं कौशल से आगे बढ रही हैं। उत्तराखंड राज्य निर्माण में मातृ शक्ति का सबसे बड़ा योगदान रहा। महिलाएं परिवार के साथ ही समाज और प्रदेश हितों का भी ख्याल रखती हैं। मातृ शक्ति के सहयोग से ही समाज, राज्य, राष्ट्र का संपूर्ण विकास संभव है। महिलाएं जिस भी कार्य को अपने हाथों में लेती हैं, उसे स्वाभाविक तौर पर पूरा करती हैं। परिश्रम और मातृ शक्ति एक दूसरे के पूरक हैं। राष्ट्र की मातृ शक्ति शिक्षित होने से उस राष्ट्र का वर्तमान के साथ भविष्य भी सुरक्षित रहता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि विभिन्न महिला समूहों द्वारा लगाए गए स्टॉल प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी जी द्वारा दिए गए ‘’आत्मनिर्भर भारत’‘ के मंत्र को धरातल पर उतारने का कार्य कर रहे है। ’’बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’’ के मंत्र को पूरे उत्तराखंड की बहनों ने आत्मसात किया है। प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में ऐतिहासिक कार्य हुए हैं, जो नए भारत की शानदार तस्वीर प्रस्तुत करते हैं। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में ’’सुविधा और सुरक्षा’’ के सिद्धांत पर महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में क्रांतिकारी परिवर्तन हुए हैं। गांव-गांव में महिलाओं को घर, शौचालय, गैस, बिजली, पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं से जोड़ा जा रहा है। बेटियों की शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण, टीकाकरण और दूसरी आवश्यक जरूरतों पर भी सरकार पूरी संवेदनशीलता से काम कर रही है। आज देश एवं प्रदेश भर में महिलाएं स्वयं सहायता समूहों से जुड़कर आत्मनिर्भर बन रही हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राज्य सरकार ने महिला सशक्तिकरण क्षेत्र में कई ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। उन्होंने बताया राज्य में सरकारी नौकरियों में महिलाओं को 30 प्रतिशत आरक्षण देने के साथ ही मुख्यमंत्री नारी सशक्तिकरण योजना, मुख्यमंत्री महालक्ष्मी योजना, लखपति दीदी योजना, मुख्यमंत्री आंचल अमृत योजना, मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना, मुख्यमंत्री अल्पसंख्यक मेधावी योजना, नंदा गौरा मातृवंदना योजना और महिला पोषण अभियान जैसी विभिन्न योजनाएं प्रारंभ की हैं। उन्होंने कहा प्रदेश की जनता के हितों के लिए जो भी आवश्यक कदम हों, बिना देरी के उठाएं जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड में देश का सबसे कठोर नकल विरोधी कानून लागू किया गया है।साथ ही धर्मांतरण रोकने के लिए भी कानून बनाया गया है। प्रदेश में पहली बार सरकारी जमीनों पर अवैध अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की गई है। भ्रष्टाचारियों के खिलाफ भी पहली कार्रवाई करने से राज्य सरकार पीछे नहीं हटी है उन्होंने कहा हम उत्तराखंड में समान नागरिक आचार संहिता को भी लागू करने की तैयारी कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कुछ माह पूर्व ही प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी ने आदि कैलाश और जागेश्वर धाम के दर्शन किये थे, जिसके फलस्वरुप आदि कैलाश और जागेश्वर धाम में पर्यटकों को संख्या बढ़ रही है। यह राज्यवासियों के लिए हर्ष का विषय है कि प्रधानमंत्री जी उत्तराखंड के पर्यटक स्थलों को देश व दुनिया में नई पहचान दिला रहे हैं। उन्होेंने कहा 22 जनवरी का दिन इतिहास में अमर होने जा रहा है। इस दिन राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा होगी। हम सभी के लंबे वर्षों का इंतजार खत्म होगा।

सांसद अजय टम्टा ने सभी अतिथियों व महिलाओं का स्वागत अभिनंदन करते हुए कहा कि डबल इंजन सरकार सभी जन समस्याओं का प्राथमिकता से निस्तारण करने ,व प्रदेश देश का सर्वांगीण विकास के लिए कटिबंध है। उन्होंने कहा मुख्यमंत्री के सहयोग व निर्देशन में नैनी सैनी एयरपोर्ट में 19 सीटर वायुयान की ट्रायल सफलता से हो चुकी है। उन्होंने कहा मुख्यमंत्री के अथक प्रयासों व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आशीर्वाद से आदि कैलाश के रूप में हमें नए पर्यटन डेस्टिनेशन मिला है। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री व प्रधानमंत्री का आभार भी व्यक्त किया।

