
देहरादून। पुलिस ने चोरी की स्कूटी के साथ एक को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसको न्यायालय में पेश किया, जहां से उसको न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार अम्बू पाण्डेय पुत्र स्व. देव पाण्डेय निवासी चन्द्रबनी रोड सेवला खुर्द पटेलनगर देहरादून द्वारा कोतवाली पटेलनगर पर आकर एक लिखित तहरीर दी कि चोर द्वारा उनके घर के बाहर से उनकी काले रंग की स्कूटी को चोरी कर लिया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शरू कर दी। घटना के अनावरण तथा आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस टीम को आवश्यक निर्देश दिये गये। जिसके क्रम में पुलिस टीम द्वारा घटना स्थल के आस-पास तथा आने जाने वाले रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेजों से संदिग्धों के सम्बन्ध में आवश्यक जानकारियां एकत्रित की गई। संदिग्धों के प्राप्त हुलिये के सम्बन्ध में सुरागरसी पतारसी करते हुए स्थानीय तंत्र को भी सक्रिय किया गया। इसके साथ ही पूर्व में इस प्रकार के मुकदमों में जेल गये आरोपियों की वर्तमान स्थिती का भौतिक सत्यापन किया गया। पुलिस टीम द्वारा किये जा रहे प्रयासों के परिणाम स्वरूप पुलिस टीम द्वारा तलाश के दौरान मिली सूचना पर माजरा क्षेत्र उस्मान पुत्र शहीद अहमद को चोरी की गयी स्कूटी के साथ गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के दौरान आरोपी द्वारा बताया गया कि वो नशे का आदी है तथा अपने नशे की आवश्यकताओं की पूर्ति के लिये उसके द्वारा उक्त चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था। बरामदगी के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने उसको न्यायालय में पेश किया जहां से उसको न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
आगे पढ़ेंऑंनलाइन रजिस्ट्री व्यवस्था के विरोध में वकीलों ने किया सचिवालय पर प्रदर्शन

देहरादून। मंगलवार को सरकार की ऑनलाइन रजिस्ट्री व्यवस्था के खिलाफ हजारों अधिवक्ताओं ने मोर्चा खोलते हुए देहरादून में सचिवालय घेरने की कोशिश की। लेकिन पुलिस ने रास्ते में ही बैरिकेडिंग लगाकर उन्हें रोक दिया। इस दौरान प्रदर्शनकारी अधिवक्ताओं ने कहा कि ऑनलाइन रजिस्ट्री से न सिर्फ उनकी रोजी-रोटी प्रभावित होगी, बल्कि आम जनता को भी तकनीकी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। वहीं अधिवक्ताओं का कहना है कि हम सभी यूसीसी के विरोध में नहीं हैं। लेकिन यूसीसी में कुछ बदलाव की मांग है और बदलाव अधिवक्ताओं को साथ लेकर किया जाए।
मंगलवार को देहरादून में वकीलों का गुस्सा सड़कों पर फूट पड़ा। ऑनलाइन रजिस्ट्री प्रणाली के खिलाफ बार एसोसिएशन के नेतृत्व में वकीलों ने सचिवालय का घेराव करने की कोशिश की है। इस विरोध प्रदर्शन का असर पूरे प्रदेश में दिखा, जहां न्यायिक कार्य पूरी तरह ठप रही। इससे पहले शुक्रवार को सभी अधिवक्ता हड़ताल पर रहे थे। हालांकि 6 जून को हड़ताल सब रजिस्ट्रार कार्यालयों, एडीएम और एसडीएम कार्यालयों तक सीमित रही।
देहरादून बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मनमोहन कंडवाल ने कहा कि पांच मार्च को गढ़वाल मंडल के सभी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष, सचिव और बार काउंसिल ऑफ उत्तराखंड के सदस्यों ने बैठक की थी। इसमें उन सब विषयों पर चर्चा की गई, जिनसे अधिवक्ताओं के भविष्य पर खतरा है। इनमें प्रमुख तौर पर यूसीसी में अधिवक्ताओं की भूमिका नहीं रही। मसलन उनकी जरूरत न तो शादी के रजिस्ट्रेशन में है और न ही संपत्ति की वसीयत आदि में। यही नहीं, आगामी समय में सरकार ऑनलाइन रजिस्ट्री को लागू करने की बात कह रही है। इसमें भी अधिवक्ताओं का काम छिन जाएगा।
