HTML tutorial

सड़क दुर्घटना में एक की मौत,बच्चा गंभीर ।

Pahado Ki Goonj

सड़क दुर्घटना में एक की मौत,बच्चा गंभीर ।

देहरादून।
शुक्रवार सुबह पांवटा साहिअ रोड पर आदूवाला के पास टैक्सी और बाइक की जबरदस्त टक्कर हो गई। इस दौरान बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहंुची पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार टैक्सी इनोवा व मोटरसाइकिल स्प्लेंडर की आमने-सामने से टक्कर हो गई थी। जिसमें मोटरसाइकिल सवार एक व्यक्ति राजुल(30) पुत्र अयूब निवासी ग्राम तिमली विकासनगर की मौत गई।वहीं, बाइक सवार एक बच्चे को विवेकानंद अस्पताल धर्मावाला सहसपुर भेजा गया, जिसके पैर में फ्रैक्चर बताया जा रहा है। पुलिस ने मौके से दोनों वाहनों को कब्जे में ले किया है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

Next Post

रक्तदान,महादान आज 14 जून को विश्व रक्तदान दिवस है

रक्तदान,महादान आज 14 जून को विश्व रक्तदान दिवस है। शरीर विज्ञान में नोबल पुरस्कार प्राप्त प्रसिद्ध वैज्ञानिक कार्ल लैंडस्टाईन की याद में पूरे विश्व में यह दिवस मनाया जाता है। इस दिवस को मनाने का उद्देश्य रक्तदान को प्रोत्साहन देना एवं उससे जुड़ी भ्रांतियों को दूर करना है। 14 जून […]

You May Like