HTML tutorial

जिला पंचायत उपाध्यक्ष एवं क्षेत्र पंचायत प्रमुख, ज्येष्ठ, कनिष्ठ प्रमुख पदों के लिए मतदान शुरू पढ़ें सभी समाचार

Pahado Ki Goonj

जिला पंचायत उपाध्यक्ष एवं क्षेत्र पंचायत प्रमुख, ज्येष्ठ, कनिष्ठ प्रमुख पदों के लिए मतदान शुरू

 

जनपद टिहरी गढ़वाल में जिला पंचायत उपाध्यक्ष एवं क्षेत्र पंचायत प्रमुख, ज्येष्ठ, कनिष्क प्रमुख पदों के लिए आज सुबह निर्धारित समय पर मतदान प्रक्रिया शुरू हो गई। मतदान केंद्रों पर जनप्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। निर्वाचन प्रक्रिया शांतिपूर्ण व सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम किए गए हैं।

–   ✅ ऋषिकेश-चम्बा-उत्तरकाशी मार्ग सुचारू है।

✅ नरेंद्रनगर-रानीपोखरी सुचारू है।

✅ ऋषिकेश-देवप्रयाग-श्रीनगर सुचारू है।

✅ नई टिहरी-भागीरथी पुरम-मलेथा सुचारू है।

✅ चम्बा-मसूरी सुचारू है।

✅ चम्बा-कोटी सुचारू है।

✅ जाख-डोबरा सुचारू है।

🛑 रायपुर-कुमालदा-कद्दूखाल अवरुद्ध।

🛑 जाख-जसपुर अवरुद्ध है।

 

आगे पढ़ें

“उद्यान विभाग द्वारा पॉलीहाउस निर्माण की प्रगति समीक्षा बैठक हुई संपन्न”

आज बुधवार दिनांक 13 अगस्त 2025 को जिलाधिकारी टिहरी गढवाल नितिका खण्डेलवाल की अध्यक्षता में नाबार्ड RIDF योजना के अंतर्गत कलस्टर आधारित पॉलीहाउस निर्माण की प्रगति समीक्षा बैठक आयोजित की गयी।

जिलाधिकारी टिहरी द्वारा जनपद के पॉलीहाउस स्थापना की समीक्षा के दौरान अवगत कराया गया कि जनपद में पॉलीहाउस स्थापना हेतु 41 कृषको द्वारा 20 प्रतिशत कृषक अंश की धनराशि जमा की गई है तथा 41 कृषको को पॉलीहाउस निर्माण एवं ढुलान सामग्री हेतु दिनांक 30 अगस्त 2025 तक (ब्रेथवेट प्रा० लि०) जोगीवाला देहरादून को निर्देशित किया गया।

जिलाधिकारी द्वारा कार्यदायी संस्था को आदेश दिए गए कि पॉलीहाउस स्थापना निर्माण में तीव्रता से कार्य करे। साथ ही निदेशालय उद्यान चौबटिया रानीखेत से प्राप्त कुल लक्ष्य 1240, जिसके फलस्वरूप जनपद टिहरी में स्थित उद्यान सचल दल केन्द्रवार प्रभारियों को पॉलीहाउस स्थापना हेतु लक्ष्य आवंटन करने के निर्देश जिलाधिकारी ने दिए।

जिलाधिकारी द्वारा जिला उद्यान अधिकारी अरविंद शर्मा को आदेश दिए गए कि नाबार्ड RIDF योजनान्र्तगत पॉलीहाउस के लिए ग्राम सभाओ में कैम्प / शिविर के माध्यम से कृषकों को पालीहाउस के सम्बन्ध में व्यापक प्रचार प्रसार कर कृषको को पॉलीहाउस स्थापना हेतु अत्यधिक प्रोत्साहित किया जाए व अधिक से अधिक संख्या में योजना का लाभ कृषकों को दिया जाए।

इस बैठक में प्रशिक्षु आईएएस स्नेहिल, अपर जिलाधिकारी अवधेश सिंह, ब्रेथवेथ प्रा० लि० के प्रतिनिधि मुकेश चन्द जयंत और कुशाग्र मिश्रा, सुपरवाइजर रोहित कुमार उपस्थित रहे।