इस दौरान प्रदर्शन में अधिवक्ताओं के अलावा, टाइपिस्ट, स्टांप वेंडर और बस्ते वाले भी शामिल हुए। इस दौरान विरोध का व्यापक असर दिखा। कोर्ट से जुड़ा कोई भी काम मंगलवार को प्रदेशभर में नहीं हुआ। वकीलों की हड़ताल के चलते कोर्ट परिसर सुनसान पड़ा रहा। वहीं सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि सरकार जल्द उनकी मांगों को नहीं मानती है तो पूरे प्रदेश में रजिस्ट्री संबंधित कामकाज चाहे वह ऑनलाइन हो या ऑफलाइन हो, ठप रहेंगे।आगे पढ़ें
नाबालिग से एक साल से दुष्कर्म और गर्भपात कराने का आरोपी गिरफ्तार
बाल आयोग की अध्यक्ष गीता खन्ना ने अस्पताल पहंुचकर पीड़िता का हाल जाना
देहरादून। प्रदेश राजधानी देहरादून में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म और गर्भपात का मामला प्रकाश आया है। पीड़िता का एक साल से यौन शोषण हो रहा था। जिसके चलते वह चार माह की गर्भवती हो गयी। वर्तमान में पीड़िता की उम्र 14 वर्ष बताई जा रही है। पीड़िता चार महीने की गर्भवती थी। पीड़िता को गर्भपात के लिए कुछ गोलियां दी गई थी, जिससे उसका बहुत अधिक रक्तस्राव हुआ। जिसके बाद उसे उपचार के लिए 108 की मदद से दून हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। इसके बाद पुलिस को इस बात की भनक लगी। इस संबंध में जानकारी मिलते ही बाल आयोग अध्यक्ष गीता खन्ना भी पीड़िता से मिलने से दून अस्पताल पहंुची। गीता खन्ना से बातचीत करते हुए नाबालिग पीड़िता ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए।पीड़िता ने बाल आयोग अध्यक्ष गीता खन्ना को बताया था कि 13 साल की उम्र से उसका शारीरिक शोषण हो रहा था। फिलहाल पीड़िता की उम्र करीब 14 साल है यानी बीते एक साल से पीड़िता का यौन शोषण किया जा रहा था। आरोपी पीड़िता को गर्भ निरोधक गोलियां भी खिला रहा था। नाबालिग पीड़िता के साथ उसकी 19 वर्षीय बहन भी रहती थी। कोरोना काल में बच्ची की मां की मौत के बाद से दोनों बहनें अनाथों की तरह जीवन यापन कर रही थी। मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार रात 9 जून को नाबालिग लड़की को दून अस्पताल में अत्यंत गम्भीर अवस्था में भर्ती कराया गया था। नाबालिग का गर्भपात कराया गया था। हॉस्पिटल प्रबंधन ने तत्काल मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने हॉस्पिटल पहुंचकर पीड़िता से बात की और पूरा मामला जाना।
पुलिस को जानकारी मिली कि पीड़िता अपनी बड़ी बहन के साथ पटेल नगर कोतवाली क्षेत्र में ही रहती है। आरोप है कि पड़ोस में रहने वाले युवक ने पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया है, जिस वजह से पीड़िता गर्भवती भी हो गई। थी. पीड़िता करीब चार महीने की गर्भवती थी। आरोपी ने बिना डॉक्टरों के परामर्श के ही पीड़िता को गर्भ गिराने की दवाई खिलाई, जिससे उसकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई, जिसके बाद उसे 108 सेवा की मदद से दून अस्पताल लाया गया था। मामला सामने आने के बाद आरोपी दूसरे समुदाय का होने के कारण बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने आईएसबीटी पुलिस स्टेशन पर आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर हंगामा किया। पुलिस को आरोपी को गिरफ्तार कर चुकी है। कोतवाली पटेलनगर प्रभारी चंद्रभान सिंह ने बताया कि पुलिस ने घटना का खुद संज्ञान लिया था। कोतवाली पटेल नगर में महिला उप निरीक्षक ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया और फिर उसे गिरफ्तार किया।
