मुख्यमंत्री ने किया  कई जगह रोड प्रदर्शन, कांग्रेस सांसद का भड़काऊ बयान दुर्भाग्यपूर्ण, जारी रहेगी लैंड, लव जिहाद के खिलाफ मुहिम:चौहान

Pahado Ki Goonj

मुख्यमंत्री ने किया  कई जगह रोड प्रदर्शन, कांग्रेस सांसद का भड़काऊ बयान दुर्भाग्यपूर्ण, जारी रहेगी लैंड, लव जिहाद के खिलाफ मुहिम:चौहान

मुख्यमंत्री का प्रदर्शन

सनातन द्रोहियो को माफ नही करेगी राज्य की जनता

देहरादून 19 जनवरी। भाजपा ने कांग्रेस सांसद इमरान मसूद पर धर्म के नाम भड़काऊ भाषण देने का आरोप लगाया है। साथ ही विश्वास दिलाया कि कांग्रेस लाख कोशिश के बावजूद उत्तराखंड में लव और लैंड जिहाद के खिलाफ धामी सरकार की मुहिम जारी रहेगी।

प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री मनवीर चौहान ने मसूद के रुड़की में दिए भाषण के उस वायरल वीडियो पर चिंता जताते हुए दुर्भाग्यपूर्ण बताया जिसमें उन्होंने प्रदेश में अवैध धार्मिक अतिक्रमणों पर धर्म ध्वजवाहक सीएम धामी के ऐक्शन के खिलाफ वोट करने की अपील की है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस भाषण में मुस्लिम समाज को सरकारी कार्यवाही के खिलाफ भड़काया गया और खून ठंडा होने की चुनौती दी गयी ताकि वहां माहौल खराब किया जाए। उन्होंने देश के सबसे बड़े भूमाफिया, वक्फ बोर्ड को बचाने के नाम पर वोट मांगा। अवैध मस्जिद मजारों को बचाने के लिए निकाय चुनावों में कांग्रेस को जिताने की अपील की। यही काम उन्होंने हल्द्वानी में किया जिससे अल्पसंख्यक मतों के ध्रुवीकरण किया जा सके।

चौहान ने कहा कि इतनी वैमनस्य फैलाने वाले भाषण के बाद भी देवभूमि में रहने वाले कांग्रेस नेता कुछ नही बोले यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। इस सबसे जो एक बात स्पष्ट नजर आती है वह यह है कि स्थानीय कांग्रेस नेता को भी वर्ग विशेष से ही वोट मिलने की उम्मीद है। यही वजह है कि योगी जी का नाम स्टार प्रचारक की सूची में आने से ही वे अफवाह फैलाकर मुस्लिमों को डराने लग जाते हैं। वहीं मोदी जी की बोटी बोटी काटने की बात करने वाले, वोटों के लिए मुस्लिमों को भड़काने का काम कर रह हैं।

उन्होंने जोर देते हुए कहा कि कांग्रेस और उनके ऐसे दंगाई नेता लाख कोशिश कर लें, देवभूमि कभी सनातन विरोधियों को स्वीकार नहीं करेगी। मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में भाजपा सरकार का बुलडोजर डेमोग्राफी बदलने की साजिश रचने वालों पर चलता रहेगा। हम सभी प्रदेशवासियों के सहयोग से किसी भी कीमत पर राज्य का देवभूमि स्वरूप नहीं बदलने देंगे।

मनवीर सिंह चौहान
प्रदेश मीडिया प्रभारी
भाजपा, उत्तराखंड

आगे पढ़ें 

यूसीसी नियमावली को कैबिनेट की मंजूरी मिलने पर भट्ट ने जताया धामी का आभार

समान नागरिक संहिता की आधारशिला का कार्य करेगा यूसीसी

देहरादून 20 जनवरी। भाजपा ने यूसीसी नियमावली को कैबिनेट मंजूरी पर प्रसन्नता जताई है।
प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद श्री महेंद्र भट्ट कहा कि इसका लागू होना, देश में समान नागरिक संहिता की आधारशिला रखने का काम करेगा। प्रदेशवासियों के इस गौरवशाली निर्णय पर, विपक्ष को अब अपनी भय और भ्रम फैलाने की राजनीति बंद करनी चाहिए।