इस दौरान विधायक बिशन सिंह चुफाल, विधायक फकीर राम टम्टा, जिला पंचायत अध्यक्ष दीपिका बोरा, दायित्व धारी गणेश भंडारी, पूर्व मंत्री बलवंत सिंह भोरियाल ब्लॉक प्रमुख सुनीता कन्याल ,बबीता चुफाल, विनीता बाफिला, अर्चना गंगोला, भाजपा जिला अध्यक्ष गिरीश जोशी जिलाधिकारी रीना जोशी, एसपी लोकेश्वर सिंह, एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

आगे पढ़ें 

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को पिथौरागढ़ स्थित

चटकेश्वर मंदिर व सैनी गांव के देवल समेत मंदिर में पूजा अर्चना कर प्रदेश की सुख शांति व समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने मंदिर परिसर में स्वयं झाड़ू लगाकर धार्मिक स्थलों में स्वच्छता अभियान चलाए जाने का संदेश भी दिया। उन्होंने सैनी गांव लोगों से मुलाकात कर जन समस्याएं सुनी साथ ही संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के शीघ्र समाधान हेतु निर्देशित किया।

इस दौरान सांसद अजय टम्टा, विधायक बिशन सिंह चुफाल, विधायक फकीर राम टम्टा, जिला पंचायत अध्यक्ष दीपिका बोरा, राज्य मंत्री गणेश भंडारी, पूर्व मंत्री बलवंत सिंह भोरियाल ब्लॉक प्रमुख सुनीता कन्याल ,बबीता चुफाल, विनीता बाफिला, अर्चना गंगोला, भाजपा जिला अध्यक्ष गिरीश जोशी जिलाधिकारी रीना जोशी, एसपी लोकेश्वर सिंह, एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

आगे पढ़ें 
मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु की अध्यक्षता में मंगलवार को सचिवालय में मुख्यमंत्री राष्ट्रीय कृषि विकास योजना 2023- 24 के तहत् राज्य स्तरीय अनुमोदन समिति की बैठक आयोजित हुई। मुख्य सचिव ने कहा कि कृषि और बागवानी के क्षेत्र में रोजगार उपलब्ध कराने को असीम संभावनाएं हैं। कृषि और बागवानी के क्षेत्र में अधिक से अधिक योजनाओं का लाभ कृषकों को उपलब्ध कराने हेतु सम्बन्धित विभाग सक्रिय भूमिका निभाएं।

मुख्य सचिव ने प्रदेश में फार्म मशीनरी बैंकों की सफलता को देखते हुए योजना से प्रदेश को परिपूर्ण किए जाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रति वर्ष कम से कम 50 करोड़ का बजट का प्रावधान किया जाए, ताकि अगले 5 वर्षों में प्रदेश को सैचुरेट किया जा सके। उन्होंने फार्म मशीनरी बैंकों की जिम्मेदारी स्वयं सहायता समूहों के साथ-साथ सहकारी समितियों (पैक्स) को भी दिए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रदेश में पावर टिलर और पावर वीडर की मांग को देखते हुए इसके लिए भी बजट बढ़ाए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कार्यों की गुणवत्ता के लिए नियोजन विभाग में सूचीबद्ध एजेंसियों द्वारा थर्ड पार्टी मूल्यांकन अनिवार्य रूप से करवाया जाए।

इस अवसर पर सचिव डॉ. बी. वी. आर. सी. पुरुषोत्तम एवं श्री विनोद कुमार सुमन सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

आगे पढ़ें 
मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने मंगलवार को सचिवालय में मिशन अमृत सरोवर के सम्बन्ध में सम्बन्धित विभागों के साथ बैठक की। मुख्य सचिव ने कहा कि मिशन अमृत सरोवर प्रदेश के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। उन्होंने कहा कि यह एक ऐसी योजना है जिससे प्राकृतिक जल स्रोतों का पुनरोद्धार किया जा सकता है, साथ ही साथ यह स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर भी उपलब्ध कराएगा।

