
रंग लगाने के बहाने एक युवती से छेड़खानी और मारपीट
देहरादून।
राजधानी देहरादून के नेहरू कॉलोनी थाना क्षेत्र के राजीव नगर में होली के दौरान रंग लगाने के बहाने एक युवती से छेड़खानी और मारपीट का मामला सामने आया है।
बताया जा रहा है कि कुछ युवक जबरन घर में घुस आए और युवती व उसके परिवार के साथ अभद्रता करते हुए मारपीट की। घटना के सीसीटीवी फुटेज भी सामने आए हैं, जिनमें आरोपी परिवार के साथ धक्का-मुक्की और मारपीट करते हुए दिखाई दे रहे हैं।
पीड़ित परिवार ने मामले की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई है। वहीं एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने घटना का संज्ञान लेते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।

