देहरादून। कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए लोगों को मास्क पहनने के लिए चेताने वाली पुलिस की सख्ती का असर दिखने लगा है। बाजार में भले ही भीड़ उमड़ रही है लेकिन अब अधिकांश लोग मास्क लगाए हुए नजर आ रहे हैं।
कोरोना महामारी से बचाव के लिए मास्क, सेनेटाइजर के प्रयोग के साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग को अनिवार्य माना गया है लेकिन अनलॉक के बाद से लोग महामारी को भूल कर सारे नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए नजर आ रहे हैं। सेनेटाइजर का प्रयोग भी कुछ संस्थानों या बाजार में कुछ ही दुकानों पर हो रहा है। लोगों ने मास्क का प्रयोग करना ही छोड़ दिया था। बाजार माने पर कई दुकानदार और कर्मचारी मास्क के बिना या फिर मास्क को मुहं से नीचे सरका कर काम करते नजर आ रहे थे।
लोगों की इस लापरवाही के चलते पुलिस प्रशासन ने सख्त कदम उठाने शुरू किए और बाजार के साथ ही सार्वजनिक स्थानों पर मास्क का प्रयोग नहीं करने वालों के खिलाफ चालान काटने की कार्रवाई शुरू की। पुलिस की इस सख्ती के चलते अब जहां बाजार में व्यापारियों के साथ ही कर्मचारी भी मास्क का प्रयोग कर रहे हैं वहीं दुकान में आने वाले लोगों को भी मास्क के प्रयोग में लापरवाही नहीं बरतने को कहा जा रहा है। वहीं बाजार में पूरे दिन पुलिसकर्मी गश्त कर रहे हैं और लोगों को नियमों का पालन करने के लिए चेता भी रहे हैं। जिसके चलते लोग मास्क का प्रयोग कर रहे हैं।
स्मार्ट सिटी के कार्यों को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन
Tue Nov 10 , 2020
देहरादून। उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने दून शहर में चल रहे स्मार्ट सिटी के कार्यों से जनता को रही परेशानियों को लेकर स्मार्ट सिटी कार्यालय में प्रदर्शन किया। कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष व पूर्व विधायक राजकुमार के नेतृत्व में आज कांग्रेस कार्यकर्ता स्मार्ट सिटी के कार्यालय […]

You May Like
-
क्या दल-बदलुओं के लिए 2022 का चुनाव होगा कब्रगाह!
Pahado Ki Goonj December 30, 2020