समस्याओं को लेकर वन मंत्री व विधानसभा अध्यक्ष से मिला वन विकास निगम कर्मचारी संघ का प्रतिनिधि मंडल।

Pahado Ki Goonj

समस्याओं को लेकर वन मंत्री व विधानसभा अध्यक्ष से मिला वन विकास निगम कर्मचारी संघ का प्रतिनिधि मंडल।

देहरादून । शुक्रवार को उत्तराखंड वन विकास निगम कर्मचारी संघ का प्रतिनिधि मंडल  अध्यक्ष (मण्डी समिति) कोटद्वार के सानिध्य में वन विकास निगम के सेवारत, सेवा निवृत्त व आउटसोर्स/उपनल कर्मचारी/ कर्मकारों की समस्याओं के निराकरण हेतु वन मंत्री  सुबोध उनियाल एवं  विधानसभा अध्यक्षा श्रीमती ऋतू खंडूड़ी भूषण को उनके सरकारी आवास यमुना कालोनी देहरादून में मिला। कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर उन्होंने आश्वासन दिया कि शीघ्र ही कर्मचारियों की समस्याओं पर विचार किया जाएगा      कर्मचारी संघ के प्रतिनिधिमंडल ने वन मंत्री व विधानसभा अध्यक्षा को जानकारी देते हुए कहा  कि वन विकास निगम *कर्मचारी संघ*  विगत 25 मार्च 2025 से वन विकास निगम मुख्यालय अरण्य विकास भवन देहरादून में  कर्मचारियों की ज्वलंत समस्याओं के निराकरण हेतु आन्दोलन के रूप में डेरा डालो घेरा डालो व धरना कार्यक्रम चलाए हुए है ,किंतु वन विकास निगम प्रबंधन अपनी सकारात्मक मानसिकता को कर्मचारियों के हित में न लगाते हुए समस्याओं का निराकरण के बजाय समस्याओं को उलझा रहा है जिससे कि कर्मचारियों में प्रबंधन के विरूद्ध  दिनों दिन आक्रोश बढ़ता हुआ दिखाई दे रहा ।
त्रिपक्षीय वार्ता में कर्मचारी संघ की ओर से  वी एस रावत राज्य निगम कर्मचारी अधिकारी महासंघ के व वन निगम कर्मचारी संघ के प्रांतीय संरक्षक , टी. एस. विष्ट  वन निगम कर्मचारी संघ प्रांतीय अध्यक्ष , कैलाश पैन्यूली प्रांतीय वरिष्ट उपाध्यक्ष ,  दिवाकर शाही प्रांतीय उप महामंत्री, हरीश नौडियाल प्रांतीय संगठन मंत्री  वृजमोहन कन्याल क्षेत्रीय अध्यक्ष ( गढ़वाल क्षेत्र) कोटद्वार,   रविन्द्र सिंह चौहान क्षेत्रीय मंत्री ( गढ़वाल क्षेत्र ) कोटद्वार , के अलावा संघ के मीडिया प्रभारी राजेन्द्र राणा  उपस्थित रहे ।

Next Post

पेयजल शिकायतों का रिस्पॉन्स टाइम कम से कम किया जाए

पेयजल शिकायतों का रिस्पॉन्स टाइम कम से कम किया जाए सीएम श्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को सचिवालय में ग्रीष्मकाल के दौरान पेयजल आपूर्ति के संबंध में जिलाधिकारियों के साथ वीसी के माध्यम से समीक्षा बैठक ली। उन्होंने राज्य के हर गांव और शहर में पाइपलाइन के माध्यम से […]

You May Like