आगे पढ़ें
देहरादून। केंद्र की मोदी सरकार के कार्यकाल को 11 साल पूरे होने पर उत्तराखंड में भाजपा ने अपने कार्यक्रमों की शुरुआत कर दी है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि, मोदी शासन के 11 सालों के कार्यकाल को लेकर सभी जिलों में कार्यक्रम शुरू कर दिए गए हैं। 11 जून से राज्य से सभी जिलों में केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को लेकर लगाई गई प्रदर्शनियों का अवलोकन किया जाएगा। साथ ही सभी जिलों में प्रेस कॉन्फ्रेंस भी आयोजित की जाएंगी। जिसमें सरकार के मंत्री, सांसद और संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करेंगे। इसके अलावा प्रमुख सम्मेलन भी आयोजित किए जाने हैं। जिसमें 19 संगठनात्मक जिलों में 57 वक्ताओं को भेजा जाएगा। वहीं प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मोदी कार्यकाल के 11 वर्ष पूरे होने पर इस दिन को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि यह भारत की राजनीति का ऐतिहासिक कालखंड है। जब भारत पूरी दुनिया का केंद्र बना है। हम उस युग में जी रहे हैं जहां हमें अपने देश को विकासशील से विकसित होते देखने का सौभाग्य प्राप्त होगा। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि यह 11 साल वही हैं, जब पहली बार पॉलिटिक्स में परफॉर्मेंस की एक नई मिसाल कायम की गई। साल 2014 में मोदी गवर्नमेंट आने से पहले बिचौलियों की मौज हुआ करती थी और साल 2014 के बाद गवर्नमेंट सीधे लाभार्थी से जुड़ी, और सरकार की योजनाओं का लाभ डायरेक्ट ग्राउंड जीरो पर पहुंचने लगा।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि 14 से पहले भारत देश में केवल आयात हुआ करता था। लेकिन मोदी गवर्नमेंट आने के बाद देश ने एक्सपोर्ट इंडस्ट्री में एक नया मुकाम हासिल किया और आज भारत, दुनिया के टॉप एक्सपोर्टर कंट्री में शामिल है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार में पिछले 11 सालों में 27 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर निकले हैं, जो कि कई जनकल्याणकारी योजनाओं का असर है। इसी की वजह से गरीबी की दर में 5 फीसदी की कमी आई है। धारा 370, तीन तलाक, वक्फ संशोधन केवल मोदी ने मुमकिन किया है।
सीएम ने आगे कहा कि ऑपरेशन सिंदूरश् से मोदी ने दुनिया को स्पष्ट कर दिया है कि आतंकवाद के खिलाफ घर में जाकर बदला लिया जाएगा। मोदी ने इन 11 सालों में देश में कई बड़े इन्फ्रास्ट्रक्चर की सौगात दी। चिनाब ब्रिज, ऋषिकेश कर्णप्रयाग, दिल्ली देहरादून एक्सप्रेस जैसे कई ऐसे बड़े प्रोजेक्ट हैं। जिन्होंने इन 11 सालों में देश की प्रगति की नींव रखी है। एयर कनेक्टिविटी को लेकर भी मुख्यमंत्री धामी ने मोदी के कार्यकाल की तारीफ की। उन्होंने उत्तराखंड के परिपेक्ष में कहा कि देहरादून से आज 60 शहरों के लिए डायरेक्ट फ्लाइट है. हेली सेवाओं की भी उन्होंने तारीफ की
आगे पढ़े
पोकलैंड मशीन के बकेट से हत्या की वारदात को अन्जाम देने का आरोपी गिरफ्तार
पौड़ी। गुमखाल में सात जून को हुए सुमन देवरानी हत्याकांड के आरोपी को पुलिस ने हरियाणा के यमुनानगर से गिरफ्तार कर लिया है। हत्या की वारदात को अन्जाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया था और पुलिस से बचने के लिए लगातार भाग रहा था। हत्या का आरोपी पोकलैंड मशीन का ऑपरेटर है। आरोपी ने पोकलैंड मशीन के बकेट से सुमन देवरानी की हत्या कर दी थी।