आगे पढ़ें

“स्वतंत्रता दिवस पर संगम समूह की महिलाओं का ‘नो प्लास्टिक यूज़’ संदेश”

“सूती तिरंगे और सजावटी वस्तुओं से दिया हरित पर्यावरण का संकल्प”

“स्वतंत्रता दिवस पर समूह की महिलाओं का हरित पर्यावरण का संकल्प”

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मार्गदर्शन में 79वें स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर नगर पालिका परिषद मुनिकीरेती – ढालवाला के सहयोग से संगम समूह की महिलाओं ने ‘तिरंगा मेला’ का आयोजन कर नो प्लास्टिक यूज़ का सशक्त संदेश दिया। इस मौके पर महिलाओं ने प्लास्टिक से बने झंडों और सजावटी सामान का बहिष्कार करते हुए खुद के हाथों से सूती कपड़े के तिरंगे, जूट के थैले, पॉकेट बैज, बैंड, फ्लावर पॉट और अन्य सजावटी वस्तुएं तैयार की।

जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नितिका खण्डेलवाल के निर्देशों के क्रम में जगह जगह जनपद के सभी समूह द्वारा स्टाल लगाए गए। मुनि की रेती के 14 बीघा क्षेत्र में लगे इस स्टॉल ने स्थानीय निवासियों और पर्यटकों का ध्यान खींचा। यहां स्वतंत्रता दिवस थीम पर बनी वस्तुओं जैसे रिस्ट–बैंड, जूट के थैले, फ्लावर पोट आदि के साथ जन्माष्टमी के लिए भगवान श्रीकृष्ण के कपड़े और सजावटी सामान भी उपलब्ध है।

संगम समूह की अध्यक्ष गीता खरोला ने बताया, “हमारी 11 सदस्यीय टीम ने इस वर्ष आजादी के अमृत महोत्सव पर संकल्प लिया था, कि स्वतंत्रता दिवस पर प्रयोग होने वाली सभी वस्तुएं प्लास्टिक-मुक्त और पर्यावरण के अनुकूल होंगी। सभी उत्पाद घर पर ही तैयार किए गए हैं। नगर पालिका परिषद ने स्टॉल की व्यवस्था और हर संभव सहयोग प्रदान किया है।”

उन्होंने आगे कहा कि यदि जिला प्रशासन का सहयोग यूंही मिलता रहेगा तो समूह प्रत्येक विकासखंड में महिलाओं को हाथ से सूती तिरंगा बनाने का प्रशिक्षण दे सकता है, जिससे ग्रामीण महिलाओं को स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस पर अच्छा रोजगार मिलेगा।

स्थानीय ग्राहक महादेव कुड़ियाल ने इसे महिलाओं के सशक्तिकरण और हरित पर्यावरण के लिए सराहनीय पहल बताया। उन्होंने कहा, “प्लास्टिक के खिलाफ यह कदम न केवल स्वच्छ पर्यावरण का संदेश देता है, बल्कि देशभक्ति और स्थानीय हस्तशिल्प को भी बढ़ावा देता है।”

” जिला पंचायत उपाध्यक्ष एवं क्षेत्र पंचायत प्रमुख, ज्येष्ठ, कनिष्ठ प्रमुख पदों के लिए मतदान शुरू”

जनपद टिहरी गढ़वाल में जिला पंचायत उपाध्यक्ष एवं क्षेत्र पंचायत प्रमुख, ज्येष्ठ, कनिष्क प्रमुख पदों के लिए आज सुबह निर्धारित समय पर मतदान प्रक्रिया शुरू हो गई। मतदान केंद्रों पर जनप्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। निर्वाचन प्रक्रिया शांतिपूर्ण व सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम किए गए हैं।

–   ✅ ऋषिकेश-चम्बा-उत्तरकाशी मार्ग सुचारू है।

✅ नरेंद्रनगर-रानीपोखरी सुचारू है।

✅ ऋषिकेश-देवप्रयाग-श्रीनगर सुचारू है।

✅ नई टिहरी-भागीरथी पुरम-मलेथा सुचारू है।

✅ चम्बा-मसूरी सुचारू है।

✅ चम्बा-कोटी सुचारू है।

✅ जाख-डोबरा सुचारू है।

🛑 रायपुर-कुमालदा-कद्दूखाल अवरुद्ध।

🛑 जाख-जसपुर अवरुद्ध है।

आगे पढ़ें

*जन्माष्टमी 2025 का व्रत एवं त्यौहार 16 अगस्त को मनाया जाना ही शास्त्र सम्मत : आचार्य दैवज्ञ।*

