HTML tutorial

मेयर चुनाव में वीरेंद्र पोखरियाल के समर्थकों का उमड़ा  ज़न सैलाब के बाद  प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा नगर निगम चुनाव 2025 हेतु आज अपना वचन पत्र जारी किया गया।

Pahado Ki Goonj

देहरादून 20 जनवरी
मेयर चुनाव में वीरेंद्र पोखरियाल के समर्थकों का उमड़ा  ज़न सैलाब के बाद  प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा नगर निगम चुनाव 2025 हेतु आज अपना वचन पत्र जारी किया गया।


प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता के माध्यम से आज कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य श्री गुरदीप सिंह सप्पल एवं एआइसीसी सचिव एवं उत्तराखण्ड सहप्रभारी श्री सुरेन्द्र शर्मा, पूर्व मंत्री डॉ0 हरक सिंह रावत द्वारा प्रदेश कार्यालय में कांग्रेस का वचन पत्र जारी किया गया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री करन माहरा, पूर्व मुख्यमंत्री श्री हरीश रावत, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, उपनेता प्रतिपक्ष भुवन कापडी, महिला अध्यक्ष ज्योति रौतेला वीडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से पत्रकार वार्ता से जुडे रहे।
कांग्रेस पार्टी का वचन पत्र जारी करते हुए सीडब्लूसी सदस्य गुरदीप सिंह सप्पल एवं श्री सुरेन्द्र शर्मा ने नगरीय क्षेत्रों के लिए कांग्रेस पार्टी के कार्यकाल में हुए कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि स्व0 राजीव गांधी जी ने प्रत्येक शहर की अपनी सरकार का जो सपना देखा था वह अपने प्रधानमंत्रित्व काल में संविधान के 74वें संविधान संशोधन के रूप में कांग्रेस ने पूरा किया तथा नगर निकायों को आर्थिक एवं प्रशासनिक रूप से सक्षम लोकतांत्रिक सरकार का रूप प्रदान किया। तत्कालीन राज्य की कांग्रेस सरकार ने 17 महत्वपूर्ण विभागों को नगर निकायों के नियंत्रण में लाने का निर्णय किया। डूडा को समाप्त करने के साथ ही सूडा को नगर निकायों के अधीन किया तथा धनराशि सीधे नगर निकायों को उपलब्ध कराने का निर्णय लिया गया साथ ही नगर निकायों में जिला मुख्यालय के हस्तक्षेप को समाप्त कर दिया गया।
वर्चुवल माध्यम से पत्रकार वार्ता से जुडते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री करन माहरा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ही विकास की सोच रखती है। कांग्रेस पार्टी ने उत्तराखंड के विकास के लिए पर्यटन उद्योग को ऐसा उद्योग मानती है जिससे सुदूर पर्वतीय अंचलों का विकास हो सकता है तथा रोजगार के असीमित अवसर उत्पन्न हो सकते हैं। इसके लिए आवश्यक है कि हमारे शहरों की अवस्थापना सुविधायें अति उच्च स्तर की हों। कांग्रेस सरकारों ने ‘‘बिजनेस प्रोसेस रीइन्जीनियरिंग’’ योजना की स्वीकृत करने के साथ ही राज्य के नगरीय क्षेत्र के निवासों के विस्तृत सर्वेक्षण हेतु ‘‘मल्टी परपज हाउस होल्ड सर्वे’’ योजना शुरू की गई जिससे पेयजल, विद्युत व्यवस्था, शिक्षा तथा यातायात की भावी आवश्यकताओं का अनुमान लगाया जा सके। इसी के साथ नगर निकायों का कम्प्यूटरीकरण कर ई-गर्वनेंस की सुविधा की योजना लागू की गई। पर्यटन की दृश्टि से आकर्षक स्थलों का चयन करने तथा राज्य के शहरों के इतिहास एवं महत्व को पर्यटकों को वेबसाइट पर उपलब्ध कराने के लिए ‘‘कॉन्टेन्ट कलैक्शन’’ योजना प्रारम्भ की गई। तत्कालीन कांग्रेस सरकार द्वारा ‘कम्पलेन्ट मैनेजमेन्ट’ की योजना लागू की गई जिससे नगर वासियों को कार्यालयों के चक्कर लगाने से मुक्ति मिल सके। उत्तराखण्ड के शहरों का जी.आई.एस. मैप तैयार करने का काम स्वीकृत किया गया।
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि शहरों में निवास कर रहे कमजोर वर्ग हमेशा कांग्रेस की प्राथमिकता रहे हैं। इनके कल्याणार्थ स्वर्ण जयंती शहरी रोजगार योजना (SJSRY) मलिन बस्ती सुधार योजना (NSDP) बाल्मीकि अम्बेडकर आवास योजना (VAMBAY) का व्यापक क्रियान्वयन किया गया। श्री हरीश रावत के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार द्वारा 10 अगस्त, 2016 को मलिन बस्तियों को मालिकाना हक देने के सम्बन्ध में अधिनियम/कानून लागू किया गया।
कांग्रेस नेताओं ने नगर निकायों में विकास योजनाओं के लिए कांग्रेस पार्टी का आगामी रोडमैप जनता के सामने रखा। (कांग्रेस पार्टी का वचन पत्र संलग्न है)
पत्रकार वार्ता में देहरादून मेयर प्रत्याशी विरेन्द्र पोखरियाल, प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकान्त धस्माना, धीरेन्द्र प्रताप, सेवादल अध्यक्ष हेमा पुरोहित, एनएसयूआई अध्यक्ष विकास नेगी, महानगर अध्यक्ष डॉ0 जसविन्दर ंिसह, प्रदेश प्रवक्ता शीशपाल बिष्ट, सुजाता पौल, मानवेन्द्र सिंह, गरिमा दसौनी, विशाल मौर्य, अभिनव थापर, अवधेश पंत, बब्बन सती आदि उपस्थित थे। पत्रकार वार्ता का संलन प्रदेश मीडिया सलाहकर अमरजीत सिंह ने किया।

