HTML tutorial

देश में नयी राजनीतिक चेतना के जागरण से राजनीति के लिए चुनौती पूर्ण रहेगा वर्ष 2026: आचार्य दैवज्ञ जानिए सभी समाचार

Pahado Ki Goonj

*भारतवर्ष में नयी राजनीतिक चेतना के जागरण से राजनीति के लिए चुनौती पूर्ण रहेगा वर्ष 2026: आचार्य दैवज्ञ।*

*देहरादून।* ज्योतिषीय दृष्टि से वर्ष 2026 भारतवर्ष की राजनीति के लिए उथल-पुथल, महत्वपूर्ण बदलावों और चुनौतियों से भरा रहने का अनुमान है लेकिन यह वर्ष भारत के व्यापक राजनीतिक परिदृश्य एवं नई राजनीतिक चेतना के जागरण का एक हिस्सा भी होगा।

*उत्तराखंड ज्योतिष रत्न आचार्य डॉक्टर चंडी प्रसाद दैवज्ञ कहते हैं, कि भारतवर्ष की राजनीति के लिए फरवरी 2026 के बाद मंगल और राहु का प्रभाव एक अस्थिर संयोजन बनाता है, जो भारतीय राजनीति में अचानक और तीव्र परिवर्तन ला सकता है, यह चरण देश के लिए एक ‘गहन परीक्षा’ जैसा होगा इसमें महत्वपूर्ण यह भी रहेगा कि लोगों का विरोध साधु संतों के राजनीति में हस्तक्षेप पर होने लगेगा*।

*सत्ता में परिवर्तन की संभावना:*

सटीक भविष्यवाणियों के लिए अंतरराष्ट्रीय जगत में प्रसिद्ध डॉक्टर दैवज्ञ सौरमंडल का गहन विश्लेषण करते हुए कहते हैं कि यद्यपि 2026 में भारत के कुछ राज्यों में सत्ता परिवर्तन और केंद्रीय स्तर पर भी बड़े राजनीतिक बदलावों के संकेत हैं परंतु सकारात्मक यह है कि देश में नया नेतृत्व भी दमदार ढंग से उभरेगा, लोगों में नई राजनीतिक चेतना का जागरण होगा पत्रकार, लेखक, कवि, शिक्षक इसमें महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेंगे।

*ज्योतिष वैज्ञानिक आचार्य दैवज्ञ कहते हैं कि राजनीतिक उथल-पुथल के लिए जिम्मेदार महत्वपूर्ण ग्रह शनि का गोचर शासन और जवाबदेही को प्रभावित करेगा, जिससे नेताओं पर अपनी अखंडता बनाए रखने का दबाव बढ़ेगा। अनुभवी और सहनशील नेताओं के लिए यह चुनौतीपूर्ण लेकिन स्थिर रहने वाला चरण हो सकता है।सीमावर्ती क्षेत्रों में तनाव और झड़पों की संभावना है,पाकिस्तान के साथ छोटे युद्ध जैसी स्थिति या आतंकवादी घटनाओं को लेकर तनाव बढ़ सकता है, जिससे देश को कड़ा रुख अपनाना पड़ सकता है*। डॉ दैवज्ञ स्पष्ट रूप से कहते हैं कि ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति से संकेत मिलता है कि 2026 में पर्यावरण संबंधी मुद्दे और प्राकृतिक आपदाएँ (जैसे जल से जुड़ी आपदाएँ और भूकंप) बढ़ सकती हैं, जो राजनीतिक स्थिरता को भी प्रभावित करेंगी।

*उत्तराखंड की राजनीति।*

राजगुरु के नाम से प्रसिद्ध आचार्य दैवज्ञ से उनके गृह राज्य उत्तराखंड की राजनीति के बारे में पूछे गए प्रश्नों का जवाब देते हुए कहते हैं कि इस राज्य का उदय कर्क लग्न में हुआ है इसलिए राष्ट्रीय स्तर की अस्थिरता और चुनौतियों का प्रभाव राज्य की राजनीति पर भी पड़ सकता है।