एसएसपी पौड़ी लोकेश्वर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि 7 जून को फोटोग्राफर सुमन देवरानी अपने एक साथी के साथ गुमखाल से शादी समारोह से सतपुली की ओर आ रहे थे। उस दौरान मल्ली सतपुली के पास रोड कटिंग का कार्य चल रहा था। कार्य के दौरान किसी बात को लेकर सुमन की पोकलैंड मशीन ऑपरेटर प्रवीण सिंह निवासी जोशीमठ, चमोली से बहस हो गई। बहस ने उग्र रूप ले लिया और गुस्से में आरोपी प्रवीण ने मशीन का बकेट चलाकर सुमन पर हमला कर दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात को अन्जाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।
पौड़ी पुलिस द्वारा थाना सतपुली में इस संबंध में धारा 103 (1) भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया। वारदात को गंभीरता से लेते हुए आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए।
एसएसपी ने बताया कि पुलिस टीमों ने न केवल तकनीकी सर्विलांस का सहारा लिया। बल्कि फॉरेंसिक टीम के माध्यम से घटनास्थल से वैज्ञानिक साक्ष्य भी जुटाए। अथक प्रयासों और मैनुअल इंटेलिजेंस के आधार पर पुलिस ने कुछ ही घंटों में आरोपी प्रवीण सिंह को हरियाणा के यमुनानगर से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी को आज न्यायालय में पेश कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
आगे पढ़ें
सभी निकाय आज ही शासन को सत्यापन रिपोर्ट प्रेषित करेंः डीएम
देहरादून। जिलाधिकारी सविन बसंल ने निकायों को निर्देश दिये कि आज ही शासन को रिपोर्ट प्रेषित करें।
मंगलवार को यहां जिलाधिकारी सविन बंसल ने नगर निगम, नगर पालिका व नगर पंचायतों में कूडा प्रबंधन, स्ट्रीट लाइट मरम्मत एवं अन्य संविदात्मक कार्याे में लगे मजदूरों के आधार कार्ड सत्यापन आख्या आतिथि तक उपलब्ध न कराए जाने पर नाराजगी व्यक्त की है। डीएम ने निकायों को आज ही सत्यापन आख्या सचिव गृह, उत्तराखंड शासन को उपलब्ध कराने के निर्देश जारी किए है। शासन के निर्देशों के क्रम में जिलाधिकारी ने विगत 18 मई को नगर निगम, नगर पालिका व नगर पंचायतों में कूडा प्रबंधन, स्ट्रीट लाइट मरम्मत एवं अन्य संविदात्मक कार्याे में लगे मजदूरों के आधार कार्ड सत्यापन आख्या उपलब्ध कराने के निर्देश जारी किए थे। एडीएम केके मिश्रा ने बताया कि आतिथि तक निकायों से सत्यापन आख्या नही मिली है, जो शासकीय कार्याे में गंभीर लापरवाही है। जिलाधिकारी ने सभी निकायों को आज ही सत्यापन रिपोर्ट शासन को प्रेषित करने के निर्देश जारी किए है। जिलाधिकारी ने बताया कि सरकार ने विभिन्न विभागों में कार्यरत संविदा कर्मियों के आधार कार्ड सत्यापन को अनिवार्य किया है। इसका उद्देश्य कर्मियों की पहचान और उनकी सेवाओं को नियमित करना है। संविदा कर्मियों के आधार कार्ड सत्यापन की प्रक्रिया महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह न केवल उनकी पहचान की पुष्टि करती है, बल्कि यह भी सुनिश्चित करती है कि वे सरकारी योजनाओं और लाभों के लिए पात्र हैं या नहीं। उन्होंने निर्देश दिए कि नगर निगम, नगर पालिका व पंचायत आज ही संविदात्मक कार्याे में लगे मजदूरों के आधार कार्ड संबधी सत्यापन आख्या आज ही उत्तराखंड शासन को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।
आगे पढ़ें
पुरानी रंजिश के कारण युवक को मारी थी गोली,पांच गिरफ्तार