 

शीशपाल सिंह बिष्ट

आगे पढ़ें

यूनिफॉर्म सिविल कोड को लेकर कांग्रेस शिष्टमंडल प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप के नेतृत्व में राज्य निर्वाचन आयुक्त सुशील कुमार से मिला सरकार पर लगाया आचार संहिता के उल्लंघन का रूप

उत्तराखंड कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप के नेतृत्व में राज्य कांग्रेस का एक चार सदस्य शिस्टमडल राज्य निर्वाचनआयुक्त सुशील कुमार से मिला और यूनिफॉर्म सिविल कोड को आज कैबिनेट द्वारा मंजूरी दिए जाने के विरोध में आयुक्त को ज्ञापन देकर सरकार पर आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप लगाया।
धीरेंद्र प्रताप ने बताया की की चुनाव आयुक्त सुशील कुमार ने उनकी बातों को ध्यानपूर्वक सुना और कहा कि तथ्यो की जांच कर इस पर कार्रवाई करेंगे। शिष्टमंडल में धीरेंद्र प्रताप के अलावा प्रदेश कांग्रेस महामंत्री शोभाराम पार्टी के स्वाधीनता सेनानी सेल के अध्यक्ष और कंट्रोल रूम के इंचार्ज श्री अवधेश पत और प्रदेश कांग्रेस सचिव नरेंद्र सिंह सौठियाल शामिल थथे। धीरेंद्र प्रताप
ने इस मौके पर पुरोला के विधायक दुर्गेश पर भी आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप लगाया और 19 तारीख की रात को पुरोला में धन बल के वितरण का आरोप लगाते हुए इस मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग की ।
धीरेंद्र प्रताप ने कहा कि इस तरह से आचार संहिता को उल्लंघन किया जा रहा है। राज्य निर्वाचन आयोग को इसका ध्यान और संज्ञान लेना चाहिए उन्होंने अगले दो दिनों में भरी शराब और धनबल के वितरण की आशंका व्यक्त करते हुए भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त से राज्य में केंद्रीय पर्यवेक्षक भेजे जाने की भी मांग की है।

