HTML tutorial

डामटा बैरियर पर 3 पेटी बीयर के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, वाहन सीज

Pahado Ki Goonj

डामटा बैरियर पर 3 पेटी बीयर के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, वाहन सीज
उत्तरकाशी। 
गणतंत्र दिवस समारोह को भव्य, हर्षोल्लासपूर्ण, सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस मुख्यालय से प्राप्त निर्देशों के क्रम में पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी श्रीमती कमलेश उपाध्याय के निर्देशन में जनपद पुलिस अलर्ट मोड पर है।
इसी क्रम में चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस उपाधीक्षक श्री जनक सिंह पंवार के निकट पर्यवेक्षण एवं थानाध्यक्ष पुरोला  दीपक कठैत के नेतृत्व में थाना पुरोला पुलिस टीम द्वारा गत रात्रि डामटा बैरियर पर चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने सत्यपाल सिंह असवाल (उम्र 35 वर्ष), निवासी बगासू, थाना पुरोला, जनपद उत्तरकाशी को वाहन संख्या UK 07 CB 7690 (बोलेरो) से अवैध रूप से बीयर का परिवहन करते हुए पकड़ा। वाहन की तलाशी लेने पर किंगफिशर बीयर की 3 पेटी (कुल 72 कैन) बरामद की गई।
गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर अभियुक्त के विरुद्ध थाना पुरोला में आबकारी अधिनियम की धारा 60/72 के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। साथ ही वाहन को पुलिस द्वारा सीज कर दिया गया है।

Next Post

कोतवाली बड़कोट में कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करने का भरोसा, महिला अपराधों पर सख्ती ।  

कोतवाली बड़कोट में कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करने का भरोसा, महिला अपराधों पर सख्ती ।  उत्तरकाशी । बडकोट ।  बड़कोट कोतवाली में नवनियुक्त प्रभारी निरीक्षक सुभाष चंद्रा ने कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने तथा जनहित से जुड़े मामलों में सख्त कार्रवाई का भरोसा दिलाया है। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा […]

You May Like