विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गोपाल बागले ने ट्वीट किया, “साझी विरासत का सम्मान। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मलेशिया के प्रधानमंत्री नजीब रज्जाक की हैदराबाद हाउस में अगवानी की।” दोनों देशों के बीच प्रतिनिधिमंडल स्तरीय वार्ता के बाद कई समझौतों पर हस्ताक्षर होने की संभावना है। इससे पहले रज्जाक का यहां राष्ट्रपति भवन में सुबह औपचारिक स्वागत किया गया।
उसके बाद, उन्होंने राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी तथा उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी से मुलाकात की। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने भी उनसे मुलाकात की। मलेशिया के प्रधानमंत्री का भारत का यह तीसरा आधिकारिक दौरा है।


