HTML tutorial

युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पत्नी पर जहर देने का आरोप पढ़ें, सभी समाचार

Pahado Ki Goonj
युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पत्नी पर जहर देने का आरोप
सितारगंज। सिडकुल में काम करने वाले एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी।. मृतक के भाई  ने अपने मृतक भाई की पत्नी पर मौत मामले में गंभीर आरोप लगाते हुए सितारगंज कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
मृतक देवानंद खटीमा के सीमांत गांव सिसैया गांव का निवासी था। मृतक अपनी पत्नी के साथ सितारगंज सिडकुल इलाके में रहता था। जहां पर युवक देवानंद की संदिग्ध मौत उपरांत उसके परिजनों ने मृतक की पत्नी व मकान मालिक के खिलाफ जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है।
खटीमा के सिसैया गांव निवासी निवासी देवानंद सिडकुल सितारगंज की एक फैक्ट्री में काम करता था। वह पत्नी संग किराए के मकान में रहता था। जहां से प्राप्त सूचना पर जब परिजन उसके कमरे पर पहुंचे और दरवाजा खोला तो युवक बेहोशी की हालत में पाया गया। परिजन बेहोश युवक को आनन-फानन में सरकारी अस्पताल सितारगंज ले गए। जहां हालत गंभीर होने पर उसे रेफर कर दिया गया। इलाज के लिए ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। मामले में परिजनों ने सितारगंज थाने में तहरीर देकर देवानंद की पत्नी पर जहर देकर मारने का आरोप लगाया है। इधर पोस्टमार्टम के बाद देवानंद के शव को परिजनों को सौंप दिया गया है।  पोस्टमार्टम के बाद डॉक्टर मनी पूनियानी उपजिला चिकित्सालय खटीमा ने बताया कि पीएम में कुछ भी स्पष्ट फिलहाल नहीं हो पाया है। बिसरा जांच के बाद ही मौत के असली कारण का पता लग सकेगा।
आगे पढ़ें
पुलिस कप्तान ने किए देर रात 13 उपनिरीक्षकों के तबादले
देहरादून। राजधानी में कानून व्यवस्था को मजबूत करने के लिए एसएसपी ने देर रात 13 उपनिरीक्षकों के तबादले कर दिए है।  जिसमें दो महिला उपनिरीक्षकों को पुलिस स्टेशन प्रभारी की जिम्मेदारी दी गयी है। साथ ही कई पुलिस स्टेशन प्रभारियों में फेरबदल किया गया है। साथ ही पिछले दिनों आईएसबीटी पुलिस स्टेशन इंचार्ज पर एक लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए विजिलेंस ने गिरफ्तार किया था तो उसके बाद एसएसपी ने आईएसबीटी पुलिस स्टेशन से 11 पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर कर दिया था।
देहरादून एसएसपी अजय सिंह ने बताया संबंधित थाना प्रभारी को निर्देशित किया जाता है कि उपनिरीक्षकों को तत्काल नवनियुक्ति स्थान के लिए रवाना करें। उन्होंने सभी से कड़ाई से कानून व्यवस्था का पालन करवाने की अपील की है।
उपनिरीक्षक दीपक गैरोला को पुलिस स्टेशन प्रभारी मालदेवता,थाना रायपुर से थाना कैंट भेजा गया।
उपनिरीक्षक ओमप्रकाश को पुलिस स्टेशन प्रभारी करनपुर कोतवाली डालनवाला से पुलिस स्टेशन प्रभारी मालदेवता थाना रायपुर भेजा गया। उपनिरीक्षक रवि प्रसाद को पुलिस स्टेशन प्रभारी नालापानी कोतवाली डालनवाला से पुलिस स्टेशन प्रभारी करनपुर कोतवाली डालनवाला भेजा गया। उपनिरीक्षक मिथुन कुमार को पुलिस स्टेशन प्रभारी मयूर विहार थाना रायपुर से कोतवाली डालनवाला भेजा गया.
महिला उपनिरीक्षक रीना वर्मा को थाना रायवाला से पुलिस स्टेशन प्रभारी नालापानी कोतवाली डालनवाला भेजा गया। उपनिरीक्षक राजीव धारीवाल को थाना रायपुर से पुलिस स्टेशन प्रभारी मयूर विहार थाना रायपुर भेजा गया।
उपनिरीक्षक जावेद हसन को थाना सहसपुर से कोतवाली डालनवाला भेजा गया है।
उप निरीक्षक कमलेश गोद को पुलिस स्टेशन प्रभारी बिंदाल थाना कैंट से थाना नेहरू कॉलोनी भेजा गया है।
महिला उपनिरीक्षक विनीयता को थाना कैंट से पुलिस स्टेशन प्रभारी बिंदाल थाना कैंट भेजा गया है।
उपनिरीक्षक कविंद्र राणा को पुलिस स्टेशन प्रभारी आईडीपीएल कोतवाली ऋषिकेश से थाना सहसपुर भेजा गया है। उपनिरीक्षक विनय शर्मा को पुलिस स्टेशन प्रभारी हरिपुर कला थाना रायवाला से पुलिस स्टेशन प्रभारी आईडीपीएल कोतवाली ऋषिकेश भेजा गया है। उपनिरीक्षक जैनेंद्र राणा को कोतवाली मसूरी से चौकी प्रभारी हरिपुर कला थाना रायवाला भेजा गया है। अपर उपनिरीक्षक कीर्तीलाल को कोतवाली डालनवाला से थाना राजपुर भेजा गया है।
Next Post

बारात में गए दो पक्षों के विवाद ने देर रात पकड़ा तूल,खूनी संघर्ष में एक की मौत,तीन गंभीर

बारात में गए दो पक्षों के विवाद ने देर रात पकड़ा तूल,खूनी संघर्ष में एक की मौत,तीन गंभीर रूडकी। मंगलौर कस्बे में बारात में गए दो पक्षों के बीच हुए विवाद ने देर रात खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। इस खूनी संघर्ष में एक युवक की मौत हो गई, […]

You May Like