मुख्य सचिव ने कहा कि मिशन अमृत सरोवर के तहत् पूरे प्रदेश को परिपूर्ण किया जाए। उन्होंने कहा कि प्रदेश के कुल क्षेत्र का 70 प्रतिशत वन क्षेत्र होने के कारण वन विभाग इसमें महत्त्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। साथ ही ग्राम्य विकास विभाग द्वारा भी इस दिशा में अच्छा कार्य किया जा रहा है, जिसे लगातार जारी रखा जाए। उन्होंने कहा कि योजना के तहत् बनने वाले बड़े सरोवरों में स्थानीय परिस्थितियों के अनुरूप क्या-क्या आर्थिक गतिविधियां शुरू की जा सकती हैं, इस पर ग्राम्य विकास एवं वन विभाग मंथन कर लें। उन्होंने कहा कि अमृत सरोवरों के निर्माण में गुणवत्ता और मात्रा को ध्यान में रखते हुए इनके माध्यम से आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा दिया जाए। इनके आसपास ईको पार्क आदि विकसित कर रोजगार सृजन पर फोकस किया जाए।

सचिव श्रीमती राधिका झा ने कहा कि मिशन अमृत सरोवर के तहत् पूरे प्रदेश में कुल 1283 अमृत सरोवर बनाये जा चुके हैं। जिसमें ग्राम्य विकास विभाग ने 1071 एवं वन विभाग ने 212 अमृत सरोवरों का निर्माण किया है। ग्राम्य विकास द्वारा 31 मार्च, 2024 तक 97 और अमृत सरोवरों का निर्माण कर लिया जाएगा। विभाग द्वारा अमृत सरोवर निर्माण के लिए 467 अन्य स्थानों का चिन्हांकन कर लिया गया है। इन चिन्हित स्थानों में से 300 स्थानों पर अगले वित्तीय वर्ष में अमृत सरोवरों का निर्माण कर लिया जाएगा। उन्होेेंने बताया कि बनाए जा चुके 340 अमृत सरोवरों में मत्स्य पालन किया जा रहा है एवं 109 सरोवरों को पर्यटन गतिविधियों के लिए चिन्हित किया गया है।

इस अवसर पर एपीसीसीएफ  रंजन कुमार मिश्रा, अपर सचिव  आनन्द स्वरूप एवं  विनीत कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
आगे पढ़ें 

