भारत और उत्तराखंड की पहली महिला डीजीपी कंचन चैधरी भट्टाचार्य का सोमवार देर रात निधन हो गया। पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था अशोक कुमार ने इसकी पुष्टि की है। बताया जा रहा है कि वे लंबे समय से बीमार थीं। उन्होंने मुंबई के एक अस्पताल में अंतिम सांस ली। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने ट्वीट करते हुए कंचन की मौत पर शोक जताया। साथ ही दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की।
1973 बैच की महिला आईपीएस अफसर कंचन चैधरी भट्टाचार्य ने वर्ष 2004 में उस वक्त इतिहास रचा था, जब वह उत्तराखंड की पुलिस महानिदेशक बनीं। 31 अक्तूबर 2007 को वे पुलिस महानिदेशक के पद से सेवानिवृत्त हुई। उनका पुलिस सेवा का पूरा कैरियर शानदार रहा। सेवानिवृत्ति के बाद उन्होंने राजनीति में भी हाथ आजमाया। उन्होंने वर्ष 2014 के आम चुनाव में आम आदमी पार्टी के टिकट पर हरिद्वार लोकसभा सीट से चुनाव भी लड़ा। कंचन चैधरी भट्टाचार्य किरण बेदी के बाद देश की दूसरी महिला आईपीएस अधिकारी थीं। उन्होंने राजकीय महिला महाविद्यालय, अमृतसर से पढ़ाई पूरी की। वहीं, पोस्ट-स्नातक स्तर की पढ़ाई अंग्रेजी साहित्य में दिल्ली-यूनिवर्सिटी से की। उनके जीवन से प्रेरणा लेकर दूरदर्शन पर सीरियल उड़ान भी प्रसारित हो चुका है।
उन्हें मेक्सिको में 2004 में आयोजित इंटरपोल की बैठक में भारत की और से प्रतिनिधित्व करने के लिए चयनित किया गया था। 1997 में प्रतिष्ठित सेवाओं के लिए उन्हें राष्ट्रपति पदक भी मिल चुका है।
ढिकाला जोन में घूम रहा खूंखार बाघ
Tue Aug 27 , 2019
रामनगर। नैनीताल जिले के रामनगर में कॉर्बेट नेशनल पार्क के ढिकाला जोन में एक टाइगर एंटर हो गया है। इस चलते यहां एक मजदूर और एक दैनिक वनकमी अपनी जान गंवा चुके हैं। बताया जा रहा है कि यह टाइगर इंसानों के अलावा कई वाहनों पर भी अटैक कर चुका […]

You May Like
-
इन्द्रमणि बडोनी: उत्तराखंड के गाँधी
Pahado Ki Goonj December 26, 2018

