देहरादून। भारतीय सैन्य अकादमी में एक बार फिर वही गौरवमयी पल आने वाला है जिसका जैंटलमैन कैडेट्स को इंतजार रहता है। देश को इस बार 325 सैन्य अधिकारी मिलने जा रहे हैं। पासिंग आउट परेड में कुल 395 जेंटलमैन कैडेट्स शामिल होंगे, जिसमें 70 कैडेट्स विदेश के हैं। भारतीय सैन्य अकादमी अब तक 62956 सैन्य अधिकारी देश को दे चुका है। इसमें मौजूदा पासिंग आउट परेड में शामिल 325 जेंटलमैन कैडेट्स भी शामिल है। अब तक 2572 विदेशी कैडेट्स अकादमी से प्रशिक्षण ले चुके हैं। इस संख्या में मौजूदा 70 जेंटलमैन कैडेट्स भी शामिल है। विदेशी कैडेट्स में इस बार अफगानिस्तान के 41, भूटान के 17, मालदीव, मोरिशियस, म्यांमार और श्रीलंका के 1-1 जेंटलमैन कैडेट्स शामिल हैं। वहीं, वियतनाम के तीन तजाकिस्तान के 3 और नेपाल के दो जेंटलमैन कैडेट्स पासिंग आउट परेड का हिस्सा होंगे। भारतीय जेंटलमैन कैडेट्स की बात करें तो राज्यों के लिहाज से सबसे ज्यादा उत्तर प्रदेश से 50 जेंटलमैन कैडेट्स पासआउट हो रहे हैं और उत्तराखंड से 24 जेंटलमैन कैडेट्स। जबकि इसी तरह पश्चिम बंगाल से छह, तेलंगाना से तीन, तमिलनाडु से छह, राजस्थान से 18, पंजाब से 15, उड़ीसा से 4, मिजोरम से दो, मणिपुर से तीन, महाराष्ट्र से 18, मध्य प्रदेश से 12, भारतीय मूल निवास प्रमाण पत्र वाले नेपाल निवासी चार जेंटलमैन शामिल हैं।
वहीं, केरला से 15, कर्नाटक से 5, झारखंड से 6, जम्मू कश्मीर से 11, हिमाचल प्रदेश से 10, हरियाणा से 45, गुजरात से 4, दिल्ली से 13, छत्तीसगढ़ से दो, चंडीगढ़ से 4, बिहार से 32, असम से 6, अरुणाचल प्रदेश से एक और आंध्र प्रदेश से 6 जेंटलमैन कैडेट्स इस बार पासिंग आउट परेड में शामिल होंगे।
सुख हो या दु:ख ईश्वर का सुमिरन नहीं छोड़ना चाहिए : आयुष नयन
Fri Dec 11 , 2020
सुख हो या दु:ख ईश्वर का सुमिरन नहीं छोड़ना चाहिए : आयुष नयन बड़कोट।। मदनपैन्यूली नगर पालिका के चंद्रेश्वर महादेव मंदिर मे आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भभागवत महापुराण द्वितीय दिवस में […]
You May Like
-
शिला रावत का धरना 122वां दिन जारी रहा
Pahado Ki Goonj October 7, 2018
-
मुंबई में भारी बारिश, बस-रेल-हवाई यात्रा प्रभावित
Pahado Ki Goonj September 20, 2017