भगवान वराह जयंती 25 अगस्त*
बदरीनाथ धाम में देर रात्रि भगवान वराह की पूजा संपन्न हुई।
बदरीनाथ धाम: 26 अगस्त। वराह जयंती के पावन अवसर पर श्री बदरीनाथ धाम में देर रात्रि को भगवान नारायण के तीसरे अवतार भगवान वराह की विशेष पूजा-अर्चना संपन्न हुई।

बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने बताया है कि बदरीनाथ धाम रावल अमरनाथ नंबूदरी ने सोमवार देर रात्रि को अलकनंदा नदी तट स्थित पवित्र वराह शिला तथा मां अलकनंदा गंगा जी का विधि -विधानपूर्वक पूजन कर आरती संपन्न की एवं सबके सुख समृद्धि की कामना की।
इस अवसर पर मंदिर अधिकारी राजेंद्र चौहान, धर्माधिकारी राधाकृष्ण थपलियाल,वेदपाठी रविंद्र भट्ट नायब रावल सूर्यराग नंबूदरी, पूजा प्रभारी ,केदार सिंह रावत अमित बंदोलिया ,सहित रघुवीर पुंडीर, राजदीप सनवाल,विकास सनवाल,दर्शन कोटवाल, योगेश्वर पुरोहित आदि मौजूद रहे।
आगे पढ़ें
इस लिंक पर जाकर पूज्यपाद शंकराचार्य जी महाराज के पूरे वक्तव्य को सुन सकते हैं आप ।
रामभद्राचार्य जी के आक्षेप पर ज्योतिष्पीठाधीश्वर जगद्गुरु शङ्कराचार्य स्वामिश्रीः अविमुक्तेश्वरानंदः सरस्वती ‘१००८’ जी महाराज का समाधान 🙏🙏
मुम्बई में चातुर्मास्य कर रहे पूज्यपाद शंकराचार्य जी महाराज ने आप सायं प्रवचन के समय प्रश्नोत्तर समाधान में पूछने पर अपने विचार व्यक्त किए ।
https://drive.google.com/drive/folders/1hZJSNqnuZaBE9p5ElOg9syiD4xPCLubQ