भट्ट ने पार्टी कार्यकर्ताओं एवं प्रदेशवासियों की तरफ से मुख्यमंत्री श्री पुष्कर धामी ने सभी मंत्रीगणों का आभार व्यक्त किया है। साथ ही यूसीसी लागू होने की इस अंतिम प्रक्रिया के पूरा होने पर खुशी जताई है। उन्होंने कहा कि यह हम सबके लिए बेहद गौरवशाली क्षण है कि यूसीसी लागू करने वाला उत्तराखंड पहला राज्य बनेगा। राज्य में इसके लागू होने के अनुभव और प्रभाव, आने वाले समय में देश में इस कानून के लागू होने का आधार मॉडल बनेगा। और इसे लागू करने के लिए तो देवभूमि से बेहतर कोई जगह हो ही नही सकती है। लिहाजा सनातन संस्कृति की भूमि वाली पहचान से जुड़े सवा करोड़ उत्तराखंडी, इसके सफल क्रियान्वहन से देश दुनिया में यूसीसी का संदेश देंगे।

उन्होंने यूसीसी को लेकर कांग्रेस की आपत्तियों को बेबुनियाद और समाज में विद्वेष, भय और भ्रम फैलाने वाला बताया। जबकि सभी जानते हैं कि इसके लागू होने से प्रत्येक देवभूमिवासियों को एक समान कानून के फायदे मिलेंगे। वहीं स्पष्ट किया कि इससे किसी को घबराने की आवश्यकता नही है और न ही कांग्रेस की भय और अफवाह फैलाने की राजनीति में आने की जरूरत है। इस कानून के लागू होने से किसी भी समुदाय के अधिकार नहीं छीनने वाले हैं, जबकि सभी लोगों को इससे मजबूती मिलेगी। इससे सबको बराबर कानूनी अधिकार मिले या समान प्रक्रिया का लाभ मिले, इसमें किसी को कैसे दिक्कत हो सकती है।

उन्होंने कांग्रेस पर मुस्लिमों को छेड़ने और जनजातियों को छोड़ने का झूठ फैलाने का आरोप लगाया। कांग्रेस बार बार यूसीसी में जनजातियों को इसमें छोड़ने की बात कहती है, जबकि सच्चाई यह कि ट्राइबल्स से जुड़े कुछ अधिकार केंद्र सरकार में सुरक्षित हैं। यह केंद्रीय विषय है, जिससे देश के अन्य स्थानों के लोगों के हित भी प्रभावित होते हैं। लिहाजा वर्तमान में इसे छोड़ा नहीं गया है बल्कि इसे अलग रखा गया है। जैसे जैसे भविष्य में जनजाति समाज की आम सहमति होगी, इन्हें भी यूसीसी में शामिल किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि आज समूचा प्रदेश यूसीसी लागू होने वाला पहला राज्य बनने पर गौरव की अनुभूति कर रहा है। ऐसे में स्थानीय कांग्रेसियों को भी इस मुद्दे पर अब अपना राजनैतिक चश्मा उतारने की जरूरत है।

मनवीर सिंह चौहान
प्रदेश मीडिया प्रभारी

आगे पढ़ें 

विजन का अभाव और झूठ का पुलिंदा है कांग्रेस का घोषणा पत्र: चौहान

चुनाव प्रचार के एक दिन शेष रहते कांग्रेस ने निभाई औपचारिकता की रस्म

देहरादून 20 जनवरी। भाजपा ने कांग्रेस के वचन पत्र को हवा हवाई और झूठ का पुलिंदा करार देते हुए कहा कि इसमें विजन का स्पष्ट अभाव है। उन्होंने घोषणा पत्र की टाइमिंग को लेकर तंज किया कि यह जनता के लिए नहीं बल्कि औपचारिकता के लिए लाया गया है।

