रूद्रपुर। रुद्रपुर में चाकू से गोदकर एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है। इस दौरान बीच बचाव को वहां पहुंचे परिजनों पर भी आरोपी ने चाकू से हमला कर लहूलुहान कर दिया। इसके बाद परिजनों ने काफी जद्दोजहद के बाद आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
जानकारी के अनुसार, रुद्रपुर के मोहल्ला शिवनगर, चामुंडा मंदिर के पीछे निवासी गोविंद यादव (25) पुत्र दन्नी यादव शादी समारोह में वेटरी का काम करता था। सोमवार को वह शादी से लौटकर अपने घर पर ही था। रात करीब 10 बजे वह खाना खाकर अपने घर के बाहर घूम रहा था।
इस दौरान गांव का ही एक युवक वहां आया और उस पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए। गोविंद के शोर मचाने पर भाई राकेश और मां रेखा यादव वहां पहुंची तो उनके होश उड़ गए। दोनों ने तुरंत उसे बचान के लिए आरोपी को हाथों से पीछे धकेला। लेकिन आरोपी ने उन दोनों पर भी चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। मृतक के भाई के हाथ व पैर में चाकू लगने से वह घायल हो गया। हादसे के बाद गोविंद की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद से ही परिवार में कोहराम मचा हुआ है। कोतवाल केसी भट्ट ने बताया आरोपी से पूछताछ की जा रही है। तहरीर के बाद उसपर हत्या का मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
भाई जीते दिल्ली की जंग तो बहन के घर मनेगा खूब जश्नख् नतीजे के बाद हरिद्वार आएंगे केजरीवाल
Tue Feb 11 , 2020
हरिद्वार। दिल्ली के चुनावी रण पर देश भर की निगाहें लगी है। लेकिन हरिद्वार में शिवालिक नगर की रहने वालीं डॉ. रंजना और उनके परिवार के लिए यह चुनाव खास है। डॉ. रंजना दरअसल दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की बहन हैं। ऐसे में जाहिर है कि अगर दिल्ली की […]

You May Like
-
मोटर व्हीकल एक्ट के खिलाफ सड़कों पर बैलगाड़ी लेकर प्रदर्शन
Pahado Ki Goonj September 16, 2019
-
उत्तराखंड में फसल १०-१५ कि०मी०पर अलग -अलग
Pahado Ki Goonj October 1, 2017