*राज्य में महत्वपूर्ण राजनीतिक बदलावों की संभावना हो सकती है, और उसकी शुरुआत पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश में राजनीतिक अस्थिरता से हो सकती है, कुल मिलाकर उनका कहना है, कि ज्योतिषीय दृष्टिकोण से, 2026 भारतीय राजनीति के लिए एक परिवर्तनकारी और चुनौतीपूर्ण वर्ष रहने की उम्मीद है, जिसमें धैर्य, सही निर्णय और बुद्धिमानी महत्वपूर्ण कारक होंगे, भगवाधारी साधु महात्माओं को राजनीति में हस्तक्षेप से दूर रहना होगा अन्यथा समाज में उनका विरोध बढ़ेगा।*

आगे पढ़ें

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से रविवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री प्रेमचंद्र अग्रवाल, विधायक श्री खजान दास,

श्री किशोर उपाध्याय, श्री सहदेव पुंडीर, श्रीमती सविता कपूर, श्रीमती आशा नौटियाल, श्रीमती रेनू बिष्ट, श्री बृजभूषण गैरोला, श्री शक्तिलाल शाह ने मुलाकात कर अंकिता भंडारी प्रकरण में CBI जांच की संस्तुति प्रदान करने पर मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।

आगे पढ़ें

 

जिलाधिकारी टिहरी के निर्देशानुसार, जिन विभागों के कार्मिक आज निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित पाए गए, उनके संतोषजनक स्पष्टीकरण प्राप्त होने तक संबंधित कार्यालयाध्यक्ष के वेतन आहरण पर भी रोक लगाए जाने के निर्देश दिए गए है।

आगे पढ़ें

./टिहरी/दिनांक 09 जनवरी, 2026

‘‘चारधाम यात्रा को लेकर जिला प्रशासन टिहरी गढ़वाल मुश्दैती से कार्यों में जुटा‘‘

जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नितिका खण्डेलवाल के निर्देशन में सुव्यवस्थित चारधाम यात्रा को लेकर यात्रा शुरू होने से पूर्व सभी संबंधित विभाग तैयारियों को लेकर सतर्कता से कार्यों में जुटे हुए हैं। चारधाम यात्रा के राष्ट्रीय राजमार्ग, राज्य मार्ग, जनपद मार्ग एवं अन्य वैकल्पिक मार्गों, चौराहों एवं विभिन्न पड़ावांे पर सभी व्यवस्थाएं चुस्त-दूरस्त करने हेतु परिवहन विभाग, पुलिस विभाग, लोक निर्माण विभाग, एनएच, बीआरओ विभागांे द्वारा सयुंक्त सर्वे की कार्यवाही गतिमान है।

संबंधित विभागों द्वारा अभी तक ऋषिकेश-चंबा- कमंद-नगुण मोटर मार्ग, मुनि की रेती- कीर्तिनगर मोटर मार्ग, संतुरादेवी-केम्प्टी-यमुनापुल मोटर मार्ग, यमुनापुल- नैनबाग-दियाड़ी, सुवाखोली-नगुण मोटर मार्ग के सर्वे किए जा चुके हैं।

ऐआरटीओ सतेन्द्र राज द्वारा अवगत कराया गया कि सुरक्षित यातायात व्यवस्था के तहत परिवहन एवं पुलिस विभाग द्वारा संयुक्त प्रवर्तन की कार्यवाही में विगत दिनों में यातायात नियमों के उल्लघन में 82 वाहनों के चालान एवं 02 वाहन बंद किए गए।

आगे पढ़ें

./टिहरी/दिनांक 09 जनवरी, 2026

‘‘देवप्रयाग तहसील में विभिन्न स्थानों पर औषधि दुकानों का निरीक्षण‘‘

जिलाधिकारी टिहरी नितिका खण्डेलवाल के निर्देशन में नशामुक्ति को लेकर जनपद क्षेत्रान्तर्गत छापेमारी एवं निरीक्षण की कार्यवाही गतिमान है। निरीक्षण अभियान के तहत वरिष्ठ औषधि निरीक्षक सी.पी. नेगी एवं औषधि निरीक्षक ऋषभ धामा ने विगत बुधवार को देवप्रयाग तहसील में विभिन्न स्थानों पर औषधि दुकानों का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि निरीक्षण के दौरान कुछ दवा दुकानों पर अनियमितताएँ पाए जाने पर नोटिस जारी किए गए तथा एक दुकान पर मौके पर ही बिक्री एवं क्रय पर रोक लगाई गई। इसके अतिरिक्त एक लाइसेंस के निरस्तीकरण/निलंबन की संस्तुति भी की गई।

