दिल्ली, केन्द्रीय कृषि एवं कृषि कल्याण मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर जी द्वारा एक महत्वपूर्ण बैठक में राज्यों के कृषि मंत्रियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा की गई। इस बैठक में केन्द्रीय मंत्री द्वारा कृषि व कृषि क्षेत्र के उत्पादों के उपार्जन/परिवहन के बारे में राज्यों से उनकी वर्तमान स्थिति, दिक्कतों व आगे की रणनीति पर बारीकी से सविस्तार चर्चा की गई। खास तौर पर कोविड-19 के संक्रमण को नियंत्रित किये जाने के दृष्टिगत लॉकडाउन अवधि में कृषि व बागवानी क्षेत्र पर इसके असर की भी विवेचना की गई। कृषि क्षेत्र हमारी आर्थिकी का आधार है. फलतः इससे जुड़ी गतिविधियों को लॉकडाउन अवधि में दी गई छूट का राज्यों को लाभ दिये जाने के बारे में सविस्तार अवगत कराया गया। औद्यानिकी से जुड़े उत्पादों की सप्लाई चेन को कायम रखने के भी निर्देश दिये गये।
इस अवसर पर उत्तराखण्ड राज्य की ओर से कृषि एवं उद्यान मंत्री सुबोध उनियाल द्वारा लॉकडाऊन अवधि में केन्द्र की सभी एडवाईजरी के परिपालन एवं राज्य व जिलों में नियंत्रण कक्ष स्थापित किये जाने की जानकारी दी गयी। साथ ही ऊधमसिंह नगर एवं हरिद्वार जिलों में कामगारों की उपलब्धता की दिक्कत के बारे में केन्द्र का ध्यानाकर्षण किया गया। लॉकडाऊन अवधि में फूलों के व्यवसाय को हो रहे नुकसान का उल्लेख प्रमुख रूप से किया गया। इसके अतिरिक्त कतिपय मण्डियों में इस दौरान “सामाजिक दूरी“ बनाये रखने हेतु 15×10 मानक की सुरंग स्थापित किये जाने की जानकारी दी गयी, जो कि सेनिटाईजेशन में सहायक सिद्ध हो रही है। साथ ही Perishable Items पर मण्डी शुल्क नहीं लिया जा रहा है व मण्डी से सीधे मोबाईल वैन लगाई जा रही है। वीडियो कान्फ्रेंसिंग में ओमप्रकाश, अपर मुख्य सचिव/कृषि उत्पादन आयुक्त, आर0 मीनाक्षी सुन्दरम, सचिव, कृषि, उद्यान व विभागीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।
गोचर निवासी श्रीमती देवकी भंडारी ने दान देकर अपने नाम को चरितार्थ किया -त्रिवेंद्र सिंह रावत मुख्यमंत्री
Wed Apr 8 , 2020
देहरादून,मुख्यमंत्री त्रिवेंद्रसिंह रावत ने कहा है कि देवभूमि उत्तराखंड के चमोली जनपद की गोचर निवासिनी श्रीमती देवकी भंडारी जी ने अपने नाम को चरितार्थ करते हुए कोरोना वायरस (COVID-19) के वैश्विक संकट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के आह्वान पर पीएम केयर फंड में 10 लाख रुपए की अपनी सारी […]

You May Like
-
देवभूमि जनसेवा’ ग्रुप: द्वाराहाट विधान सभा क्षेत्र में पेयजल की समस्या को देखते हुवे, दिनांक 23 मई 2017 को क्षेत्रीय विधायक, पर्यावरणविद पद्मश्री अनिल जोशी, वन विभाग की टीम व पत्रकार बन्धुओं संग ‘गगास बचाओ’ अभियान के तहत गगास नदी के उदगम स्थल सुरना से पदयात्रा शुरू की गयी
Pahado Ki Goonj May 23, 2018

