HTML tutorial

उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी संगठन की नई कार्यकारिणी का गठन । वासुदेव डिमरी को अध्यक्ष, गणेश चंद रमोला को मिली  सचिव की जिम्मेदारी ।

Pahado Ki Goonj

उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी संगठन की नई कार्यकारिणी का गठन ।

वासुदेव डिमरी को अध्यक्ष, गणेश चंद रमोला को मिली  सचिव की जिम्मेदारी ।

उतरकाशी( बडकोट)।

उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी संगठन की इकाई ने सर्वसम्मति से अपनी नई कार्यकारिणी का गठन किया। यह बैठक वरिष्ठ आंदोलनकारी पृथ्वीराज कपूर की अध्यक्षता में संपन्न हुई।
बैठक में वासुदेव डिमरी को अध्यक्ष, गणेश चंद रमोला को सचिव नियुक्त किया गया। वहीं सरदार सिंह चौहान एवं रुकम सिंह रावत को उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई।
पूर्ण सिंह चौहान को कोषाध्यक्ष तथा वरदेव नेगी को संगठन मंत्री मनोनीत किया गया।
कार्यकारिणी सदस्यों में अतोल रावत, वीरेंद्र पयाल, प्रताप रावत, भरत सिंह, बालगोविंद डोभाल, सोबत सिंह, बीरबल भंडारी, वृजमोहन अग्रवाल, पूरन फरसवान, हरदेव सिंह, कबूल पंवार, तेग सिंह बिष्ट एवं सत्य प्रसाद लोहनी सहित अन्य आंदोलनकारी शामिल हैं।
नव-नियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन के प्रति अटूट निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करने तथा उत्तराखंड राज्य को समृद्ध और सशक्त बनाने हेतु पूर्ण सहयोग का संकल्प लिया। यह नई कार्यकारिणी राज्य आंदोलन की विरासत को सशक्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

Next Post

1 किलो से अधिक चरस के साथ युवक गिरफ्तार, एसपी ने टीम को दिया नकद इनाम

1 किलो से अधिक चरस के साथ युवक गिरफ्तार, एसपी ने टीम को दिया नकद इनाम उत्तरकाशी। पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी  कमलेश उपाध्याय के निर्देशन में ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन एवं नशा मुक्त अभियान के तहत अवैध नशे के कारोबारियों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम […]

You May Like