
समाजसेवी कमला जुड़ियाल का ग्रामीणों ने किया भब्य स्वागत ।
बडकोट ।
मंगलवार को समाजसेवी कमला जुड़ियाल के नौगांव ब्लॉक के ग्राम गौल फूलदार पहुंचने पर ग्रामीणों द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया।
आपको बताते चलें कि श्रीमती कमला जुड़ियाल को हाल ही में समाज सेवा के क्षेत्र में भारत श्री राष्ट्रीय रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान उत्तराखंड जल विद्युत निगम लिमिटेड के तत्वावधान में देहरादून में आयोजित एक भव्य समारोह में प्रदान किया गया।
अपने क्षेत्र में पहुंचने पर ग्रामीणों, विशेषकर महिलाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। महिलाओं ने फूल-मालाओं और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ उनका स्वागत कर सम्मान व्यक्त किया।
कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष बड़कोट अमित रावत ने कमला जुड़ियाल के सामाजिक कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि उनके प्रयास समाज के लिए अत्यंत प्रेरणादायक हैं।
कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने समाज सेवा के क्षेत्र में उनके योगदान की प्रशंसा की और भविष्य में भी इसी प्रकार कार्य करते रहने की कामना की।
इस अवसर पर क्षेत्र पंचायत सदस्य सरोज चौहान, रामप्रसाद बिजल्वाण, घनानंद सहित दर्जनों की संख्या में महिलाएं एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।