प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री मनवीर सिंह चौहान ने कांग्रेसी घोषणापत्र को लेकर मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि कांग्रेस ने अपनी सरकारों की उपलब्धि का बखान किया है और निकायों मे विकास के लिए उसकी क्या सोच है यह बताने मे वह असफल रही है।

उन्होंने कहा कि यह घोषणा पत्र महज घोषणा का पुलिंदा है और कैसे योजना का क्रियान्वयन और निकाय की आय बढ़ेगी इसका जिक्र नही है।

उन्होंने कहा कि स्वच्छता, पेयजल, सीवर, ड्रैनेज को लेकर कांग्रेस ने कुछ भी नया नहीं कहा है, जबकि ये सभी कार्य भाजपा सरकारों में स्मार्ट सिटी और अन्य योजनाओं से पूरे हो रहे हैं। अतिक्रमण फ्री शहर और वेंडर जोन बनाने का वचन दे रहे हैं, जबकि सबसे अधिक बाहर से लोगों को लाकर, अवैध रूप से व्यापार चलवाने में कांग्रेसी सबसे आगे रहे हैं।

उन्होंने कहा कि अतिक्रमण के खिलाफ किसी भी कार्यवाही मे कांग्रेस विरोध की राजनीति करती है। जहां तक वेंडर जोन की बात है तो भाजपा निकायों में इसको लेकर पहले ही शानदार कार्य कर रही है। मलिन बस्तियों को लेकर भी कांग्रेस ने अपने पत्र में झूठे वचन लिखे हैं। जबकि भाजपा ने ही दोनों बार अध्यादेश लाकर गरीब परिवारों की छतों को बचाने का काम किया है। इन बस्तियों के लोगों को भी भरोसा है कि हम ही इस समस्या का निराकरण करेंगे।

उन्होंने कांग्रेसी घोषणापत्र की टाइमिंग को लेकर सवाल खड़ा किया कि प्रचार में एक दिन का समय शेष है, ऐसे में कब उनके यह वचन जनता के मध्य पहुंचेंगे। लिहाजा कांग्रेसी घोषणा पत्र जितना खोखला है, उतना ही घोषणा पत्र लाने के पीछे उनकी गंभीरता की पोल भी खोलता है।

मनवीर सिंह चौहान
प्रदेश मीडिया प्रभारी

आगे पढ़ें 

*समग्र विकास के लिए जरूरी है ट्रिपल इंजन सरकार*

*सीएम धामी ने बड़कोट, पुरोला और नौगांव के भाजपा प्रत्याशियों के लिए की जनसभा*

*बड़कोट बाजार में जनसभा का आयोजन*

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज बड़कोट बाजार में जनसभा को संबोधित करते हुए बड़कोट नगर पालिका क्षेत्र से भाजपा के नगर पालिका अध्यक्ष पद के प्रत्याशी श्री अतोल सिंह रावत, नगर पालिका पुरोला से पालिकाध्यक्ष प्रत्याशी श्री प्यारे लाल हिमानी और नौगांव नगर पंचायत से पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशी श्री विजय कुमार के पक्ष में मतदान करने की अपील की। उन्होंने उपस्थित जनसमूह से आग्रह किया कि वे निकाय चुनाव में भाजपा को भारी मतों से विजयी बनाएं और पार्टी के विकासात्मक एजेंडे को समर्थन दें।

मुख्यमंत्री श्री धामी ने अपने संबोधन में कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार के साथ-साथ उत्तराखंड राज्य सरकार भी *प्रदेश के समग्र और सतत विकास के लिए प्रतिबद्ध है।* उन्होंने प्रदेश में पेयजल, बिजली, स्वास्थ्य, शिक्षा जैसी बुनियादी सुविधाओं के क्षेत्र में किए गए सुधारों और नए प्रयासों का जिक्र करते हुए कहा कि इन प्रयासों के कारण राज्य की जनता को बेहतर जीवन स्तर प्राप्त हो रहा है।

