देहरादून। पिछले तीन दिन से राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आलाकमान से बैठकों में व्यस्त मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने शुक्रवार को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की। ये मुलाकात कुल 40 मिनट तक चली। बैठक के बाद सीएम कावेरी अपार्टमेंट पहुंच गए हैं। हालांकि इस दौरान उन्होंने मीडिया से दूरी बनाकर रखी। बताया जा रहा है कि बैठक समाप्त होने के बाद जैसे ही मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत बाहर निकले तो उनकी बॉडी लैंग्वेज बता रही थी कि कुछ ऐसा बीजेपी में जरूर चल रहा है जिससे मुख्यमंत्री चिंतित हैं। उनका चेहरा काफी मायूस लग रहा था। इससे पहले आज सुबह मुख्यमंत्री पद पर बने रहने के लिए आखिरी दांव चलते हुए तीरथ सिंह रावत ने चुनाव आयोग को पत्र लिखा है और राज्य में उपचुनाव करवाने की मांग की है. ऐसे में अब गेंद चुनाव आयोग के पाले में है।
भाजपा विधायक के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज
Fri Jul 2 , 2021
हरिद्वार। ज्वालापुर विधानसभा सीट से बीजेपी विधायक सुरेश राठौर के खिलाफ थाना बहादराबाद में बलात्कार का मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने कोर्ट के आदेश के बाद विधायक सुरेश राठौर के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। एक महिला ने राठौर पर शारीरिक शोषण […]

You May Like
-
सूर्य भगवान को प्रातः जल चढ़ाना चाहिए
Pahado Ki Goonj September 16, 2018

