HTML tutorial
HTML tutorial

चार धाम रेल प्रोजेक्ट को केंद्र ने संभाली कमान, प्रभु करेंगे सर्वे

Pahado Ki Goonj

देहरादून, [राज्य ब्यूरो]: उत्तराखंड में डबल इंजन लगते ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ड्रीम प्रोजेक्ट महत्वाकांक्षी चार धाम रेल नेटवर्क जल्द हकीकत बनने जा रहा है। राज्य की आर्थिकी के लिए यह अहम कदम होगा ही, साथ ही चार धाम को विश्व के धार्मिक पर्यटन सर्किट में भी ऊंचा दर्जा हासिल हो सकेगा। इस सिलसिले में केंद्रीय रेल मंत्री सुरेश प्रभु आगामी 13 व 14 मई को चार धाम क्षेत्र का एरियल सर्वे करेंगे।
उत्तराखंड में केदारनाथ धाम समेत चार धामों को विश्व पर्यटन मानचित्र पर खास तवज्जो देने की मंशा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जता चुके हैं। प्रधानमंत्री बनने के बाद मोदी और उनकी केंद्र सरकार ने अपने पहले रेल बजट में चारों धामों को रेल नेटवर्क से जोड़ने का वायदा किया था।
इस वायदे को धरातल पर उतारने का वक्त अब करीब आ रहा है। तकरीबन तीन साल बाद रेल मंत्रालय इस अहम प्रोजेक्ट को लेकर गंभीर हुआ है। गौरतलब है कि राज्य में डबल इंजन लगने के बाद ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन प्रोजेक्ट की गति में तेजी आती दिख रही है। इस प्रोजेक्ट को चार धाम के साथ ही सामरिक लिहाज से भी अहम माना जा रहा है।
इस कड़ी में अब चार धामों को रेल नेटवर्क से जोडऩे की तैयारी भी शुरू होने जा रही है। प्रधानमंत्री की विशेष रुचि देखते हुए रेल मंत्रालय ने इस प्रस्ताव को गति देने की ठान ली है। इस सिलसिले में केंद्रीय रेल मंत्री सुरेश प्रभु खुद उत्तराखंड आकर दो दिनी एरियल सर्वे करेंगे। सूत्रों के मुताबिक इस कार्यक्रम की प्रारंभिक सूचना प्रदेश सरकार को भी दी गई है।
यह भी पढ़ें: आखिरकार शुरू हो गई केदार धाम के लिए हेलीकॉप्टर सेवा
यह भी पढ़ें: केदारनाथ धाम में आस्था के आगे बौनी हुई दुश्वारियां
यह भी पढ़ें: तय समय सारणी के अनुरूप करें केदारनाथ पैदल यात्रा, जानिए

Next Post

सीपी सिंह को उत्तराखंड बसपा के प्रदेश प्रभारी का जिम्मा -

देहरादून, उत्तराखंड चुनाव में मिली करारी हार के बाद बसपा ने उत्तराखंड की जिले व विधानसभा की सारी इकाइयां भंग कर दी हैं। प्रदेश प्रभारी नसीमुद्दीन सिद्दीकी की जगह अब सीपी सिंह को प्रदेश प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। वह पहले बसपा के प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके हैं। […]

You May Like