*देहरादून*। विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी लोगों में जन्माष्टमी के व्रत को लेकर भ्रांतियां बन रही हैं। कुछ लोगों का कहना है कि 15 अगस्त को है कुछ 16 अगस्त को कह रहे हैं, इसका संज्ञान लेते हुए उत्तराखंड ज्योतिष रत्न आचार्य डॉक्टर चंडी प्रसाद घिल्डियाल का महत्वपूर्ण बयान जारी हो गया है। जारी बयान में आचार्य दैवज्ञ ने कहा है, कि भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को श्री कृष्ण जन्माष्टमी के नाम से मनाया जाता है।

ज्योतिष मर्मज्ञ आचार्य दैवज्ञ के अनुसार इस वर्ष यह तिथि 15 अगस्त 2025 की रात करीब 11:48 बजे से लगेगी।और इसका समापन 16 अगस्त 2025 की रात 9:34 बजे होगा। श्री कृष्ण भगवान का जन्म अष्टमी तिथि की रात्रि रोहिणी नक्षत्र में हुआ था, इस वर्ष यह स्थिति 15 अगस्त की रात्रि को नहीं बन रही है, और 16 अगस्त की रात्रि 9:34 पर यद्यपि अष्टमी तिथि समाप्त हो रही है ,परंतु मध्य रात्रि को रोहिणी नक्षत्र है इसलिए 16 अगस्त को ही श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व मनाया जाना शास्त्र सम्मत है।

*ज्योतिष शास्त्र में अंतरराष्ट्रीय हस्ताक्षर डॉक्टर चंडी प्रसाद घिल्डियाल “दैवज्ञ” विश्लेषण करते हुए बताते हैं, कि 16 अगस्त 2025 की मध्यरात्रि सबसे अधिक शुभ है, क्योंकि इस दौरान अष्टमी तिथि, रोहिणी नक्षत्र, सर्वार्थ सिद्धि एवं अमृत सिद्धि योग और निशीथ काल जैसे सभी शुभ संयोग एक साथ बन रहे हैं। उन्होंने कहा है कि ऐसा लंबे समय बाद हो रहा है जब गृहस्थियों और वैष्णवों दोनों के लिए 16 अगस्त को व्रत लेना शुभ फलदाई है।*
आगे पढ़ें

मा ० प्रधान मन्त्री श्री मोदी जी देश हित में संज्ञान लें
अमेरिका के भारत पर लगने वाले टैरिफ, यूरोपीयन यूनियन की भारत पर टैरिफ लगाने की धमकी ….. भारत की अर्थव्यवस्था को मरा हुआ कहने का शौरगूल. ….. दस्तावेजी प्रमाणों के साथ पहाड़ों की गूंज हिंदी साप्ताहिक अखबार व RNI की खबरे राष्ट्रपति, सुप्रीम कोर्ट, सभी राज्यों के हाइकोर्ट, बडे राजनैतिक दलों को भेजी ताकि सभी जान सके कि भारतीय अर्थव्यवस्था सबकुछ होते हुए कैसे मर रही हैं | इसे राष्ट्रपति के ईमेल आईडी से केन्द्रिय गृहसचिव को भेजा गया | देश हित में लाइक और शेयर कीजियेगा

https://www.facebook.com/share/v/19WDkRVqgm/

Next Post

नैनीताल में जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव को लेकर हुआ बवाल । नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्या से मारपीट का आरोप

    नैनीताल में जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव को लेकर हुआ बवाल । नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्या से मारपीट का आरोप चार जिला पंचायत सदस्यों की किडनैपिंग का भी लगाया आरोप भाजपा प्रत्याशी ने नेता प्रतिपक्ष व कांग्रेसी विधायकों के खिलाफ थाने में दी तहरीर नैनीताल। जिला पंचायत अध्यक्ष के […]

You May Like