नैनीताल। जिले के रामनगर में चार दिन पहले एक युवक को गोली मारी गयी थी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। पुलिस ने इस मामले का खुलासा करते हुए मंगलवार को शूटर सहित पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अनुसार पुरानी रंजिश के चलते आरोपियों ने इस वारदात को अन्जाम दिया।
पुलिस ने बताया कि सात जून शाम को जान से मारने की नीयत से कुछ युवकों ने रामनगर के इंदिरा कॉलोनी में रहने वाले मुकुल आर्या पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी थी। इस दौरान गोली लगने से मुकुल आर्या गंभीर से घायल हो गया था। गोलीबारी के बाद इलाके में भगदड़ भी मच गई थी।
मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पहुंची और घायल अवस्था में मुकुल आर्या को हॉस्पिटल में भर्ती कराया था। इस मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल जांच शुरू कर दी। मंगलवार को पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया। रामनगर कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि मामले की जांच के लिए वरिष्ठ उप निरीक्षक मनोज नयाल और उप निरीक्षक तारा सिंह राणा के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई थी, इस टीम ने मुख्य शूटर ईशान उर्फ पव्वा, फारूख उर्फ सोनू और बिलाल सभी रामनगर के मोहल्ला खताड़ी के निवासी हैं, को गिरफ्तार किया है। इन तीनों के अलावा फरदीन निवासी ग्राम चिलकिया और मोहम्मद अर्श जो रामनगर के मोहल्ला गूलरघटटी का रहने वाला है, को भी गिरफ्तार किया है।
कोतवाल ने बताया कि मुख्य शूटर ईशान के कब्जे से एक 315 बोर का तमंचा, एक जिंदा कारतूस और एक खोखा भी बरामद हुआ है। पूछताछ में सामने आया कि यह हमला पुराने आपसी विवाद के चलते किया गया था। पुलिस ने सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। साथ ही कोतवाल ने जानकारी दी कि घटना में शामिल अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास भी जारी हैं और जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
आगे पढ़ें
डीएम ने आरटीओ,एआरटीओ और अधिशासी अभियंता का वेतना रोका

देहरादून। सोमवार को जिलाधिकारी द्वारा की गयी जन सुनवाई के दौरान परिवहन विभाग और लोनिवि से संबंधित शिकायतें आई थीं। जन सुनवाई में आरटीओ, एआरटीओ ओर अधिशासी अभियंता (ईई) के मौजूद नहीं होने पर जिलाधिकारी सविन बंसल ने तीनों का वेतन रोकने का आदेश जारी किया है।
जिलाधिकारी सविन बंसल ने चेतावनी दी है कि जनता की शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। किसी भी तरह का बहाना बनाकर अफसर अपनी जिम्मेदारी से नहीं बच सकते हैं।
सोमवार को देहरादून कलेक्ट्रेट सभागार में जन सुनवाई हुई थी। इस दौरान दो शिकायतें प्रमुख थीं। इनमें एक महिला के द्वारा की गई शिकायत थी। दूसरी शिकायत वरिष्ठ नागरिकों ने की थी। जन सुनवाई के दौरान एक दिव्यांग महिला अंजना मलिक ने शिकायत दर्ज कराई कि उनके बस पास का नवीनीकरण नहीं किया जा रहा है। इस कारण उन्हें सफर करने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसी तरह वरिष्ठ नागरिकों के एक समूह ने शिकायत दर्ज कराई कि बस चालक कहीं पर भी बस रोक देते हैं। नियमों का पालन नहीं किया जा रहा है। परिवहन विभाग के अधिकारी मनमानी पर अंकुश नहीं लगा पा रहे हैं। जिलाधिकारी ने जब दोनों शिकायतों को लेकर परिवहन विभाग के अधिकारियों से सवाल किया तो पता चला कि आरटीओ और एआरटीओ बिना अनुमति अनुपस्थित हैं। इसे गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने दोनों अधिकारियों का जवाब तलब करते हुए वेतन रोकने का आदेश कर दिया। इसी