इस दौरान देवप्रयाग बाजार में पुलिस के सहयोग से सघन निरीक्षण भी किया गया। निरीक्षण के दौरान संदेह के आधार पर 04 दवाओं के नमूने जांच हेतु लिए गए।

आगे पढ़ें

/टिहरी/दिनांक 09 जनवरी, 2026

‘‘जनपद टिहरी के न्याय पंचायत जगधार, मोगी एवं जखेड़ में बहुउद्देशीय शिविर सम्पन्न‘‘

‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार‘ कार्यक्रम के तहत आज शुक्रवार को जनपद टिहरी क्षेत्रान्तर्गत तहसील जाखणीधार के देवप्रयाग ब्लॉक क्षेत्रान्तर्गत न्याय पंचायत जगधार, तहसील टिहरी के थौलधार ब्लॉक क्षेत्रान्तर्गत न्याय पंचायत क्यारी, तहसील धनौल्टी के जौनपुर ब्लॉक क्षेत्रान्तर्गत न्याय पंचायत मोगी तथा तहसील कीर्तिनगर क्षेत्रार्न्तगत न्याय पंचायत जखेड़ में बहुउद्देशीय शिविरों का आयोजन किया गया।

तहसील जाखणीधार के देवप्रयाग ब्लॉक क्षेत्रान्तर्गत न्याय पंचायत जगधार के रा.इ.का. पैन्डीखाल में जिला विकास अधिकारी मो. असलम की अध्यक्षता में शिविर आयोजित किया गया। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख देवप्रयाग विनोद बिष्ट ने मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया। नोडल अधिकारी/जिला परिवीक्षा अधिकारी संजय गौरव ने बताया कि विभिन्न विभागों के स्टालों पर 404 लोगों द्वारा प्रतिभाग किया गया। 33 शिकायतें प्राप्त हुई, 07 का मौके पर निस्तारण किया गया। प्रमाण पत्रों एवं अन्य सेवाओं हेतु 04 आवेदन प्राप्त किए गए गए, जबकि अन्य योजनाओं यथा स्वास्थ्य जांच/सामग्री आदि से 107 लोगों को लाभान्वित किया गया।

तहसील धनौल्टी के जौनपुर ब्लॉक क्षेत्रान्तर्गत न्याय पंचायत मोगी के रा.इ.का. घोड़ाखुरी में मुख्य कृषि अधिकारी विजय देवराड़ी की अध्यक्षता में शिविर आयोजित किया गया। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य रामदयाल ने मुख्य अतिथि तथा कनिष्ठ उप प्रमुख मंजू पंवार ने विशिष्ठ अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया। नोडल अधिकारी/अधिशासी अभियन्ता लोक निर्माण विभाग थत्यूड़ राजेन्द्र टम्टा ने बताया कि शिविर में विभिन्न विभागों के स्टालों पर 237 लोगों द्वारा प्रतिभाग किया गया। इस मौके पर 53 शिकायतें प्राप्त हुई। प्रमाण पत्रों एवं अन्य सेवाओं हेतु 21 आवेदन प्राप्त किए गए गए, जबकि अन्य योजनाओं यथा स्वास्थ्य जांच/सामग्री आदि से 162 लोगों को लाभान्वित किया गया।