मुख्यमंत्री ने विशेष रूप से “डबल इंजन सरकार” की सफलता की ओर इशारा करते हुए कहा कि उत्तराखंड देश का पहला राज्य बन गया है, जहां हेली एंबुलेंस सेवा शुरू की गई है। यह सेवा पर्वतीय क्षेत्रों में चिकित्सा सुविधा को सुलभ और सस्ता बनाने में मील का पत्थर साबित हो रही है। इसके अतिरिक्त, उन्होंने प्रदेश के सांस्कृतिक मूल्यों की रक्षा के लिए सरकार द्वारा किए गए निरंतर प्रयासों का भी उल्लेख किया।

उन्होंने बताया कि राज्य में धर्मांतरण, दंगा रोकने और भूमि तथा थूक जिहाद पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है। इसके साथ ही, मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड जल्द ही “समान नागरिक संहिता” लागू करने वाला देश का पहला राज्य बनने जा रहा है, जो सभी नागरिकों को समान अधिकारों और कर्तव्यों के तहत जीवन जीने का अवसर प्रदान करेगा।

मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पार्टी पर झूठ, भ्रम और तुष्टिकरण की राजनीति करने का गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी पार्टी ने कभी भी उत्तराखंड के वास्तविक मुद्दों पर सही दिशा में काम नहीं किया। उन्होंने जनता से आह्वान किया कि वे भाजपा को समर्थन दें ताकि *राज्य में विकास की गति को और तेज किया जा सके और प्रदेश को समृद्धि के नए शिखर तक पहुंचाया जा सके।*

मुख्यमंत्री श्री धामी ने जनसभा में उपस्थित सभी लोगों से अपील की कि वे आगामी निकाय चुनाव में भाजपा को भारी बहुमत से विजयी बनाएं ताकि प्रदेश में विकास की यह यात्रा निरंतर जारी रहे।

इस अवसर पर पुरोला के विधायक श्री दुर्गेश्वर लाल, भाजपा के जिलाध्यक्ष श्री सतेंद्र सिंह राणा, प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री मनवीर सिंह चौहान, श्री सत्ये सिंह राणा, मीनाक्षी, श्री चंडी बेलवाल, पूर्व विधायक श्री मालचंद, श्री केदार सिंह रावत, श्री जयवीर सिंह जायडा, श्री गजेंद्र सिंह रावत, यशोदा राणा, श्री भरत सिंह रावत, कृष्णा राणा, श्री विनोद राणा,श्री मुकेश टम्टा, श्री हरिमोहन चंद, श्री सूरज सिंह चौहान, श्री वीरेंद्र सिंह पयाल, श्री कल्याण चौहान, श्री रमेश समेत कई लोग उपस्थित रहे।

आगे पढ़ें 

 

देहरादून 21 जनवरी। भाजपा ने निकाय चुनाव प्रचार अभियान को शानदार बताते हुए सभी शहरों कस्बों में पुनः भगवा लहराने का दावा किया है। प्रदेश अध्यक्ष श्री महेंद्र भट्ट ने निकायों में सीएम धामी के नेतृत्व में जीत की सेंचुरी लगाने का दावा किया है। साथ ही कहा, कमल के पक्ष में आने वाला प्रत्येक वोट, निकायों के विकास, समृद्धि और जनकल्याण के लिए होगा। ये वोट विकास और विरासत का विरोध करने वाली नकारात्मक राजनीति का भी करारा जवाब होगा।

