*भक्तों के सुख के लिए लाखों वर्षों से तपस्यारत हैं हमारे भगवान नर-नारायण देव*
ज्योतिष्पीठाधीश्वर शंकराचार्य स्वामिश्रीः अविमुक्तेश्वरानंदः सरस्वती
30 जुलाई 2025
बदरीनाथ धाम, चमोली, उत्तराखंड
आज बदरीनाथ धाम में भगवान नर-नारायण जी की जयंती मनाई जा रही है ।
प्रातः भगवान बदरीविशाल जी के मुख्यपुजारी श्री अमरनाथ नम्बूदरी जी ने भगवान नर-नारायण की के दर्शन मूर्ति की सविधि पूजा कर भोग/ उपचार समर्पित किया । मन्दिर की परिक्रमा कर भगवान नर-नारायण अपने भक्तों संग पालकी पर सवार होकर अपनी माता मूर्तिदेवी जी के दर्शन को प्रस्थान कर चुके ।
श्रावण मास शुक्ल पक्ष षष्ठी तिथि , सूर्य कर्क राशि में हों और हस्त नक्षत्र हो तो ये महोत्सव आता है , जब समस्त जन समुदाय भगवान नर-नारायण जयन्ती मनाई जाती है ।
लोककल्याण के लिए भगवान सदियों से बदरिकाश्रम में तपस्यारत हैं ।
*सभी भक्तों को सन्देश दिया* देखे
https://www.facebook.com/share/r/1ApvnUn84L/
नर-नारायण जयन्ती के अवसर पर ‘परमाराध्य’ परमधर्माधीश उत्तराम्नाय ज्योतिष्पीठाधीश्वर अनन्तश्रीविभूषित जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामिश्रीः अविमुक्तेश्वरानंदः सरस्वती ‘१००८’ जी महाराज ने मुम्बई में अपने चातुर्मास्य स्थल स्थल से वीडियो सन्देश देकर शुभकामनाएं व्यक्त की ।
इस अवसर पर महोत्सव में अनेकों भगवद्भक्त उपस्थित रहे , सर्वश्री मुख्यमुजारी श्री अमरनाथ नम्बूदरी जी, नायब रावल जी , ज्योतिर्मठ शंकराचार्य के प्रतिनिधि – स्वामी प्रत्यक्चैतन्यमुकुन्दानन्द गिरि, धर्माधिकारी राधाकृष्ण थपलियाल जी , वेदपाठी रवीन्द्र भट्ट जी, श्री अमित बन्दोलिया जी, साथ ही मन्दिर समिति के अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे ।
आगे देखे
[ https://www.facebook.com/share/r/1ApvnUn84L/
[ https://www.facebook.com/share/r/16kj2G1UQA/
[: https://www.facebook.com/share/r/1CR5uiJg3k/
बदरीनाथ धाम में भगवान नर-नारायण जी की जयंती मनाई जा रही है ।
ज्योतिर्मठ शंकराचार्य के प्रतिनिधि – स्वामी प्रत्यक्चैतन्यमुकुन्दानन्द गिरि जी महाराज बदरीनाथ धाम में भगवान नर-नारायण जी की जयंती की जानकारी दे रहे हैं!
पूज्य रावल श्री अमरनाथ नम्बूदरी जी ने भगवान नर-नारायण की पूजा कर भोग लगाया , मन्दिर की परिक्रमा कर भगवान अपनी माता मूर्तिदेवी जी के दर्शन को प्रस्थान किए ।
आज श्रावण मास शुक्ल पक्ष षष्ठी तिथि , सूर्य कर्क राशि में और हस्त नक्षत्र हो तो नर-नारायण जयन्ती मनाई जाती है ।
लोककल्याण के लिए भगवान सदियों से बदरिकाश्रम में तपस्यारत हैं ।
नर-नारायण जयन्ती के अवसर पर ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामिश्रीः अविमुक्तेश्वरानंदः सरस्वती ‘१००८’ जी महाराज ने अपनी शुभकामनाएं व्यक्त की ।
इस अवसर पर महोत्सव में अनेकों भगवद्भक्त उपस्थित रहे , सर्वश्री मुख्यमुजारी श्री अमरनाथ नम्बूदरी जी, नायब रावल जी , स्वामी प्रत्यक्चैतन्यमुकुन्दानन्द गिरि, धर्माधिकारी राधाकृष्ण थपलियाल जी , वेदपाठी रवीन्द्र भट्ट जी, श्री अमित बन्दोलिया जी, साथ ही मन्दिर समिति के अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे ।


