
विश्व पर्यावरण दिवस पर आदर्श बालिका इंटर कॉलेज बड़कोट में किया गया वृक्षारोपण ।
बडकोट ।
राजकीय आदर्श बालिका इंटर कॉलेज बड़कोट उत्तरकाशी में क्षेत्रीय बोली व भाषा के संरक्षण व संवर्धन के आशय से संचालित हो रहे भाषा समर कैंप का समापन विश्व पर्यावरण दिवस के अवसरपर रंगारंग लोक सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हुआ ,कार्यक्रम समापन के पश्चात आमंत्रित अतिथि अभिभावक गण प्रधानाचार्या ,शिक्षक शिक्षिकाओं व प्रतिभागी छात्राओं द्वारा पौधे रोपित किए गए ,इस अवसर पर पीटीए अध्यक्ष प्रतिनिधि एवं व्यापार मंडल महामंत्री सोहन गैरोला, प्राचार्य डाइट बडकोट ,अंजना सजवान, पूर्व सभासद ताजबर कलूडा एम एम सी अध्यक्षा बबीता , पीटीए कोषाध्यक्ष सतीश भूषण, पूर्व पीटीए अध्यक्ष जगमोहन विश्वकर्मा वह समस्त अभिभावाक गण सहित शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित रहे शिविर का सब सफल संचालन प्रधानाचार्य सोभना थापा ,विजयलक्ष्मी ,शिखा संगीता ,प्रधानाध्यापक सुरेश असवाल एवं विजय मणि द्वारा किया गया