आगे पढ़ें

कांग्रेस पार्टी ही रखती है आम आदमी के विकास की सोच। भाजपा का सबका साथ सबका विकास का नारा केवल सबका वोट-दो का विकास बनकर रह गया हैः- डॉ0 प्रतिमा सिंह

देहरादून 20 जनवरी,
कांग्रेस प्रवक्ता डॉ0 प्रतिमा सिंह ने कांग्रेस पार्टी द्वारा नगर निकाय चुनावों के लिए जारी कांग्रेस वचन पत्र में किये गये वादों को जनता के सामने रखते हुए कांग्रेस प्रवक्ता डॉ0 प्रतिमा सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ही एक ऐसी पार्टी है जिसके पास विकास की सोच है तथा समाज के अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति के विकास के लिए कार्य करती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने अपने वचन पत्र में जितने वादे किये हैं कांग्रेस पार्टी उन वादों को आम जनता के सहयोग से पूरा करेगी तथा उत्तराखण्ड राज्य के नगरीय क्षेत्रों को पूरे देश में उत्कृष्ठ नगरों में पविर्तित कर एक ददाहरण पेश करेगी। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने पिछले नगर निकाय चुनाव में जो वादे किये थे वह उस पर खरा नहीं उतर पाई है। देहरादून में स्मार्ट सिटी का सपना दिखाकर जिस प्रकार विकास के नाम पर विनाश किया गया वह किसी से छिपा नहीं है। प्रदेश की राजधानी का जब ऐसा हाल रहा तो प्रदेश की जनता सोच सकती है कि अन्य नगरों की क्या स्थिति होगी।
कांग्रेस प्रवक्ता डॉ0 प्रतिमा सिंह ने यह भी कहा कि यदि भारतीय जनता पार्टी की धामी सरकार और मेयर सुनील उनियाल गामा ने अगर विकास का काम किया होता तो वे अपनी सरकार व नगर निगम द्वारा किये गये विकास के कार्यों के आधार पर जनता से वोट मांगते उन्हें आज चुनावों में फिर से धर्म की राजनीति का सहारा नहीं लेना पड़ता तथा राम मन्दिर, धारा 370, लव जेहाद और अन्य जेहादों की बात नहीं करनी पडती।
डॉ0 प्रतिमा सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी चुनावी नारों में गरीबों की बात करती है परन्तु कांग्रेस पार्टी ने मलिन बस्तियों के नियमितीकरण एवं पुनर्वास के लिए 2016 में तत्कालीन कांग्रेस सरकार द्वारा जो कानून बनाया गया था उसे भारतीय जनता पार्टी सरकार ने सत्ता में आते ही समाप्त कर दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार द्वारा मलिन बस्तियों के नियमितीकरण के लिए बनाये गये कानून को लागू करने के लिए प्रदेश सरकार पर दबाव बनायेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी जनता के सहयोग से नगरों के विकास के लिए अपने वचन पत्र के अनुरूप कार्य करेगी।
डॉ0 प्रतिमा सिंह
प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता

Next Post

अपने धार्मिक विरासतों की पुनः प्राप्ति का प्रयास निरन्तर जारी रखें हिन्दू -शङ्कराचार्य अविमुक्तेश्वरानन्दः सरस्वती १००८

  संवत् २०८१ वि. माघ कृष्ण पञ्चमी तदनुसार दिनाङ्क 19 जनवरी 2025 ई अपने धार्मिक विरासतों की पुनः प्राप्ति का प्रयास निरन्तर जारी रखें हिन्दू -शङ्कराचार्य अविमुक्तेश्वरानन्दः सरस्वती १००८ कोई बलवान् किसी निर्बल को ना सताए । कोई बड़ी मछली छोटी मछली को निगल ना जाए, इसी के लिए राज्य […]

You May Like