देहरादून। गुरूद्वारा के बाहर हुए सोने के मंगलसूत्र चोरी का खुलासा करते हुए पुलिस ने तीन महिलाओं सहित चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने चुराये गये मंगलसूत्र, वारदात में प्रयुक्त कार व मोबाइल भी बरामद किया है।
जानकारी के अनुसार बीती एक फरवरी को डॉ. सुनील कुमार वर्मा निवासी शास्त्री नगर हरिद्वार रोड द्वारा कोतवाली डोईवाला में तहरीर देकर बताया गया था कि वह अपनी पत्नी किरन वर्मा सहित एक फरवरी को अमावस्या के अवसर पर मत्था टेकने नून्नावाला गुरुद्वारा गये थे। बताया कि वहंा से बाहर आने पर किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उनकी पत्नी का सोने का मंगलसूत्र चोरी कर लिया गया। मामले में पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी गयी। चोरों की तलाश में जुटी पुलिस टीम को कल देर रात सूचना मिली कि उक्त चोरी में शामिल चोर क्षेत्र में देखे गये है तथा वह फिर किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है। सूचना पर कार्यवाही करते हुए पुलिस ने बताये गये स्थान कालू सिद्द मन्दिर के समीप से तीन महिलाओं सहित कार सवार चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। जिनके कब्जे से पुलिस ने चुराया गया मंगलसूत्र, वारदात में प्रयुक्त कार व एक मोबाइल भी बरामद किया गया है। पूछताछ में उन्होने अपना नाम महेन्द्र सिंह पुत्र कलीराम, सरजीतो पत्नी स्व. जोता सिंह, विघा देवी पत्नी स्व बलकार सिंह व जगिन्दर कौर पत्नी स्व. लाल सिंह निवासी पंजाब बताया। बताया कि वह भीड़ भाड़ वाली जगह पर ही चोरी की वारदातों को अंजाम दिया करते है। बहरहाल पुलिस ने सभी लोगों के खिलाफ सम्बन्धित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हे न्यायालय में पेश कर दिया है।
अवैध हथियार रखने वालों को पकड़ने में पुलिस विफल
Fri Mar 4 , 2022
देहरादून। बीते रोज राजधानी दून में दिनदहाड़े एक बीकृफार्मा की छात्रा की एक युवक द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी गई। वही आज नैनीताल में एक युवक की गोली मारकर हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यह दोनों ही हत्याएं अवैध हथियारों से की गई है। सवाल यह है […]

You May Like
-
लिखवार गावँ में पूर्णिमा के पावन लिखवार गावँ भदूरा बटुक भैरव, नागराजा , माँ भवनेश्वरी, मन्दिर में दैनिक आरती में समलित हुए गाँव के श्रद्धालु भगवताचार्य बृंद ।कल पूर्णिमा के पावन अवसर पर कोरोना महामारी को समाप्त कराने के लिए अखन्ड रामायण का पाठ प्रारम्भ कर लिया जाएगा। उत्तरकांड में इस महामारी के पैदा होने से लेकर अंत करने का बर्णन है।साथ ही आज ग्राम पंचायत की बैठक में जीतमणि पैन्यूली पूर्व प्रधान एंव सम्पादक पहाड़ों की गूंज राष्ट्रीय साप्ताहिक समाचार पत्र,www. ukpkg.com न्यूज पोर्टल वेव चैनल ने मंदिर समिति का गावँ की निजी ट्रष्ट बनाने का सुझाव दिया है।इसके लिए कार्यवाही करनी है पर कोरोना महामारी को समाप्त करने के लिए अखण्ड रामायण पाठ का आयेजन किया जाएगा
Pahado Ki Goonj June 23, 2021