तहसील कीर्तिनगर क्षेत्रार्न्तगत न्याय पंचायत जखेड़ के रा.उ.मा.वि. लक्ष्मोली में डीएफओ नरेन्द्रनगर दिग्नाथ नायक की अध्यक्षता में शिविर आयोजित किया गया। नोडल अधिकारी/अधिशासी अभियन्ता पीएमजीएसवाई कीर्तिनगर शिवम सिंह रावत ने बताया कि शिविर में विभिन्न विभागों के स्टालों पर 278 लोगों द्वारा प्रतिभाग किया गया। इस मौके पर 19 शिकायतें प्राप्त हुई, 06 का मौके पर निस्तारण किया गया। अन्य योजनाओं यथा स्वास्थ्य जांच/सामग्री आदि से 36 लोगों को लाभान्वित किया गया।

उक्त शिविरों में विभिन्न विभागों द्वारा स्टालों के माध्यम से जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। लोगों से प्रमाण पत्रों एवं अन्य सेवाओं हेतु आवेदन प्राप्त करते हुए डाटा अपडेशन किया गया तथा शिकायतें प्राप्त कर अधिकांश का मौके पर निस्तारण किया गया। शिविर में बाल विकास विभाग द्वारा पात्र लाभार्थियों को महालक्ष्मी किट भी वितरित किये गये।

उक्त शिविरों में विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी, क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण मौजूद रहे।

आगे पढ़ें

टिहरी/दिनांक 09 जनवरी, 2026

‘‘विधायक चौंपियन ट्रॉफ़ी का हुआ समापन‘‘

‘‘वॉलीबाल (बालिका वर्ग) में बुगाला, प्रथम व आमपाटा द्वितीय स्थान पर‘‘

खेल मैदान नरेंद्रनगर में आज शुक्रवार को ‘विधायक चौंपियन ट्रॉफी‘ का समापन हो गया है। इस प्रतियोगिता में कबड्डी अंडर 19 बालक वर्ग में बुगाला ने प्रथम और बनाली ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। महिला कबड्डी में प्रथम स्थान रणाकोट एवं द्वितीय बुगाला ने प्राप्त किया, जबकि वॉलीबाल (बालिका वर्ग) में बुगाला प्रथम व आमपाटा द्वितीय स्थान पर रही। विजेता खिलाड़ियों को मेडल और सर्टिफिकेट देकर पुरस्कृत किया गया।

जिला युवा कल्याण अधिकारी पंकज तिवारी ने बताया कि जो भी न्याय पंचायत ऑल ओवर प्रथम आएगी उनको एक लाख की धनराशि पुरस्कार के रूप में दी जाएगी। उन्होंने बताया कि प्राप्त अंकों के आधार पर परीक्षण जारी है, शीघ्र ही इसकी घोषणा की जाएगी। बताया कि विजेता प्रतिभागी, सांसद स्तरीय खेल महाकुंभ में ‘सांसद ट्रॉफी‘ हेतु 15 जनवरी को जनपद पौड़ी गढ़वाल मे तय खेल कैलेंडर के अनुसार प्रतिभाग करेंगे।

इस मौके पर जिला क्रीड़ा अधिकारी दीपक रावत, आयोजन समिति व निर्णायक की भूमिका में ममता भट्ट, सुरेंद्र चौधरी, महेश गुसाई, विक्रम बिष्ट, महेश पालीवाल, नवीन रयाल, अनूप भट्ट, हेमंत, दीपक आदि मौजूद रहे।

आगे पढ़ें

./टिहरी/ दिनांक 11 जनवरी, 2026

*सफलता की कहानी*

“ग्राम अलमस के सतीश पंवार: एप्पल मिशन और मुख्यमंत्री के विज़न से गांव में ही सफल स्वरोज़गार”

“एप्पल मिशन से बदली किस्मत: ग्राम अलमस के सतीश बने युवाओं के लिए प्रेरणा”

“मुख्यमंत्री के विज़न से साकार हुआ स्वरोज़गार: 23 वर्षीय सतीश की सफल सेब बागवानी”

“रिवर्स माइग्रेशन की मिसाल: एप्पल मिशन से गांव में ही आत्मनिर्भर बने सतीश पंवार”

“एप्पल मिशन से आर्थिक आत्मनिर्भरता: अलमस के सतीश ने रचा सफलता का नया अध्याय”

