
वाहन दुर्घटनाग्रस्त, चालक की मौत।
उत्तरकाशी। रिपोर्ट मदन पैन्यूली
डुंडा ब्लाक के धनारी पैणी भवान मोटर मार्ग पर एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया।इस हादसेे में वाहन चालक की मौत हो गयी। मृतक केे शव मौके पर पहंुची प्रशासप की टीम ने अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।
स्थानीय लोगों ने सूचना दी कि डुंडा ब्लाक के धनारी पैंणी मोटर मार्ग पर एक वाहन दुर्घटना्रस्त हो गया है। सूचना मिलते ही प्रशासन की टीम मोके पर पहंुची और राहत बचाव अभियान शुरू मिया। पुलिस ,राजस्व विभाग एवं 108 आपातकालीन सेवा घटना स्थल पर मौजूद रहे। मृतक व्यक्ति इंद्रपाल सिंह परमार पुत्र शेर सिंह परमार ग्राम पैणी भवान धनारी तहसील डुंडा उत्तरकाशी का निवासी था। इस मामले में पुलिस ने आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।