तरह लोनिवि यानी पीडब्ल्यूडी से संबंधित एक मामले में लोनिवि प्रांतीय खंड के अधिशासी अभियंता अनुपस्थित पाए गए. इस पर जिलाधिकारी ने उनका वेतन रोकने का भी आदेश जारी कर दिया। जिलाधिकारी सविन बंसल ने बताया है कि जनता की शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। किसी भी तरह का बहाना बनाकर अफसर अपनी जिम्मेदारी से नहीं बच सकते हैं। सोमवार की जन सुनवाई में कुल 118 शिकायतें दर्ज की गईं। अधिकतर का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।
आगे पढ़ें
कैंची धाम में रील्स और वीडियो बनाने पर रहेगा प्रतिबंध, 15 जून को लगेगा विश्व प्रसिद्ध मेला

नैनीताल। जनपद में सुप्रसिद्ध कैंची धाम मेला 15 जून को शुरू होने जा रहा है। यदि आप कैंची धाम मेले में आने का प्लान कर रहे हैं तो इस बार इन चीजों का ध्यान जरूर रखना होगा। कैंची धाम मेले में मंदिर प्रशासन ने फोटोग्राफी, वीडियोग्राफी व रील्स बनाने पर प्रतिबंध लगाया है। इस साल भी टैक्सी या निजी वाहन भवाली तक ही जाएंगे। वहीं हल्द्वानी-अल्मोड़ा राष्ट्रीय मार्ग पर 14 और 15 जून को जीरो जोन भी प्रभावी रहेगा।
विश्व प्रसिद्ध कैंची धाम का 15 जून को स्थापना दिवस मनाया जा रहा है। स्थापना दिवस के मौके पर लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं की पहुंचने की उम्मीद है। जिसको देखते हुए जिलाधिकारी नैनीताल वंदना सिंह ने अधिकारियों के साथ बैठक की और अधिकारियों को निर्देशित किया। नैनीताल-भीमताल-भवाली और कैंची धाम तक सड़क मार्ग में किसी भी प्रकार के भंडारे, फूड वैन और ठेले वाले पूरी तरह से बंद रहने के निर्देश डीएम ने दिए हैं। हल्द्वानी, भीमताल, नैनीबैंड, भवाली, नैनीताल और गरमपानी से शटल सेवा चलेगी और दो पहिया वाहन शटल सेवा के माध्यम से ही जाएंगे। बुजुर्ग, बीमार एवं दिव्यांग के लिए दो अतिरिक्त शटल सेवा लगाई जाएंगी।
जिलाधिकारी वंदना ने बैठक के दौरान श्रद्धालुओं के वाहनों के लिए विभिन्न स्थानों में बनाए गए पार्किंग स्थलों में पेयजल, बिजली आपूर्ति, शौचालय, सफाई व्यवस्था आदि व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी ली और अधिकारियों को 12 जून तक सभी व्यवस्था पूरे करने के निर्देश दिए। मेले के दौरान सफाई व्यवस्था के संबंध में जिलाधिकारी ने मेला परिसर में नियमित साफ सफाई करने के लिए अतिरिक्त कर्मचारियों की तैनाती, शिप्रा नदी में नियमित साफ सफाई करने के निर्देश दिए। कोई सेवादार सेवा देना चाहता है तो वह अपनी भूमि या पार्किंग स्थलों में सेवा दे सकता है, इसके लिए पूर्व में उपजिलाधिकारी कैंची धाम से अनुमति लेनी होगी। हल्द्वानी से भीमताल शटल सेवा में करीब 100 छोटे-बड़े वाहन, भीमताल से कैंची धाम से पुरानी वन विभाग की चौकी 40, नैनीताल से सेनिटोरियम तक 50 छोटे बड़े वाहन शटल सेवा में चलेंगे। जिलाधिकारी ने सभी मार्गों से आ रहे वाहनों पर कोडिंग कलर स्टीकर व निर्धारित किराया सम्बंधित स्टीकर लगाने के निर्देश दिए। जिससे सभी वाहन अपने मार्ग में सुचारू रूप से चल सके और श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना ना करना पड़े। कैंची धाम के समीप शार्ट कट मार्ग (छोटा रास्ता) से आवाजाही पूर्ण रूप से बंद रहेगी। इस साल भी टैक्सी या निजी वाहन भवाली तक ही आएंगे, साथ ही दो पहिया वाहनों के लिए पार्किंग व्यवस्था नगर पालिका मैदान भवाली में की जाएगी। यहां से श्रद्धालुओं को शटल सेवा से कैंची धाम भेजा जाएगा।
आगे पढ़ें
हाईवे पर पलटा कर्णप्रयाग जा रहे मजदूरों का वाहन, 11 गंभीर