“आधुनिक बागवानी से रोजगार की राह: सतीश पंवार की सफलता कहानी”

जनपद टिहरी गढ़वाल के विकासखंड जौनपुर अंतर्गत ग्राम अलमस के निवासी सतीश पंवार (उम्र 23 वर्ष) ने एप्पल मिशन से जुड़कर आधुनिक सेब बागवानी के माध्यम से आत्मनिर्भरता की प्रेरक मिसाल प्रस्तुत की है।
वर्ष 2021–22 में सतीश पंवार एप्पल मिशन योजना से जुड़े। योजना के अंतर्गत उन्हें 530 सेब के पौधों पर 80% अनुदान प्रदान किया गया। इसके साथ उन्हें बागवानी संबंधी प्रशिक्षण, 20% लाभांश सहायता तथा  जिला उद्यान विभाग द्वारा तकनीकी मार्गदर्शन भी प्राप्त हुआ। इस सहयोग से सतीश पंवार ने अपनी 10 नाली भूमि में वैज्ञानिक पद्धति से सेब का बाग विकसित किया।

सतीश ने अपने बाग में M9 Kingroot, Greensmeet, Adam, Jeromine एवं Redblocks जैसी उन्नत किस्मों का रोपण किया गया है। वर्तमान वर्ष में बाग से 14–15 क्विंटल सेब का उत्पादन हुआ, जिससे उन्हें लगभग ₹2 से ₹2.50 लाख की आय प्राप्त हुई है।
सतीश पंवार द्वारा उत्पादित सेबों की आपूर्ति मसूरी क्षेत्र के प्रतिष्ठित विद्यालयों, जैसे Woodstock School एवं St. George’s College, सहित स्थानीय बाजारों में की जा रही है, जिससे उनके उत्पाद को गुणवत्तापूर्ण और स्थायी बाजार मिला है।

महत्वपूर्ण यह है कि सतीश पंवार ने बाहर शहरों में नौकरी करने के बजाय गांव में रहकर ही बागवानी को स्वरोज़गार का माध्यम बनाया। साथ ही वे फेसबुक पर “Family Farm” नामक पेज के माध्यम से अपने उत्पादों का प्रचार-प्रसार कर रहे हैं, जिससे वे सीधे उपभोक्ताओं से जुड़ पा रहे हैं।

जिला उद्यान अधिकारी अरविंद शर्मा ने बताया कि अलमस के सतीश ने एप्पल मिशन के अंतर्गत सराहनीय कार्य कर युवाओं के लिए एक प्रेरणादायी उदाहरण प्रस्तुत किया है। उन्होंने अन्य युवाओं को भी रिवर्स माइग्रेशन की ओर प्रेरित किया है। मुख्यमंत्री जी एवं जिलाधिकारी के निर्देशन में वर्तमान में संचालित एप्पल मिशन, कीवी मिशन एवं ड्रैगन फ्रूट मिशन से जुड़ने वाले सभी युवाओं को हर संभव सहयोग प्रदान करने के लिए उद्यान विभाग तत्पर है।

यह सफलता मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में संचालित एप्पल मिशन के उस विज़न को साकार करती है, जिसमें युवाओं को गांव में रहकर रोजगार, आधुनिक बागवानी और आर्थिक आत्मनिर्भरता से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है।

आगे पढ़ें

 

स्वास्थ्य और सेवा का संगम: जब सीमांत तक पहुँचा विशेषज्ञ का स्वर

स्वास्थ्य और सेवा का संगम: जब सीमांत तक पहुँचा विशेषज्ञ का स्वर

आगे पढ़ें

*राष्ट्रीय उत्तरायणी महोत्सव 2026 का भव्य आयोजन, 14 जनवरी,2026 | सेंट्रल पार्क, राजीव चौक, कनॉटप्लेस, नई दिल्ली.!*

