
यमुनोत्री विधायक संजय डोभाल का सीएम आवास कूच, कार्यकर्ताओं समेत पुलिस ने लिया हिरासत में
देहरादून । ।
उत्तरकाशी जिले की यमुनोत्री विधानसभा सीट से निर्दलीय विधायक संजय डोभाल की मसूरी में पुलिस के साथ झड़प हो गई. उनका आरोप है कि वो धरना देने के लिए उत्तरकाशी से देहरादून जा रहे थे, लेकिन मसूरी में पुलिस ने उन्हें रोक लिया है.
वहीं मसूरी पुलिस का कहना है कि गलोगी के पास लैंडस्लाइड हुआ है, जिस कारण रास्ता बंद है. इसीलिए सभी वाहनों को मसूरी में ही रोका जा रहा है. इसी बात को लेकर विधायक संजय डोभाल और उनके समर्थकों की पुलिस से तीखी बहस भी हुई.
विधायक लगातार देहरादून जाने की जिद पर अड़े रहे पर पुलिस ने कहा कि जब तक रोड नहीं खुलता तब तक किसी को भी जाने नहीं दिया जाएगा. जिसके बाद विधायक भड़क गए और करीब एक घंटे के ड्रामे के बाद रोड खुलने के बाद विधायक देहरादून चले गए.
रेंजर ग्राउंड से समर्थकों के साथ सीएम आवास कूच के लिए निकले यमुनोत्री विधायक संजय डोभाल सैकड़ो समर्थन के साथ पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया ।
विधायक संजय डोभाल ने कहा कि उन्होंने 22 सितंबर को यमुनोत्री और चारधाम यात्रा की उपेक्षा, आपदा प्रभावित इलाकों की अनदेखी, कानून-व्यवस्था और भ्रष्टाचार के मुद्दों को लेकर सीएम आवास का कूच करने का एलान किया था। इसी उद्देश्य से वे अपने समर्थकों के साथ देहरादून के लिए निकले थे। उन्होंने सरकार पर आरोप लगाया कि उन्हें जबरदस्ती रोका जा रहा है और लोकतांत्रिक प्रक्रिया में शांतिपूर्ण प्रदर्शन करना उनका संवैधानिक अधिकार है।
संजय डोभाल ने कहा कि आज उत्तराखंड में जगह-जगह आंदोलनकारियों को रोकने की कोशिश से साफ हो गया है कि सरकार डर गई है। उन्होंने चेतावनी दी कि वे रुकने वाले नहीं हैं और जनता की मांगों को लेकर आवाज उठाते रहेंगे।
विधायक संजय डोभाल का कहना है कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया में शांतिपूर्ण प्रदर्शन करना उनका संवैधानिक अधिकार है. लेकिन आज जिस तरह से उत्तराखंड को छावनी में बदलकर जगह-जगह आंदोलनकारियों को रोकने का प्रयास हो रहा है, उससे साफ पता चलता है कि सरकार घबरा गई है. यदि यही ऊर्जा और संसाधन जनता की मांगें पूरी करने और विकास कार्यों में लगाए जाते, तो आज यह दिन देखने की नौबत ही न आती।पर याद रखो, हम रुकने वाले नहीं, हम झुकने वाले नहीं.


