HTML tutorial

वाहन दुर्घटना में एक की मौत दो घायल ।

Pahado Ki Goonj

 

वाहन दुर्घटना में एक की मौत दो घायल ।

उतरकाशी

उत्तरकाशी जनपद के अदनी रौन्तल मोटर मार्ग पर एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिसमें एक की मौत और दो लोग घायल हो गए
प्राप्त जानकारी के अनुसार दोपहर लगभग 01:50 बजे तहसील चिन्यालीसौड़ अन्तर्गत अदनी रौंतल मोटर मार्ग पर एक वाहन संख्या-UK-10CA-8081 जो स्थान रौंतल के पास दुर्घटना ग्रस्त हुआ हैं। जिसमे 03 व्यक्ति सवार हैं। 02 व्यक्ति घायल हुये तथा 01 व्यक्ति की घटना स्थान मृत्यु हुई हैं। घायल व्यक्तियों का रेस्क्यू किया गया। मृतक व्यक्ति ट्रक में फसा हुआ हैं। जिसे निकालने का प्रयास किया जा रहा हैं ट्रक को jcb के माध्यम से उठाने की कोशिश की जा रही है। घटना स्थल पर 108 एंबुलेंस, राजस्व टीम, pmgsy-jcb, sdrf आदि मौजूद है। हाइड्रा मशीन चिन्यालीसौड़ में है। जिसका ऑर्पेटर उत्तरकाशी से भेजा गया है।

*घायल का विवरण-* *

1-* सूरज सिंह पुत्र शैलेन्द्र, उम्र 26 वर्ष, निवासी- ग्राम कुमराडा, चिन्यालीसौड़। CHC चिन्यालीसौड़ में उपचार के पश्चात जिसे हायर सेन्टर दून अस्पताल, देहरादून रेफर किया गया हैं।

*2-*  रामशंकर पुत्र  चन्द्रमोहन, उम्र 72 वर्ष, निवासी- ग्राम रोंतल, चिन्यालीसौड़। 108 के माध्यम से जिसे CHC चिन्यालीसौड़ में लाया जा रहा हैं।

*मृतक का नाम-*
*1-* अजय सिंह पुत्र चन्दन सिंह, उम्र 32 वर्ष, निवासी- कुमराडा, चिन्यालीसौड़।

Next Post

सभी समाचार एक साथ,मुख्यमंत्री धामी ने जागेश्वर धाम देवभूमि मेंश्रद्धालुओं एवं आयोजकों को मेले की शुभकामनाएं दी

  मुख्यमंत्री  श्री पुष्कर सिहं धामी जागेश्वर धाम देवभूमि में आयोजित श्रावणी मेले 2025 के शुभारंभ अवसर पर वर्चुअल माध्यम से प्रतिभाग करते हुए सभी श्रद्धालुओं एवं आयोजकों को मेले की शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि जागेश्वर धाम देवभूमि उत्तराखंड की पौराणिक सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है। उन्होंने कहा […]

You May Like