दिल्ली में वर्ष 2005 से निरंतर पर्वतीय लोकविकास समिति द्वारा आयोजित किया जा रहा उत्तरायणी अभियान इस वर्ष एक ऐतिहासिक रूप में राजधानी के हृदय स्थल कनॉट प्लेस स्थित सेंट्रल पार्क में आयोजित किया जाएगा।
पर्वतीय लोकविकास समिति के आयोजन में सुखी परिवार फाउंडेशन एवं विभिन्न प्रवासी पर्वतीय संस्थाओं के सहयोग से आयोजित यह महोत्सव इस बार केवल एक सांस्कृतिक उत्सव न होकर राष्ट्र की संस्कृति, धर्मरक्षा, पर्यावरण शुचिता और राष्ट्रीय एकता का सशक्त पर्व बनेगा। संतों के सान्निध्य में आयोजित यह महोत्सव उत्तरायणी सामूहिक संकल्प का प्रभावी माध्यम सिद्ध होगा।
पर्वतीय लोकविकास समिति के परामर्शदाता एवं राष्ट्रीय उत्तरायणी स्वागत समिति के अध्यक्ष, सीए राजेश्वर पैन्यूली ने बताया कि यह आयोजन दिल्ली में होने वाले अन्य आयोजनों से अलग और विशिष्ट होगा। एक ओर जहाँ देवभूमि उत्तराखंड के गौरव की गूंज सुनाई देगी, वहीं दूसरी ओर देश के निर्माण और विकास में उत्तराखंडियों के ऐतिहासिक योगदान पर भी गंभीर और ठोस चर्चा की जाएगी।
उत्तरायणी अभियान के संयोजक प्रो. सूर्य प्रकाश सेमवाल ने बताया कि राष्ट्रीय उत्तरायणी महोत्सव 2026 के प्रमुख आकर्षण इस प्रकार होंगे—
*विशेष उत्सव ग्रुप के कलाकारों द्वारा, प्रो. राकेश भट्ट के निर्देशन में पौराणिक “पांडव कथा – चक्रव्यूह” का भव्य मंचन.!*
*सृष्टि रक्षा एवं समरसता महायज्ञ*
*छात्र-छात्राओं हेतु चित्रकला एवं रचनात्मक लेखन प्रतियोगिता..!*
*पारंपरिक माँ भगवती नन्दा डोली जात्रा.!*
*मातृशक्ति द्वारा भारत के विभिन्न राज्यों के लोकनृत्य एवं लोकगीतों की प्रस्तुति
उत्तराखंड एवं देश के प्रमुख व्यक्तित्वों को सामाजिक, राजनीतिक, सांस्कृतिक आदि क्षेत्रों में विशिष्ट योगदान हेतु राष्ट्र गौरव, दिल्ली गौरव, हिमालय गौरव एवं उत्तरायणी अभियान सम्मान प्रदान किए जाएंगे.,!*
.*इसके अतिरिक्त, भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी, पद्मविभूषण सुंदरलाल बहुगुणा तथा हिमालय गौरव इंद्रमणि बडोनी जैसे शताब्दी व्यक्तित्वों के राष्ट्र एवं हिमालय के लिए योगदान पर विशेष चर्चा की जाएगी*
*कार्यक्रम में उत्तराखंड की मातृशक्तियों द्वारा विविध सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ भी होंगी*
*यह भव्य आयोजन दोपहर 12:00 बजे से सायं 6:00 बजे तक आयोजित किया जाएगा।*
*आयोजकों को अनुमान है कि 5,000 से 10,000 की संख्या में लोग इस राष्ट्रीय महोत्सव में सहभागिता करेंगे।*

Next Post

पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी ने ली क्राइम मीटिंग, नशा व अपराध नियंत्रण पर दिए सख्त निर्देश

पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी ने ली क्राइम मीटिंग, नशा व अपराध नियंत्रण पर दिए सख्त निर्देश उत्तरकाशी। पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी श्रीमती कमलेश उपाध्याय द्वारा सोमवार को पुलिस लाइन उत्तरकाशी में अधीनस्थ पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की क्राइम मीटिंग/मासिक सैनिक सम्मेलन आयोजित किया गया। बैठक में नशा नियंत्रण, अपराध रोकथाम एवं कानून […]

You May Like