HTML tutorial

उत्तरकाशी के पौराणिक माघ मेले में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी शामिल हरि महाराज नागराज की डोली से लिया आशीर्वाद, सांस्कृतिक विरासत को बताया पहचान

Pahado Ki Goonj

उत्तरकाशी के पौराणिक माघ मेले में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी शामिल
हरि महाराज नागराज की डोली से लिया आशीर्वाद, सांस्कृतिक विरासत को बताया पहचान ।

उत्तरकाशी । रिपोर्ट मदन पैन्यूली
प्रदेश के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज रामलीला मैदान, उत्तरकाशी में आयोजित पौराणिक माघ मेला (बाड़ाहाटा कु थोलू) में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने हरि महाराज नागराज की डोली और समेश्वर महाराज से आशीर्वाद प्राप्त कर क्षेत्रवासियों को माघ मेले की शुभकामनाएं दीं।
मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि माघ मेला उत्तरकाशी की लोक संस्कृति, परंपरा और आपसी भाईचारे का प्रतीक है। ऐसे पारंपरिक आयोजन सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित रखने के साथ नई पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ने का कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार लोक संस्कृति और धार्मिक आयोजनों के संरक्षण-संवर्धन के लिए लगातार प्रयास कर रही है।
उन्होंने स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से महिलाओं के आजीविका संवर्धन की जानकारी देते हुए बताया कि प्रधानमंत्री की लखपति दीदी योजना के तहत राज्य में अब तक 1.65 लाख से अधिक महिलाएं लखपति दीदी बन चुकी हैं।
मेले में पारंपरिक लोक नृत्य, सांस्कृतिक कार्यक्रम और स्थानीय उत्पादों की आकर्षक प्रस्तुति देखने को मिली।
इस मौके पर सुरेश चौहान, नागेंद्र चौहान, रमेश चौहान, ब्लॉक प्रमुख ममता पंवार सहित अनेक जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।

 

Next Post

सांसद चैम्पियनशिप ट्रॉफी: प्रतिभागियों के आवास व फाइनल प्रतियोगिताओं की समय-सारिणी तैयार करने के निर्देश ।

सांसद चैम्पियनशिप ट्रॉफी: प्रतिभागियों के आवास व फाइनल प्रतियोगिताओं की समय-सारिणी तैयार करने के निर्देश उत्तरकाशी। आयोजित होने वाली सांसद चैम्पियनशिप ट्रॉफी खेलकूद प्रतियोगिताओं को सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराने के लिए एनआईसी कक्ष में आयोजन समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्य विकास अधिकारी […]

You May Like