HTML tutorial

अहमदाबाद गुजरात में विमान दुर्घटना में मारे गए लोगो की सद्गति के लिए बद्रीनाथ धाम में प्रार्थना की;स्वामी प्रत्यक्चैतन्यमुकुन्दानन्द गिरि

Pahado Ki Goonj

 

 

 

 

 

१३ जून २०२५

 

 

13 जून 2025
विगत दिन कल दिनांक 12 जून को गुजरात के अहमदाबाद में हुई विमान क्रैश की घटना ने पूरे देश की झकझोर दिया है , सभी प्राण गंवाने वाले हमारे अपने परिवार के ही लोग थे । इसी भावना से उन सभी अकाल मृत्यु को प्राप्त हुए लोगो की सद्गति के लिए आज भूवैकुण्ठ भगवान बदरीविशाल जी के पवित्र धाम के उत्तराम्नाय शंकरमठ में पूज्यपाद जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामिश्रीः अविमुक्तेश्वरानंदः सरस्वती ‘१००८’ जी महाराज के आदेशानुसार उनके शिष्य स्वामी प्रत्यक्चैतन्यमुकुन्दानन्द गिरि जी के साथ में जगद्गुरुकुलम् के वेदाध्यायी छात्रगणों ने भगवान बदरीनाथ जी के सान्निध्य में श्रीशंकराचार्य मठ, टैक्सी-स्टैण्ड में श्रीमद्भगवद्गीता के पुरुषोत्तम योग का पाठ करके सबके सभी दिवंगतों के लिए सद्गति के भगवान से प्रार्थना की ।

इस अवसर पर उपस्थित रहे श्री शिवानन्द उनियाल जी, ईश्वरानन्द ब्रह्मचारी जी, कमलेशकान्त कुकरेती जी, अमित तिवारी जी, सुभाषचन्द्र सती जी, संजय सतीजी , रुद्र चतुर्वेदी जी , विनायक पाण्डेय जी, शिवम पाण्डेय जी , आदर्श चतुर्वेदी जी आदि उपस्थित रहे ।

मीडिया टीम- ज्योतिर्मठ, बदरिकाश्रम, हिमालय

Next Post

सड़क दुर्घटना में एक की मौत,बच्चा गंभीर ।

सड़क दुर्घटना में एक की मौत,बच्चा गंभीर । देहरादून। शुक्रवार सुबह पांवटा साहिअ रोड पर आदूवाला के पास टैक्सी और बाइक की जबरदस्त टक्कर हो गई। इस दौरान बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने के बाद मौके पर […]

You May Like