प्रदेश अध्यक्ष श्री भट्ट ने मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में पार्टी द्वारा किए तीन सप्ताह के सघन प्रचार अभियान को बेहद सफल और निर्णायक बताया है। विभिन्न माध्यमों से मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने निकाय चुनावों में जीत की सेंचुरी लगाने का दावा किया। उन्होंने कहा, आगामी 23 जनवरी को राज्य की जिन 11 निगमों समेत 100 नगरपालिका एवं नगर पंचायतों में मतदान होने जा रहा है । वहां से प्राप्त फीड बैक, एकतरफा भाजपा के पक्ष में सामने आ रहा है। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने हमेशा की तरह पुनः जिस तरह सामने रहकर चुनाव प्रचार अभियान का नेतृत्व किया है, उसने पार्टी की जीत को प्रचंड कर दिया है। उनकी रैलियों, रोड शो और अन्य सार्वजनिक कार्यक्रमों में जिस तरह का जनसमूह उमड़ा, उसने विरोधियों को चुनाव मैदान से ही लगभग बाहर कर दिया है। वहीं पूर्व मुख्यमंत्रियों, सांसदों, विधायकों, पार्टी पदाधिकारियों एवं देवतुल्य कार्यकर्ताओं ने अथक मेहनत से हम अपनी उपलब्धियों एवं संकल्पों को जन जन तक पहुंचाने में सौ फीसदी सफल रहे हैं।

उन्होंने अगले दो दिन में होने वाली संगठनिक तैयारियों पर स्पष्ट किया कि चुनाव तारीखों की घोषणा से 3 महीने पूर्व से पार्टी संगठन अपनी तैयारियों में जुटा था। प्रत्याशी चयन और प्रचार अभियान के सफलतापूर्वक क्रियान्वहन के बाद हम लगभग जीत के मुहाने पर खड़े हैं। आगे हम पूर्व निर्धारित तय रणनीति के अनुसार बूथ विजय के अभियान पर काम कर, पार्टी उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित करेंगे।

प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री मनवीर चौहान ने मतदान पूर्व तैयारियों को लेकर कहा, चुनाव प्रचार समाप्त होने के बाद, हम सभी कार्यकर्ता घर-घर सम्पर्क अभियान युद्ध स्तर पर चलाएंगे। वहीं मतदाता सूची लेकर पन्ना प्रमुख तक को सक्रिय कर पार्टी की रणनीति को साझा किया जाएगा। टोली बनाकर कार्यकर्ता अपने बूथ के सभी मतदाताओं से सम्पर्क करेंगे। जनसहयोग के लिए मतदाता परिवार पर्ची व मतपत्र नमूना लेकर कार्यकर्ता, बूथ के प्रत्येक घर पर पहुंचाएंगे। वहीं मतपत्र में भाजपा प्रत्याशी के नाम किस नम्बर के अतिरिक्त मतपत्र को सही तरीके से इस्तेमाल की जानकारी भी देंगे। इस बूथ विजय अभियान के अंतर्गत पार्टी का प्रयास होगा बूथ के प्रत्येक मतदाता से तीन-चार बार सम्पर्क कर कमल के फूल पर मुहर लगाने का आग्रह करें। वहीं मतदान के दिन, मतदान प्रतिशत बढ़ाने का प्रयास भी हमे कार्यकर्ता करेंगे। जिसके तहत पार्टी द्वारा बूथ एजेंट और बस्ते पर बैठने वाले कार्यकर्ताओं के नाम भी तय कर दिए गए हैं।

मनवीर सिंह चौहान प्रदेश मीडिया प्रभारी
आगे पढ़ें 

नेता प्रतिपक्ष का समुदाय विशेष के पक्ष मे धार्मिक नारे तुष्टिकरण की पराकाष्ठा: चौहान

कांग्रेस का हाथ डेमोग्राफी चेंज करने वालों के साथ

देहरादून 21 जनवरी। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कांग्रेस पर तुष्टिकरण का आरोप लगाते हुए कहा कि निकायों मे बुरी तरह हार की आशंका से भयभीत उसके नेता अब समुदाय विशेष के धार्मिक नारे लगा रहे हैं।

चौहान ने एक कार्यक्रम मे नेता प्रतिपक्ष द्वारा चुनावी सभा में जय इस्लाम के नारे को उन्होंने तुष्टिकरण की पराकाष्टा बताते हुए कहा कि ऐसे बयान साबित करते हैं कि कांग्रेस का हाथ, डेमोग्राफी चेंज की साजिश रचने वालों के साथ है।