देहरादून , संयुक्त सचिव भारत सरकार रितेश चौहान ने विकासभवन सभागार में विकसित भारत संकल्प यात्रा की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों से विभागवार योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली तथा योजना के क्रियान्वयन के सम्बन्ध में आ रही समस्याओं एवं अनुभवों की जानकारी लेते हुए क्षेत्र की भोगोलिक स्थिति के अनुसार सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए सुझाव भी लिए।
संयुक्त सचिव भारत सरकार ने सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों से विभागावार योजना की प्रगति की जानकारी ली उन्होंने पीएम किसान योजना, केसीसी के सम्बन्ध में कृषि, उद्यान, नाबार्ड एवं जिला अग्रणीय बैंक के अधिकारियों से योजनाओं हेतु प्राप्त आवेदन, स्वीकृत आवेदन की विस्तृत जानकारी लेते हुए किसान, ऋण सम्बन्धी योजनाआंें के क्रियान्वयन के लिए खण्ड विकास अधिकारियों को एसओपी से अवगत कराने तथा लाभार्थियों में अभिलेखीय, कमियों, एवं उनके सत्यापन के सम्बन्ध में वीडीओ से समन्वय कराते हुए कार्य पूर्ण कर पोर्टल पर अद्यतन रखने के निर्देश दिए। उन्होंने स्वास्थ्य, कृषि, उद्यान, मत्स्य, पूर्ति, बाल विकास, शिक्षा, पंचायतीराज, समाजकल्याण आदि विभागों के अधिकारियों/कार्मिकों से विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान लाभान्वित किए गए लोगों से जानकारी प्राप्त की।
मुख्य विकास  अधिकारी ने संयुक्त सचिव भारत सरकार को  जानकारी देते हुए बताया कि  जनपद देहरादून के 401 ग्राम पंचायतो में विकसित भारत सकल्प यात्रा का कार्यक्रम 15 नवंबर, 2023 से 27 दिसम्बर, 2023 तक सम्पन्न हुआ। इस दौरान जनपद के ग्रामीण अंचल में 139419 व्यक्तियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। प्रति कार्यक्रम व्यक्तियों की संख्या 348 रही। कुल मिलाकर 1494 विशिष्ट व्यक्तियों द्वारा कार्यक्रम में प्रतिभाग किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के द्वारा अपने से सम्बन्धित योजनाओं के बारे में जानकारी देते हुऐ अधिक से अधिक लाभाथियों को लाभान्वित किया गया। 461 लाभार्थियों के द्वारा ‘मेरी कहानी मेरी जुबानी’ के अर्न्तगत विभिन्न सरकारी योजनाओं के माध्यम से उनको उपलब्ध कराये गये लाभों के सम्बन्ध में अवगत कराया गया। 359 ग्राम पंचायतों को जल जीवन मिशन के अर्न्तगत हर घर जल से संतृप्त किया गया। 192 ग्राम पंचायतों को  ODF Plus प्रमाण पत्र वितरित किये गये। 267 ग्राम पंचायतों में लेन्ड डिजिटाइजेशन का कार्य सम्पन्न कराया गया। पर्यावरण सरंक्षण के दृष्टिगत ‘धरती कहे पुकार के’ कार्यक्रम के अर्न्तगत 276 ग्राम पचांयतों में कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम के दौरान स्थलीय सुविधाओं के रूप में My Bharat App पर 1491 लाभार्थियों का पंजीकरण किया गया। PMUY के अर्न्तगत 471 नये आवेदन पत्र प्राप्त हुये। KCC के अर्न्तगत 712 नये पंजीकरण किये गये। 521 आयुष्मान कार्ड बनाये गये। 401 स्वास्थय शिविर लगाये गये जिनमें कुल 15840 व्यक्तियों को स्वास्थ्य सुविधायें प्राप्त करायी गयी। 9909 व्यक्तियों का टी०बी० हेतु परीक्षण किया गया तथा जन जातीय क्षेत्रों में 4868 व्यक्तियों का सिकल सैल परीक्षण किया गया।  इन सभी कार्यक्रमों में ग्रामीणों के द्वारा उत्साह पूर्वक भाग लिया गया तथा सरकार की लाभार्थी परक योजनाओं के प्रचार प्रसार के लिए सरकार द्वारा की गयी पहल को धन्यवाद दिया गया। इस प्रकार जन जन तक सरकार की लाभार्थी परक योजनाओं को पहुचानें का कार्यक्रम सफल सिद्ध हुआ।  बैठक के अंत में  मुख्य विकास अधिकारी ने संयुक्त सचिव भारत सरकार को स्थानीय ब्रांड हिलांस के उत्पाद भेट किए।
इस अवसर पर अपर सचिव/निदेशक कृषि विभाग रणबीर सिंह चौहान, मुख्य विकास अधिकारी सुश्री झरना कमठान, जिला विकास अधिकारी सुशील मोहन डोभाल, मुख्य कृषि अधिकारी लतिका सिंह, मुख्य उद्यान अधिकारी डॉ मीनाक्षी जोशी, क्षेत्रीय प्रबन्धक जिला अग्रणीय बैंक संजय भाटिया, स्वास्थ्य विभाग से डॉ वंदना सेमवाल, जिला पूर्ति विभाग से विवेक शाह, जिला कार्यक्रम अधिकारी बाल विकास जितेन्द्र कुमार, जिला युवा कल्याण अधिकारी चमन सिंह सहित समाज कल्याण, मत्स्य, कृषि, शिक्षा आदि सम्बन्धित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

आगे पढ़ें 
देहरादून दिनांक 16 जनवरी 2024, माननीय मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी जी द्वारा अतिक्रमण पर प्रभावी कार्यवाई के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका के निर्देशन में अतिक्रमणमुक्त अभियान के अन्तर्गत टीमों द्वारा अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की जा रही है। आज आराघर से नेहरूकालोनी धर्मपुर, सहस्त्रधारा आईटी पार्क, जीएमएस रोड, चकराता रोड-बल्लुपुर, जीएमएस रोड आदि स्थानों से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। अतिक्रमण मुक्त अभियान के दौरान अवैध होर्डिंग्स भी हटाये गए।
नगर निगम ने 93 चालान करते हुए रुपए 84800 के अर्थदंड की कार्रवाई की गई, पुलिस द्वारा लगभग 61चालान करते हुए, रुपए 29750 के अर्थदंड की कार्रवाई की गई। इसी प्रकार आरटीओ द्वारा लगभग 26 चालान करते हुए रुपए 13000 के अर्थदंड की कार्रवाई की गई। जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया है, कि अतिक्रमण के विरुद्ध नियमित अभियान चलाते हुए, फुटपाथ, सड़कों को अतिक्रमणमुक्त करें तथा किसी भी दशा में उन्हें पुनः अनाधिकृत रूप से अतिक्रमण व किसी भी प्रकार की अवाछनीय गतिविधिया संचालित न होने दे।

