
सांसद चैम्पियनशिप ट्रॉफी: प्रतिभागियों के आवास व फाइनल प्रतियोगिताओं की समय-सारिणी तैयार करने के निर्देश
उत्तरकाशी।
आयोजित होने वाली सांसद चैम्पियनशिप ट्रॉफी खेलकूद प्रतियोगिताओं को सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराने के लिए एनआईसी कक्ष में आयोजन समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्य विकास अधिकारी जय भारत ने प्रतिभागियों के आवास की व्यवस्था यूथ हॉस्टल मनेरा के साथ-साथ धर्मशालाओं में सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
सीडीओ ने कहा कि प्रतियोगिताओं के फाइनल मुकाबलों की समय-सारिणी पूर्व से तैयार की जाए तथा प्रत्येक दिन होने वाले फाइनल मुकाबलों में पुरस्कार वितरण हेतु अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित किया जाए। उन्होंने प्रतियोगिताओं के सफल संचालन के लिए पर्याप्त संख्या में क्रीडाध्यक्षों/निर्णायकों की तैनाती के भी निर्देश दिए।
बैठक में जिला युवा कल्याण अधिकारी विजय प्रताप ने बताया कि सांसद चैम्पियनशिप ट्रॉफी के आयोजन हेतु विस्तृत चार्ट तैयार किया गया है। इसके अनुसार—
25 से 27 जनवरी 2026 तक अण्डर-19 बालक/बालिका वर्ग की कबड्डी, एथलेटिक्स, वॉलीबॉल तथा बालक वर्ग की खो-खो प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी।
28 जनवरी को अण्डर-19 बालक/बालिका वर्ग की मुर्गाझपट, पिट्ठू, बैडमिंटन तथा बालिका वर्ग की खो-खो प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।
29 जनवरी 2026 को अण्डर-14 आयु वर्ग के बालक/बालिकाओं की मुर्गाझपट, पिट्ठू, बैडमिंटन एवं बालक वर्ग की खो-खो प्रतियोगिता होगी।
30 जनवरी को अण्डर-14 आयु वर्ग की बालक/बालिकाओं की फुटबॉल प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।
31 जनवरी एवं 2 फरवरी को अण्डर-19 बालक/बालिका वर्ग की फुटबॉल प्रतियोगिता सम्पन्न होगी।
2 एवं 3 फरवरी 2026 को अण्डर आयु वर्ग के बालक/बालिकाओं की कबड्डी, एथलेटिक्स, वॉलीबॉल तथा बालिका वर्ग की खो-खो प्रतियोगिता के साथ प्रतियोगिता का समापन किया जाएगा।
बैठक में अपर जिलाधिकारी मुक्ता मिश्र, पीजी कॉलेज उत्तरकाशी से डा. अरविन्द कुमार, डा. एम.पी.एस. परमार, अधिशासी अभियंता जल संस्थान सौरभ रमोला, जिला क्रीड़ा अधिकारी बबीता बिष्ट, मुख्य शिक्षा अधिकारी शैलेन्द्र अमोली, जिला युवा कल्याण अधिकारी टिहरी गढ़वाल पंकज तिवारी, निरीक्षक टी.एस. चौहान सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी उपस्थित रहे

