ऋषिकेश। मंडी समिति ऋषिकेश के अध्यक्ष की ताजपोशी को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में नाराजगी सोशल मीडिया पर झलकने लगी है। ऋषिकेश के कार्यकर्ताओं की नाराजगी दूसरे जिले से मंडी परिषद ऋषिकेश का अध्यक्ष बनाने को लेकर है। कार्यकर्ता सोशल मीडिया पर खुलकर नाराजगी प्रकट कर रहे हैं। लेकिन पार्टी को नहीं लगता कि इस पर कोई ध्यान दिए जाने की जरूरत है., ऐसे में लगता है कि यह घमासान अभी जारी रहने वाला है। ऋषिकेश मंडी समिति का अध्यक्ष टिहरी के नरेंद्र नगर के रहने वाले विनोद कुकरेती की. स्थानीय कार्यकर्ताओं में इसे लेकर रोष है। कार्यकर्ताओं में रोष को देखते हुए भाजपा संगठन कार्यकर्ताओं को मनाने में जुट गया है। हालांकि प्रदेश उपाध्यक्ष और टिहरी प्रभारी कुसुम कंडवाल कहती हैं कि जो विरोध कर रहे हैं, वह पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता नहीं हो सकते। पार्टी कार्यकर्ता को तो चुपचाप पार्टी का फैसला मान लेना चाहिए।
दुनिया की सबसे महंगी सब्जी जिसके दाम सुनकर चैंक जाओगे
Tue Jan 21 , 2020
इस दुनिया में कई तरह की सब्जियां हैं कुछ सब्जियां जो हम नॉर्मल लाइफ में रोजाना खाते हैं। लेकिन कुछ सब्जियां ऐसी हैं। जिसके दाम के बारे में सुनकर आप दंग रह जाएंगे। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे दुनिया की सबसे महंगी सब्जी के बारे में। तो […]