आगे पढ़ें 

प्रधानाचार्य महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज रायपुर राजेश ममगाईं ने अवगत कराया है कि आज महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज परिसर में प्रथम एम.पी.एस.सी. कप के अन्तर्गत क्रिकेट टूर्नामेंट-2024 का उद्घाटन मुख्य अतिथि जितेन्द्र कुमार सोनकर, अपर सचिव/निदेशक, खेल निदेशालय, उत्तराखण्ड देहरादून द्वारा किया गया जिसकी अध्यक्षता प्रधानाचार्य महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज, देहरादून द्वारा की गई। इस अवसर पर श्रीमती मीना सिंह, उपप्रधानाचार्य, प्रदीप कुमार कौशल, खेल प्रभारी तथा प्रशिक्षक पवन कुमार, लोकेश कुमार, संजय रावत व समस्त शिक्षक व अन्य स्टॉफ उपस्थित रहे। उक्त प्रतियोगिता 16 से 19 जनवरी, 2024 तक कॉलेज के क्रिकेट मैदान में आयोजित की जा रही है। प्रथम दिवस में खेले गये मैच :-
शुभारम्भ मैच न्यू एरा पब्लिक स्कूल और महाराणा प्रताप स्पोर्टस कॉलेज के मध्य खेला गया जिसमें प्रथम पारी में न्यू एरा पब्लिक स्कूल ने टॉस जीत कर 25 ओवर में 08 विकेट खोकर 123 रन का स्कोर बनाते हुये 124 रनों का लक्ष्य दिया गया, जिसे महाराणा प्रताप स्पोर्टस कॉलेज ने 15.1 ओवर में 127 रन बनाकर उक्त मैच को 06 विकेट से जीत लिया।
स्पोर्ट्स कॉलेज के खिलाडी मा० राहुल कुमार को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। द्वितीय मैच सोशल बलूनी पब्लिक स्कूल और द एशियन स्कूल के मध्य खेला गया जिसमें प्रथम पारी में सोशल बलूनी पब्लिक स्कूल ने टॉस जीत कर 21 ओवर में 03 विकेट खोकर 223 रन का स्कोर बनाते हुये 224 रनों का लक्ष्य दिया गया। द एशियन स्कूल द्वारा 224 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुये निर्धारित 21 ओवरों में 81 रन बनाते हुये 81 रनों पर ऑलआउट हो गयी इस प्रकार सोशल बलूनी पब्लिक स्कूल ने कुल 142 रनों से मैच जीत लिया। सोशल बलूनी पब्लिक स्कूल के खिलाडी मा० कार्तिक नौटियाल के द्वारा 115 रन बनाये जाने पर प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया
आगे पढ़ें 
देहरादून दिनांक 16 जनवरी 2024, जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका के निर्देशन पर तहसील सदर में विशेष दाखिल खारिज शिविर का आयोजन किया गया
तहसीलदार सदर मो0 शादाब ने अवगत कराया कि आज विशेष दाखिल खारिज शिविर में 10 विवादित, 25 विरासत सहित कुल 504 दाखिल खारिज वादों का निस्तारण किया गया। इसके अतिरिक्त तहसील दिवस में विभिन्न प्रमाण पत्र, समाज कल्याण पेंशन आवेदन सहित राजस्व विभाग से सम्बन्धित शिकायतें प्राप्त हुई।

Next Post

भटवाड़ी क्षेत्र पंचायत बैठक में उठाए गए विकास से जुड़े मुद्दे ।

भटवाड़ी क्षेत्र पंचायत बैठक में उठाए गए विकास से जुड़े मुद्दे । उत्तरकाशी । क्षेत्र पंचायत भटवाड़ी की बैठक ब्लॉक प्रमुख श्रीमती विनीता रावत की अध्यक्षता व मुख्य विकास अधिकारी तथा प्रभारी जिलाधिकारी जय किशन की मौजूदगी में ब्लाक सभागार में आयोजित हुई। बैठक में विकास से जुड़े अनेक मुद्दे […]

You May Like