हरिद्वार। ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में हाईवे पर सहारनपुर से कर्णप्रयाग मजदूरी के लिए जा रहे लोगों का एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में 11 मजदूर घायल हो गए हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां सभी को भर्ती कर उपचार शुरू कर दिया गया है।
पुलिस के अनुसार, घटना सोमवार की देर रात की है। जब राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित रॉयल वृंदावन होटल के पास एक वाहन अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। वाहन में सवार सभी 13 लोग मजदूरी के लिए सहारनपुर से कर्णप्रयाग जा रहे थे। हादसे में 11 लोग घायल हो गए। सूचना पर कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह टीम के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने न केवल घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा, बल्कि मौके पर यातायात को भी शीघ्र सामान्य किया। राहत की बात यह रही कि किसी की जान को खतरा नहीं है और सभी की हालत स्थिर बताई जा रही है।इंस्पेक्टर अमरजीत सिंह ने बताया कि घायल ग्राम बड़गांव, थाना गंगो, जिला सहारनपुर निवासी अमित (34) पुत्र सतपाल, ग्राम भैसरो, थाना ननौता से परितोष (50) पुत्र काशीराम, ग्राम माधोपुर, थाना तित्रों से सुनील (34) पुत्र विक्रम सिंह, ग्राम कलरपुर गुर्जर, थाना मनिहारान से पंकज (38) पुत्र फूल सिंह, अजंता मेनवाल (16) पुत्र धनीराम, राजू (20) पुत्र बबलू, सुनील (30) पुत्र फूल सिंह, हर्ष देव (28) पुत्र धनीराम, अजय कुमार (27) पुत्र भरत सिंह, साहिल मेहरा (24) पुत्र राजकुमार तथा मोनू कुमार (30) पुत्र राजकुमार का अस्पताल में उपचार चल रहा है।
आगे पढ़ें
देर रात हवाई फायर झोंककर भागने का प्रयास करने लगा युवक,लोगों ने धुनाई कर किया पुलिस के हवाले

देहरादून। सोमवार देर रात को देहरादून आईएसबीटी फ्लाईओवर के नीचे किसी बात को लेकर दो पक्षों में विवाद के बीच एक युवक हवाई फायर कर मौके से भागने लगा। तभी लोगों ने उसे पकड़ लिया और मारपीट कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस को आरोपी के पास से देसी कट्टा भी मिला है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार पुलिस की गिरफ्त में आए युवक का नाम आयुष राठी है, जो देहरादून आईएसबीटी फ्लाईओवर के नीचे खड़ा होकर विक्रम (ऑटो) का इंतजार कर रहा था। उसी दौरान वहां एक लड़का और एक लड़की का आपसी बातों को लेकर वाद विवाद हो रहा था, जिसमें ऑटो वाले और आसपास खड़े अन्य लोग लड़की की ओर से बीच बचाव करने लगे। शोरगुल सुनकर आयुष राठी भी मौके पर चला गया और बीच बचाव करने लगा। तभी वहां खड़ी भीड़ ने आयुष राठी को लड़के का साथी समझ कर उसके साथ भी वाद विवाद किया और मारपीट शुरू कर दी।
उसी दौरान जिन युवक और युवती में आपसी विवाद हो रहा था, वह मौके से फरार हो गए, लेकिन मौके पर भीड़ आयुष राठी पर हावी होने लगी। इस पर आयुष राठी ने बचाव में अपने पास रखा अवैध देसी कट्टा निकाल के हवा में फायर कर दिया। इसके बाद तो लोगों ने आयुष राठी को पकड़कर उसके साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। इस बीच पुलिस मौके पर पहुंची और आयुष राठी को अपने साथ ले गई।
पुलिस ने जानकारी पर अज्ञात लड़की-लड़की के आपसी विवाद का मामला सामने आया था। विवाद के दौरान दोनों युवक-युवती मौके से फरार हो गए। आरोपी आयुष राठी को उससे अवैध देसी कट्टा बरामद होने के कारण गिरफ्तार किया गया है। वहीं जो वीडियो सामने आया है, उसमें एक व्यक्ति खुद के पैर में गोली लगने की बात कर रहा है, लेकिन इस तरह की कोई पुष्टि नहीं है।
