उत्तरकाशी। उत्तरकाशी में शरारती तत्वों ने भगवान शिव की मूर्ति खंडित कर दी। जिसके बाद से स्थानीय लोगों में रोष है। वहीं घटना से नाराज लोगों ने मुख्य बाजार बंद करवाकर प्रदर्शन किया। वहीं पुलिस-प्रशासन लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।
मिली जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह जब स्थानीय महिलाएं मणिकर्णिका घाट पर गंगा जल भरने और पूजा के लिए पहुंची, तो वहां पर बनी भगवान शिव की मूर्ति खंडित मिली। जिसके बाद यह खबर इलाके में आग की तरह फैल गई। वहीं मूर्ति खंडित होने की खबर मिलते ही भारी तादाद में लोग मणिकर्णिका घाट पहुंच गए। वहीं दूसरी ओर स्थानीय लोगों ने घटना के विरोध में शांतिपूर्ण तरीके से मुख्य बाजार बंद करवाकर प्रदर्शन किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीएम देवेंद्र सिंह नेगी और सीओ कमल सिंह पंवार मौके पर पहुंचे। एसडीएम और सीओ ने स्थानीय लोगों को समझाया और माहौल को शांत रखने की अपील की। एसडीएम देवेंद्र नेगी ने कहा कि अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। अराजकता फैलाने का प्रयास करने वाले के उपर सख्त कार्यवाही की जाएगी।
टीएचडीसी के निजीकरण का विरोध तेज
Wed Nov 27 , 2019
टिहरी। उत्तराखंड में टिहरी हाइड्रो डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड (टीएचडीसी) के विनिवेश का विरोध तेज हो गया है। इसी कड़ी में टिहरी एकता मंच ने जिला कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करके विरोध जताया है। साथ ही अपर जिलाधिकारी को पीएम मोदी के नाम ज्ञापन भी सौंपा। एकता मंच के अध्यक्ष आकाश […]

You May Like
-
चिन्यालीसौड़ पुल बनकर तैयार, धनुष जैसा आकार है आकर्षण केन्द्र टिहरी, उत्तरकाशी जिले के सीमा पर टिहरी झील के ऊपर बनाए जा रहे चिन्यालीसौड़ पुल का काम पूरा हो चुका है। अब 20 दिन बाद इस पुल को जनता को समर्पित किया जाएगा। फिलहाल पुल न होने की वजह से ग्रामीणों को 90 किमी की दूरी तय करनी पड़ती है। चिन्यालीसौड़ पुल। पुनर्वास विभाग देवीसौड़ में 162 मीटर लंबे पुल का निर्माण किया गया है। साल 2007 में टिहरी झील बनने के कारण देवीसौड़ मोटर पुल डूब गया था। जिसके कारण चिन्यालीसौड़ के करीब 42 गांव माली, बादान, जोगत, तुल्याड़ा, भड़कोट, आदि का संपर्क तहसील मुख्यालय से टूट गया था। अब इस पुल के निर्माण के बाद अलग-थलग पड़े इन सभी 42 गांवों की राह आसान होगी। इन गांव के लोगों को तहसील मुख्यालय पहुंचने के लिए करीब 90 किमी की दूरी तय करनी पड़ती है। पढ़ें-ड्यूटी ज्वॉइन करने निकला था कुमाऊं रेजिमेंट का जवान, दो दिन बाद भी नहीं पहुंचा यूनिट बता दें कि देवीसौड़ में बन रहा पुल स्टील आर्च ब्रिज होगा जो दिचली-गमरी व टिहरी जनपद को जोड़ने वाला प्रदेश का सबसे बड़ा आर्च है
Pahado Ki Goonj June 29, 2018

