HTML tutorial

उत्तरकाशी :- कार दुर्घटना में एक महिला की मौत 6 घायल ।

Pahado Ki Goonj

उत्तरकाशी :- कार दुर्घटना में एक महिला की मौत 6 घायल ।

उत्तरकाशी । (रिपोर्ट मदन पैन्यूली)

शुक्रवार को दोपहर करीब ढाई बजे उत्तरकाशी के चमियारी रोड पर ग्राम मरगांव के पास एक वाहन दुर्घटना ग्रस्त हो गया ।
आपदा प्रबंधन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार चमियारी रोड पर ग्राम मरगांव के पास वाहन सख्यां UK09-B-6960 एसप्रेसो कार सड़क से लगभग 100 मीटर नीचे गिर कर दुर्घटना ग्रस्त हो गयी है। जिसमें चालक सहित कुल 07 व्यक्ति (दो महिला व चार बच्चे) सवार थे। जिसमे से एक महिला की मौके पर मृत्यु हो गयी है व अन्य गम्भीर घायल है जिनको 108 के माध्यम से सीएचसी चिन्यालीसौड लाया गया। पूछताछ पर ज्ञात हुआ कि उक्त वाहन गमरी पीपलखण्डा से बादूं पुजारगांव डुण्डा जा रहा था ।

मृतक व घायलों का विवरण निम्नवत है।

*मृतक का नाम-
वन्दना देवी पत्नी मंगल मोहन मिश्रा निवासी ग्राम गमरी तह0 चिन्यालीसौड जनपद उत्तरकाशी उम्र-30 वर्ष

*घायलों का विवरणः*
1- मनीष पुत्र सुरेश प्रसाद निवासी ग्राम पुजारगांव पट्टी भण्डारस्यू तह0 डुण्डां जनपद उत्तरकाशी उम्र-28 वर्ष (चालक)
2- कविता देवी पत्नी गणेश मिश्रा निवासी ग्राम गमरी तह0 चिन्यालीसौड जनपद उत्तरकाशी उम्र-29 वर्ष
3- कु0 नन्दनी पुत्री मंगल मोहन निवासी ग्राम गमरी उपरोक्त उम्र-08 वर्ष
4- दिव्यम पुत्र मंगल मोहन निवासी ग्राम गमरी उपरोक्त उम्र-06 वर्ष
5- देवान्श पुत्र गणेश मिश्रा निवासी ग्राम गमरी उपरोक्त उम्र-04 वर्ष
6- दीपक पुत्र गणेश मिश्रा निवासी ग्राम गमरी उपरोक्त उम्र-08 वर्ष

3 घायलों को जिला अस्पताल उत्तरकाशी से हायर सेंटर रेफर किया गया है अन्य 3 सामान्य घायलों को प्राथमिक उपचार के पश्चात घर भेज दिया गया है। मृतका के पंचनामा एवं पोस्टमार्टम की कार्यवाही की जा रही है।

Next Post

पिकअप वाहन दुर्घटना में दो लोगों की मौत एक गंभीर घायल ।

पिकअप वाहन दुर्घटना में दो लोगों की मौत एक गंभीर घायल ।। उत्तरकाशी । मोरी । ।   शुक्रवार को मोरी तुनी मोटर मार्ग पर एक पिकअप वाहन दुर्घटनाग्रस्त में दो लोगों की मौत हो गई । प्राप्त जानकारी के अनुसार  रात्रि 8:30 बजे मोरी- त्यूणी मोटर मार्ग पर वन […]

You May Like