कोतवाली पटेल नगर प्रभारी चंद्रभान अधिकारी ने बताया कि सोमवार रात को सूचना मिली कि आईएसबीटी फ्लाईओवर के नीचे किसी व्यक्ति ने फायर कर दिया है। तत्काल मौके पर जाकर पुलिस ने एक युवक आयुष राठी को पकड़ा, जिससे कुछ लोगों द्वारा मारपीट की जा रही थी। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर तलाशी ली तो एक देसी तमंचा बरामद हुआ, जिस पर कार्रवाई करते हुए आरोपी आयुष राठी मौके पर गिरफ्तार किया गया।
पुलिस के मुताबिक आयुष राठी मूल रूप से बिजनौर का रहना वाला है, जो देहरादून में नया गांव के पास किसी प्राइवेट कॉलेज से मर्चेंट नेवी की तैयारी कर रहा है। आयुष राठी देसी कट्टा अपने मृतक दोस्त के घर बिजनौर से लेकर आया था।
आगे पढ़ें
औरत के साथ दुष्कर्म करने का आरोपी मायावी इच्छाधारी बाबा गिरफ्तार
उधमसिंहनगर। मायावी कलाओं और भ्रामक तरीकों से करोड़ो रूपये की ठगी करने वाले मायावी इच्छाधारी बाबा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी बाबा बरेली के पीर जुनैद से वशीकरण युक्त रहस्यमय कलाएं सीखने का दावा करता था।
जानकारी के अनुसार बीती 8 जून को रुद्रपुर कोतवाली में एक महिला द्वारा तहरीर देकर बताया गया था कि आरोपी बाबा ने उसके घर के अंदर जमीन के नीचे दबा हुआ धन निकालने का नाटक रचते हुए उसके साथ जबरदस्ती बलात्कार किया और उसकी आपत्तिजनक वीडियो भी बना ली। इस वीडियो के जरिए उसने पीड़ित से पाँच लाख रुपये वसूले। इसके बाद भी, आरोपी महिला को उस आपत्तिजनक वीडियो का डर दिखाकर 20 लाख रुपयों की और मांग कर रहा था। मामले की गम्भीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी गयी। जिसके परिणाम स्वरूप बीती रात आरोपी रामभक्त को डिग्री कॉलेज, रामपुर रोड, रुद्रपुर के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी को अपने खिलाफ हुए मुकदमे की भनक लग चुकी थी और वह मुंबई भागने की फिराक में था। पुलिस के अनुसार यह इच्छाधारी बाबा केवल एक धोखेबाज नहीं, बल्कि ठगी का एक माहिर कलाकार था, जिसके पास लोगों को अपने जाल में फंसाने के कई शातिराना तरीके थे। आरोपी बाबा खुद को एक आध्यात्मिक गुरु बताता था, जो लोगों की समस्याओं का समाधान कर सकता है, लेकिन उसका एकमात्र मकसद ठगी करना था। यह बिजनेसमैन बाबा का गेटअप मे लोगों को यह विश्वास दिलाता था कि वह न केवल आध्यात्मिक रूप से शक्तिशाली है, बल्कि आर्थिक रूप से भी संपन्न है, जिससे लोग उसकी बातों में आसानी से आ जाते थे।
बच्चे के साथ गलत काम करने का आरोपी गिरफ्तार
देहरादून। सेलाकुई थाना क्षेत्र में चार साल के मासूम बच्चे से कुकर्म करने के आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित बच्चे के पिता ने 24 साल के व्यक्ति को अपनी गायों की देखभाल के लिए नौकरी पर रखा था। आरोपी यूपी के पीलीभीत का रहने वाला है, जो गायों की देखभाल करता था। आरोप है कि आरोपी बीती एक जून को पीड़ित बच्चे को खिलाने के बहाने गौशाला में लेकर गया। वहीं आरोपी ने बच्चे का साथ गलत काम किया। किसी तरह से यह बात बच्चे के पिता को पता चल गई। इसके बाद पिता ने सेलाकुई थाने में आरोपी नौकरी के खिलाफ शिकायत दी। पुलिस ने बताया कि एक व्यक्ति ने तहरीर दी थी, जिस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को सेलाकुई से गिरफ्तार किया। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया. कोर्ट ने आरोपी को जेल भेज दिया।

