श्रीनगर गढ़वाल, पहाडोंकीगूँज,जिलाधिकारी डॉ0 विजय कुमार जोगदण्डे के दिशा-निर्देशों पर आज उपजिलाधिकारी श्रीनगर अजयबीर सिंह की अध्यक्षता में शहर के समस्त मांस विक्रेताओं के संचालनों के साथ बैठक आयोजित की गयी। बैठक में शहर को साफ-सूथरा बनाये रखने के संबंध में विभिन्न बिन्दुओं पर चर्चा की गयी।
उपजिलाधिकारी ने शहर के समस्त मीट व्यवसायिकों को निर्देशित किया कि निर्धारित किये गये स्लटर हाउस में ही मीट कटान से संबंधित कार्य करना सुनिश्चित करें। साथ ही उन्होंने कहा कि शहर की दुकानों के बीचो-बीच गंदगी नहीं करेंगें ना ही दुकानों की गंदगी को किसी भी तरह से नाली-नालों में बहायेंगे। कहा कि मीट की गंदगी को खुले स्थान में न डाले तथा उसे निर्धारित किये गये स्थल पर ही डम्प करें। उन्होंने समस्त मीट विक्रेताओं को निर्देशित किया कि दिये गये निर्देशों का पालन करते हुए शहर की सफाई व्यवस्था को दुरूस्थ रखें। साथ ही कहा कि नियमों का उलघंन पाये जाने पर संबंधित के विरूद्ध नियमानुसार सक्त कार्यवाही की जाएगी।
इस अवसर पर पशुपालन विभाग, नगर निकाय तथा संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ ही शहर के 16 मीट की दुकान के व्यवसायी उपस्थित थे।
जगत कल्याण व उत्तम स्वास्थ के लिये गौशाला में यज्ञ सम्पन्न किया
Wed Apr 6 , 2022
अल्मोड़ा ,पहाडोंकीगूँज, गौ सेवा न्यास की ओर से गो सदन ज्योली में मंगलवार को जगत कल्याण व उत्तम स्वास्थ के लिये यज्ञ सम्पन्न हुआ इस अवसर पर गौ सेवको ने बिशेष आहुतियां प्रदान की । इस अवसर पर विचार ब्यक्त करते हुने गो सेवा न्यास के सचिव दयाकृष्ण काण्डपाल […]

You May Like
-
नकल माफिया हाकम सिंह की करोड़ों की संपत्ति जल्द होगी जब्त
Pahado Ki Goonj September 24, 2022
-
तीन मामलों पर ध्यान केंद्रित करेंगे डोनाल्ड ट्रंप
Pahado Ki Goonj September 16, 2017