उन्होंने कहा कि अपने पार्टी उम्मीदवार की निश्चित हार जानते हुए दिया गया उनका यह बयान, तुष्टिकरण नीति की पराकाष्ठा है। इस्लाम के इस गुणगान से कांग्रेस का सनातन और हिंदुत्व विरोधी चेहरा एक बार फिर से सामने आ गया है। चुनाव जीतने के लिए जय भारत और जय उत्तराखंड के साथ धर्म विशेष के जयकारे को देवभूमि की जनता देख और सुन रही है। इससे चंद दिन पहले, इनके सांसद मसूद भी लव जिहाद और लैंड जिहाद के खिलाफ कार्यवाही पर मुस्लिम समाज को उकसाने के लिए, खून पानी होने वाले जैसे बयान दे चुके हैं। कांग्रेस के एक जिलाध्यक्ष सार्वजनिक मंच पर चुनाव नतीजे आने के बाद निपटने की बात कहते नजर आए है। इस तरह के तमाम बयानों से स्पष्ट होता है कि कांग्रेस पार्टी, डेमोग्राफी बदलने की साजिश रचने वालों के पूरी तरह साथ है।

उन्होंने कहा कि देश और दुनिया में तो कांग्रेस पार्टी का शीर्ष नेतृत्व और सहयोगी दल, सनातन को समाप्त करने और अपमान करने की प्रतिबद्धता जता चुका है, लेकिन सनातनियों की पवित्र भूमि उत्तराखंड में राजनीति करने वाले इस पार्टी के नेता ऐसे बयान दे रहे हैं दुर्भाग्यपूर्ण है।

उन्होंने कहा कि इससे पहले पूर्व सीएम मुस्लिम यूनिवर्सिटी बनाने, नमाज की छुट्टी करने, गौकशी करने वालों के सहयोग का वादा करते रहे हैं। केदारनाथ में चुनाव हो तो यह लोग देश दुनिया में श्री केदारपुरी की प्रतिष्ठा को लेकर भ्रम फैलाते हैं और फिर झूठ आधारित प्रतिष्ठा यात्रा निकालते हैं। कांग्रेस पार्टी के स्थानीय नेताओं को धर्मांतरण कानून से दिक्कत होती है तथा अवैध धार्मिक कब्जे के खिलाफ कार्यवाही स्वीकार नहीं कर पा रहे हैं और दंगारोधी कानून का विरोध करते हैं। यूसीसी का विरोध करते हैं। बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि देवभूमि में रहते हुए, ये हर उस कार्य का विरोध करते हैं जिससे सनातन की प्रतिष्ठा, संरक्षण और संवर्धन में वृद्धि हो।

उन्होंने दुख व्यक्त करते हुए कहा कि वर्ग विशेष के वोट बैंक के लालच में न जाने से कांग्रेस इस स्तर की राजनीति कर रही है। उत्तराखंड की धर्मपरायण जनता कांग्रेस को लोकसभा और विधानसभा की तरह निकाय चुनाव में भी करारा सबक सिखना निश्चित है।

मनवीर सिंह चौहान
प्रदेश मीडिया प्रभारी
भाजपा, उत्तराखंड

Next Post

उत्तराखण्ड फिल्म विकास परिषद के संयुक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. नितिन उपाध्याय ने पुलिस मुख्यालय में पुलिस महानिदेशक श्री दीपम सेठ से भेंट कर फिल्म विकास परिषद की गतिविधियों से अवगत कराया।

सचिव, राज्य निर्वाचन आयोग, उत्तराखण्ड श्री राहुल कुमार गोयल ने नागर स्थानीय निकाय के सामान्य निर्वाचन के मतदान के लिए निर्धारित अंतिम समय से 48 घंटे पूर्व दिनांक 21 जनवरी, 2025 सायं 5 बजे से प्रचार प्रसार एवं सार्वजनिक सभाओं के आयोजन को प्रतिबंधित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने […]

You May Like